#15फरवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#15फरवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 15 फ़रवरी 2024

रणधीर कपूर

#15feb 
रणधीर कपूर 

जन्म-15 फरवरी 1947
पत्नी: बबीता (विवा. 1971)
बच्चे: करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर
माता-पिता: राज कपूर, कृष्णा कपूर
भाई: ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा, रीमा कपूर
नातिन या पोती: समिएरा कपूर
 हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता हैं। राज कपूरजी के सुपुत्र तथा करिश्मा और करीना कपूर के पिता जीन्होने सत्तर,अस्सीके दशकमे काफी धूम मचायी थी। . एक बेहतरीन और उनके बहोत जॉली अंदाजको चाह्ने वाला उनका एक खास दर्शक वर्ग बना। उनकी फ़िल्मे जैसे .. जवानी दिवानी,हाथ कि सफाई,रामपूर का लक्ष्मण,ढोंगी,खलीफा,कच्चा चोर,कल आज और कल,पोंगा पंडित,कस्मे वादे,बिवी ओ बिवी,भंवर,हरजाई,हमराही,चाचा भातीजा,राम भरोसे,आज का महात्मा,लफंगे,खलिफा,आखरी डाकू,पुकार यह फ़िल्मे,उनके गाने लोगोंको बहोत पसंद आये। . रणधीरजी ने निर्देशन दिया धरम करम,हीना,प्रेम ग्रंथ इन फ़िल्मोनको भी अच्छी सफलता मिली। .. 'किशोर कुमार'उनके हमेशा चहेते गायक रहे हैं। रणधीर कपूरजी ज्यादातर अपने खुदके प्लैबैक के लिये किशोरदा का आवाज लेते रहे। .इस जोड़ी के कई गाने जैसे 'रामपुरका का वासी हु मैं लछमन मेरा नाम','गुम है किसीके प्यारमे दिल सुबह शाम'और फ़िल्म जवानी दिवानि का 'जा ने जा धुंडता फिर रहा' तथा 'भवरे की गुंजन ए मेरा दिल' यह गाने लोग आजभी गुनगुनाते रहते हैं।
पिता ने नहीं करने दिया आरके स्टूडियो में काम

ग्रेजुएशन के बाद रणधीर ने राज कपूर से कह दिया कि वो आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते बल्कि फिल्मों में काम करना चाहते हैं। रणधीर ने सोचा था कि उन्हें अपने ही आरके स्टूडियो में काम करने का मौका मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

राज कपूर ने उन्हें साफ-साफ कह दिया कि अगर वो फिल्मों में काम करना चाहते हैं तो पहले आरके बैनर के बाहर जाकर काम करके देखें, क्योंकि आरके स्टूडियो के मालिक होने के नाते वो यहां उतना सीख नहीं पाएंगे, जितना उन्हें सीखना चाहिए।

इसके बाद रणधीर ने डायरेक्टर लेख टंडन को असिस्ट कर शुरू किया और उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर 1968 में आई फिल्म ‘झुक गया आसमान’ में काम किया।
पिता और दादा को पहली फिल्म में किया डायरेक्ट

1971 में एक्टर के तौर पर रणधीर कपूर ने फिल्म ‘कल आज और कल’ से डेब्यू किया। ये बतौर डायरेक्टर भी उनकी पहली फिल्म थी। इस फिल्म में पिता राज कपूर और दादा पृथ्वीराज कपूर ने भी काम किया।

राज कपूर पहले इस फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे; क्योंकि इससे पहले उनकी छवि रोमांटिक हीरो की थी और स्क्रीन पर पिता का रोल करने में वो कंफर्टेबल नहीं थे, लेकिन रणधीर ने बतौर डायरेक्टर अपनी पहली फिल्म में काम करने के लिए आखिरकार उन्हें मना ही लिया।

आरके बैनर के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म को एवरेज सक्सेस मिली थी। इसी फिल्म के सेट पर रणधीर और बबीता की प्रेम कहानी परवान चढ़ी थी।

‘कल आज और कल’ से डेब्यू के बाद रणधीर कपूर की 1972 में बैक टु बैक तीन फिल्में रिलीज हुईं। इनमें से एक फिल्म ‘जीत’ थी, जो MGR और जयललिता की तमिल फिल्म ‘एन अन्नन’ की हिंदी रीमेक थी।

दूसरी फिल्म ‘जवानी दीवानी’ थी, जो कि 1972 की सबसे बड़ी हिट फिल्म थी। वहीं, तीसरी फिल्म ‘रामपुर का लक्ष्मण’ थी, जिसमें रणधीर कपूर के अलावा शत्रुघ्न सिन्हा, रेखा भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म के डायरेक्टर मनमोहन देसाई थे और इसके म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन थे।

जीत की सक्सेस के बाद रणधीर कपूर ने MGR की एक और हिट फिल्म के हिंदी रीमेक में काम किया जिसका नाम ‘रिक्शावाला’ था। ये 1973 में रिलीज हुई थी। इसमें उनके अपोजिट नीतू सिंह थीं। फिल्म के डायरेक्टर के. शंकर थे।

फिल्म फ्लॉप रही थी, लेकिन इसके गाने पॉपुलर हुए। इसके एक साल बाद 1974 में रणधीर ने फिल्म ‘हमराही’ और ‘हाथ की सफाई’ जैसी हिट फिल्मों में काम किया।
परिवार
पिता का नाम (Father’s Name) स्वर्गीय राज कपूर (अभिनेता, फिल्म निर्माता)
माता का नाम (Mother’s Name) कृष्णा कपूर
भाई का नाम (Brother ’s Name ) ऋषि कपूर (अभिनेता) एवं राजीव कपूर (अभिनेता)
बहन का नाम (Sister ’s Name ) रीमा जैन, रितु नंदा
पत्नी का नाम (Sister ’s Name) बबीता कपूर (अभिनेत्री)
बेटी का नाम (Daughter ’s Name ) करिश्मा कपूर (अभिनेत्री) एवं करीना कपूर (अभिनेत्री)
कम फिल्मे करने के बाद भी रणधीर कपूर सफल रहे।पर आज कल बीमार चल रहे है।

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...