#03jun
#20feb
जिया खान
नफीसा खान
🎂20 फ़रवरी 1988
न्यूयॉर्क नगर, अमेरिका
⚰️03 जून 2013
जुहू, मुम्बई
उपनाम
24 मई 2013 को उन्होंने अपना अन्तिम ट्विट लिखा था जिसमें उन्होंने अलविदा कह दिया था। जिया ने ट्विटर अकाउंट असली नाम नफीसा खान के नाम से ही बनाया था। उन्होंने 24 मई को आखिरी ट्वीट किया, 'सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है।' 03 जून 2013 को देर रात उनका फांसी लगा हुआ शव उनके जुहू स्थित घर से बरामद हुआ है। यहाँ वे अपनी माँ के रहती थी।
नफीसा खान
नागरिकता ब्रिटिश
पेशा
अभिनेत्री
कार्यकाल
2007–2013
माता-पिता
अली रिज़वी खान
राबिया अमिन
खान का जन्म 20 फ़रवरी 1988 को न्यूयॉर्क नगर में एक में एक मुस्लिम परिवार में हुआ उनके पिता अली रिज़वी खान एक भारतीय अमरीकी है व माँ रबिया अमीन एक हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री है जों आगरा, उत्तर प्रदेश से है और ताहिर हुसैन की दूल्हा बिकता है के लिए जाने जाती है।जिया ख़ान की दो छोटी बहने भी हैं।मुम्बई आने से पहले उनका लालन-पोषण लन्दन में हुआ। वे बॉलीवुड में अपना भाग्य आजमाने मुम्बई आईं।वो छः वर्ष की आयु में रामगोपाल वर्मा की पूर्व शिष्य उर्मिला मातोंडकर की फ़िल्म रंगीला से बहुत प्रभावित हुई और बॉलीवुड आने के लिए प्रेरित हुई।
ख़ान प्रशिक्षित ऑपेरा गायक थी और केवल सोलह वर्ष की उम्र में उन्होंने छः पॉप गानों का अभिलेखन कर चुकी थी। वो अपने दोस्तों के साथ एक पुरा संग्राहिक (एलबम) प्रकाशित करना चाहती थी - और ब्रिटनी स्पियर्स, मैडोना और लाउंज संगीत के साथ मिश्रित संगीत देना चाहती थी। ख़ान ने कई वर्षों तक नृत्य का अध्ययन भी किया औरवे साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस जैसी नृत्य शैलियां जानती थीं।उनकी शिक्षा मैनहटन में ली स्ट्रेसबर्ग थिएटर एन्ड फ़िल्म इंस्टीट्यूट में हुई, यद्दपि उन्होंने फ़िल्मों के प्रस्ताव प्राप्त होने पर भी छोड़ दिये।
उनके विवाहित होने के बारे में पूर्ण जानकारी उपलब्द्ध नहीं है लेकिन माना जाता है कि उन्होंने किसी विदेशी से शादी भी की थी।कुछ अन्य समाचारों के अनुसार अभिनेता आदित्य पंचोली के पुत्र सूरज पंचोली के साथ उसका सम्बन्ध था।
उन्होंने लंदन में अंग्रेज़ी साहित्य की पढ़ाई की जिसके बाद उन्होंने शेक्सपियर और अभिनय के बारे में पढ़ाई की। उनकी ज़िंदगी में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब क्लिक करें बॉलीवुड निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें अपनी फिल्म ‘निशब्द’ में क्लिक करें अमिताभ बच्चन के साथ लीड रोल दिया।
जिया की प्रथम फ़िल्म एक बाल कलाकार के रूप में दिल से नामक फिल्म थी। जिसमें उन्होंने मनीषा कोईराला के बच्चपन का अभिनय किया है। सोलाह साल की उम्र में उन्होंने मुकेश भट्ट की फ़िल्म तुमसा नहीं देखा से शुरुआत करने की कोशिश की परन्तु किरदार उनके लिए काफी बड़ा होने के कारण पीछे हट गई और उनकी जगह दिया मिर्ज़ा को ले लिया गया। दो साल बाद 2006में उन्होंने विवादास्पद फ़िल्म नि:शब्द में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका अदा की।फ़िल्म को मार्च 2007 में रिलीज़ किया गया। इस फ़िल्म में उन्होंने एक गाना भी गाया था।
उन्होंने आमिर खान के साथ ए. आर. मुरुगादोस की फ़िल्म गजीनी, जों इसी नाम की तमिल फ़िल्म का रीमेक थी, में भूमिका अदा की। उन्हें केन घोष की फ़िल्म चांस पे डांस में एक बड़ा किरदार शाहिद कपूर के साथ दिया गया परन्तु उनकी जगह जेनेलिया डिसूज़ा ने ले ली। खान ने बाद में साजिद खान की फ़िल्म हाउसफुल में देविका का किरदार अदा किया।
अभिनेत्री जिया ख़ान 03 जून 2013 को (भारतीय समयानुसार रात 10:45 बजे) अज्ञात कारणों से जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं। उन्हें तत्काल ही एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ सूत्रों के अनुसार वह डिप्रेशन से ग्रस्त थीं। एकाकीपन उन्हें सालता था। वह पिछले कुछ महीनों से डिप्रेशन में थीं।
ख़ान के साथ कथित तौर पर रिश्ते में और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सूरज पंचोली को 10 जून 2013 को हिरासत में ले लिया।
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
04जून 2013 को जिया को सांता क्रुज स्थित कब्रिस्तान में दफन कर दिया गया। राजस्थान में गंगानगर के जवाहरनगर थाना क्षेत्र के गुरूनानक बस्ती में रेहडी लगाने वाले होडल सिंह का 12 वर्षीय पुत्र बाबू सुबह टेलीविजन पर जिया खान की मौत की खबर सुन रहा था और साथ ही वह डीवीडी प्लेयर पर जिया खान अभिनीत फिल्म को बार बार देख रहा था। दोपहर दो बजे से पहले बाबू एकांत पाकर गले में रस्सी का फंदा डालकर झूल गया।
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
📽️
1998 दिल से
2007 निशब्द
2008 गजनी
2010 हाउसफुल