फ़िल्म अभिनेत्री अनीता राज के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
अनीता राज का जन्म 13 अगस्त 1962 को मुंबई में हुआ था।
अनीता के पिता जगदीश राज भी एक एक्टर रह चुके हैं। पिता एक्टर थे लिहाजा अनीता ने भी बॉलीवुड में कैरियर बनाया
अनीता ने अपने कैरियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म प्रेम गीत से की थी जिसके बाद वो रातों रात स्टार बन गईं। ये फिल्म और इसके गाने बहुत हिट रहे थे।
इसके बाद अनीता राज ने छोटी सी जिंदगी, दूल्हा बिकता है, जमीन आसमान, मास्टरजी, नौकर बीवी का, लाखों की बात, गुलामी, करिश्मा कुदरत का, हमसे ना टकराना समेत कई फिल्मों में काम किया । उन्होंने इन फिल्मों में काम कर अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दम पर अलग पहचान बनाई और जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल रही हैं।
उस दौर में अनीता राज ने विनोद खन्ना, राज बब्बर, मिठुन, संजय दत्त और धर्मेन्द्र कई बड़े एक्टर्स के साथ काम किया।
अनीता राज का नाम बॉलीवुड एक्टर धर्मेन्द्र के साथ जुड़ा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया था। नौकर बीवी का फिल्म की शूटिंग के दौरान अनिता राज और धर्मेन्द्र के बीच अफेयर की खबरें आईं। दोनों की नजदीकी से देओल परिवार ने बखेड़ा खड़ा हो गया था।
कहा जाता है कि सनी देओल ने भी अनीता राज को उनको पिता से दूर होने को कहा था। बॉलीवुड में जब इस लव स्टोरी पर बवाल शुरू हुआ तो अनिता राज ने धर्मेन्द्र से दूरी बनाते हुए अपनी फिल्म करिश्मा कुदरत का के डायरेक्टर सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली।
साल 1992 में अनीता ने सुनील हिंगोरानी से शादी कर ली। बेटे के जन्म के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना छोड़ दिया।
लंबे समय से वो फिल्मों में नजर नही आई लेकिन अनीता ने कई सारे टीवी सीरियल्स में भी काम किया है जिसमें आशिकी, ईना मीना डीका, '24' शामिल हैं। इसके अलावा वो जी टीवी के शो एक था राजा एक थी रानी में राजमाता प्रियमवदा का किरदार निभाती नजर आई थीं। इन दिनों वो छोटी सरदारिनी को लेकर भी खबरों में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें