*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
*🎂जन्म की तारीख और समय: 12 जून 1932, तिरुवनन्तपुरम*
*⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 24 सितंबर 2006, चेन्नई*
*पति: रामाचंद्रन (विवा. 1961–1981)*
*बच्चे: प्रेम रामाचंद्रन*
*भाई: रागिनी, ललिता, चन्द्र कुमार*
*माता-पिता: सरस्वतीयम्मा, गोपाला पिल्ला*
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
*राज कपूर के साथ आशिक, मेरा नाम जोकर और जिस देश में गंगा बहती है की एक्ट्रेस पद्मिनी का आज बर्थडे है*
भारत-चीन युद्ध में बढ़ाया था जवानों का हौसला: रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान पद्मिनी ने अपनी कला का प्रदर्शन युद्ध के समय किया था। वह सीमा पर डटे के जवानों का हौसला बढ़ाने जाया करती थीं। वह आर्मी कैंप पहुंच कर डांस परफॉर्मेंस दिया करती थीं और जवानों का मनोरंजन कर उन्हें बढ़-चढ़ कर अपने युद्ध कौशल को दिखाने का हौसला दिया करती थीं। उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुआ करती थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
पद्मिनी की दो बहनें थीं: अभिनेत्री की दो बहनें ललिता और रागिनी थीं। तीनों ही भरतनाट्यम और कथकली डांसर थीं। ऐसे में इन बहनों की जोड़ी त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से पॉपुलर हुई थी। देव आनंद की एक फिल्म में पद्मिनी व रागिनी दोनों बहनों ने एक साथ काम किया था। तो वहीं तमिल फिल्म ‘थोथू ठोकी’ में तीनों बहनों ने यादगार अभिनय किया और सभी का दिल जीत लिया। पद्मिनी ने राजकपूर के अलावा एम0 जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ शानदार अभिनय किया।
वैजयंती माला से की जाती थी तुलना: पद्मिनी की तुलना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी। अभिनेत्री ने साल 1989 में फिल्म ‘मोहब्बत का पैगाम’ डायरेक्ट भी की थी और साल 1966 में फिल्म ‘काजल’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
⚰️साल 2006 में दुनिया को कहा अलविदा: पद्मिनी ने अपने करियर के पीक पर पहुंच कर डॉक्टर रामचंदन से साल 1961 में अमेरिका में शादी की थी। इसके बाद वह कुछ वक्त के लिए फिल्मों से भी दूर चली गईं थीं। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने अमेरिका में एक डांस स्कूल खोला था। जो काफी पॉपुलर हुआ था। 24 सितंबर 2006 में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
*फिल्मे*
✍️वर्ष फ़िल्म चरित्र
1982 दर्द का रिश्ता
1970 मेरा नाम जोकर
1969 भाई बहन
1969 चंदा और बिजली
1966 अफ़साना
1965 काजल भानू
1962 आशिक
1960 बिन्दिया
1960 जिस देश में गंगा बहती है कम्मो
1960 कल्पना कल्पना
1958 रागिनी
1958 अमर दीप रूपा
1957 पायल कमला
1957 परदेसी
1951 बहार माल्ती