070जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
070जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 7 जून 2023

अमृता राव

अमृता राव
*जन्म की तारीख और समय: 7 जून 1981, मुम्बई*
*पति: आरजे अनमोल (विवादित 2016)*
*माता-पिता: कंचन राव, दीपक राव*
*बहन: प्रीतिका राव*
*नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री*

*अमृता राव। उन्होने मनोविज्ञान में स्नातक किया है। वह सामान्यतः मुम्बई में रहती हैं। उन्हे अंग्रेजी,हिन्दी,मराठी और कोंकणी भाषा का ज्ञान है।*

अमृता ने अपना कैरियर मॉडलिंग से शुरू किया। उनका मॉडलिंग कि दुनिया में पदार्पण अचानक उस समय हुआ जब ६० अन्य मॉडलों में से सिर्फ़ उन्हे फ़ैरेवर फ़ेस क्रीम के प्रचार के लिये चुना गया। उस समय वो एक छात्रा थीं। इस के बाद १८ महीने से भी कम समय में उन्होने ३५ से अधिक ऎड फ़िल्मो में काम किया। इस तरह बेहद व्यस्त जीवन होने के बाद भी वह कक्षा की प्रथम कोटि कि छात्रा थीं। कैड्बरी पर्क और ब्रू काफ़ी की ऎड फ़िल्मो में उनके शानदार अभिनय के बाद से उन्हे बॉलीवुड फ़िल्मो में काम करने के प्रस्ताव आने लगे।

उनकी पहली फ़िल्म थी अब के बरस (सन् २००२) जिसका निर्देशन राज़ कंवर ने किया था। लेकिन उन्हे ख्याति मिली के.एन.घोष कि फ़िल्म इश्क विश्क से जो सन् २००३ में रिलीज़ हुई थी। इसके बाद सन् २००४ में मस्ती, मैं हूँ ना तथा २००५ में वाह! लाइफ हो तो ऐसी जैसी सफ़ल फ़िल्में आईं। उनकी कुछ फ़िल्में बाक्स आफ़िस पर असफ़ल भी रही जैसे दीवार (सन् २००४), शिकार (सन् २००५), प्यारे मोहन (सन् २००६)।
उनकी सबसे सफल हुयी फ़िल्म है विवाह (सन् २००६) निर्देशक-सूरज बड़जात्या)। यह फ़िल्म बेहद सफ़ल फ़िल्म रही तथा भारतीय दर्शकों के साथ दुनिया के अन्य देशों के दर्शको को भी पसन्द आयी।

फ़िल्मे

वर्ष    फ़िल्म का नाम   पात्र का फिल्मी नाम 
२००२ अब के बरस अंजलि थापर/नंदिनी 
२००२ दी लीजेन्ड आफ़ भगत सिंह मन्नेवाली 
२००३ इश्क विश्क पायल पुरस्कृत
२००४ दीवार राधिका 
२००४ मैं हूँ ना संजना/संजू पुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री
२००४ मस्ती आंचल 
२००५ शिखर माधवी 
२००५ वाह! लाइफ हो तो ऐसी प्रिया 
२००६ विवाह पूनम पुरस्कृत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री स्टार स्क्रीन अवार्ड
२००६ प्यारे मोहन प्रिया 
२००७ हे बेबी अतिथि भूमिका (गीत) 
२००७ अथिधी अमृता 
२००८ माई नेम इज़ एन्थोनी गोन्जाल्वेज रिया 
२००८ शौर्य नीरजा राठौर अतिथि भूमिका
२००८ वेलकम टू सज्जनपुर कमला कुम्हारन विजेता (स्टारडस्ट बेस्ट एक्ट्रेस अवार्ड)
२००९ विक्टरी नंदिनी 
२००९ शोर्टकट मानसी 
२००९ लाइफ पार्टनर अंजलि कुमार विशेष उपस्थिति
२०१० जाने कहाँ से आयी है तारा की बहन विशेष उपस्थिति
२०११ लव यू ... मिस्टर. कलाकार! रितु 
२०१३ जॉली एलएलबी संध्या 
२०१३ सिंह साहब द ग्रेट शिखा 
२०१३ सत्याग्रह सुमित्रा

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...