08जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
08जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 8 जून 2023

शिल्पा शेट्टी

जन्म की तारीख और समय: 8 जून 1975 (आयु 48 वर्ष), मंगलौर
पति: राज कुंद्रा (विवा. 2009)
बहन: शमिता शेट्टी
माता-पिता: सुनन्दा शेट्टी, सुरेन्द्र शेट्टी
कार्यकाल: 1993–वर्तमान
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
पता

शिल्पा शेट्टी फाउंडेशन बंगला नंबर 158, एसवीपी नगर जानकी देवी स्कूल के पास, टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे म्हाडा वर्सोवा, अंधेरी (पश्चिम) मुंबई – 400 053 भारत
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁
शिल्पा का जन्म (8 जुलाई 1975) मैंगलूर में एक परम्परागत परिवार में हुआ जो बन्त समुदाय से है। वह सुनन्दा (मां) और सुरेन्द्र शेट्टी (पिता) की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं।
.....................................................................

शिल्पा शेट्टी एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। शिल्पा शेट्टी ने हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में अभिनय किया है। वह रियलिटी शो बिग ब्रदर की विजेता भी रह चुकी हैं। फ़िलहाल इंडियन प्रीमियर लीग की टीम राजस्थान रॉयल्स की सह-मालकिन हैं। 

पृष्ठभूमि
शिल्पा शेट्टी का जन्म 8 जून 1975 को मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। वह सुनन्दा (मां) और सुरेन्द्र शेट्टी (पिता) की बड़ी पुत्री है जो औषधि निर्माण उद्योग में काम करते हैं। इनकी एक छोटी बहन है-शमिता शेट्टी जोकि एक अभिनेत्री हैं। 

पढ़ाई 
शिल्‍पा ने मुंबई में चेंबूर के एंथनी गर्ल्‍स हाईस्‍कूल से पढ़ाई पूरी की और फिर पोद्दार कॉलेज से पढ़ाई की। शिल्पा सिर्फ पढाई में ही नहीं बल्कि नृत्य और खेल में भी अव्वल थीं। और शिल्‍पा एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम नृत्‍यांगना हैं। अपने स्‍कूली दिनों में वो वॉलीबॉल टीम की कैप्‍टन भी रह चुकी हैं। 

शादी 
शिल्पा शेट्टी की शादी व्यवसायी राज कुंद्रा के साथ सम्पन्न हुई है। उनके एक बेटा भी है-वियान कुंद्रा। 

करियर
शिल्पा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक अभिनेत्री फिल्म बाजीगर से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में काजोल और शाहरुख़ खान नजर आये थे। फिल्म में वह काजोल की बहन की भूमिका में नजर आयीं थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा में कई बेहतरीन फ़िल्में कीं जिनमे अपने, मैं खिलाडी तू अनाडी, बाजीगर, धड़कन, गर्व, इंसाफ, इंडियन, कर्ज, रिश्ते, हथियार, चोर मचाये शोर शादी करके फंस गया यार, लाइफ इन अ मेट्रो, दोस्तानाआदि।

शिल्पा शेट्टी से जुडी रोचक बातें 

1-शिल्‍पा ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत 1993 में आई फिल्‍म बाजीगर में एक सह अभिनेत्री का किरदार निभा कर की थी।

2- 1994 में आई फिल्‍म आग में शिल्‍पा को पहली मुख्‍य भूमिका मिली। शिल्पा अभी तक हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में करीब 40 फिल्में कर चुकी हैं।

3- शिल्पा को ड्राइव करने से बहुत डर लगता है, इसीलिए वो हमेशा अपने साथ एक ड्राइवर रखती हैं।

4- इंडिया में बिकने वाली ओके मैगजीन के पहले इश्यू के कवर पेज पर शिल्पा की तस्वीर थी।

5- फुट 10 इंच लंबी शिल्‍पा बॉलीवुड की सबसे लंबी अदाकाराओं में से एक हैं।

6- शिल्पा शेट्टी ने बचपन में ही भरतनाट्यम की नृत्य कला सीखी थी और अपनी स्कूल की वॉलीबॉल टीम की कप्तान के साथ-साथ 'कराटे' में ब्लैक बेल्ट भी थी।

8- शिल्पा ने पहली फिल्म 'गाता रहे मेरा दिल' साइन की थी लेकिन किन्हीं कारणों से वो बन नहीं पाई। फिर 1993 में शिल्पा की पहली फिल्म 'बाजीगर' आई जिसने शिल्पा को एक्ट्रेस के तौर पर पहली बार पहचान दी।

9- शिल्पा शेट्टी ने 90 के दशक में ही खुद के और अक्षय कुमार के बारे में अफेयर की खबरें छापने के लिए एक मैगजीन के खिलाफ केस किया था।

10- शिल्पा शेट्टी को 1998 में आई फिल्म 'परदेसी बाबू' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का 'जी बॉलीवुड गोल्ड अवार्ड' भी मिला था।

11- अपनी नेटिव भाषा 'तुलु' के साथ साथ शिल्पा हिंदी, इंग्लिश, कन्नड़, मराठी, गुजराती, तमिल , तेलुगु और उर्दू भी बोलती हैं।

12- शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं और दोनों ने एक साथ पहली बार 'फरेब' फिल्म में काम किया था।

विवाद 

1- वर्ष 2009 में शिल्‍पा पर राज कुंद्रा की पहली पत्नी ने आरोप लगाया कि उनकी वजह से उनके पति ने उन्हें तलाक दिया है, हालांकि बाद में राज कूंद्रा की पत्‍नी ने इसके लिए माफी मांग ली।

2- सेलब्रिटी बिग ब्रदर के दौरान शिल्‍पा पर जेड गुडी ने कथित रूप से नस्‍लीय टिप्‍पणी जिससे दुनिया भर में जेड गुडी की आलोचना हुई। इसके बाद शिल्‍पा ने वो रियलिटी शो जीत लिया।

3- 2006 में मदुरई की एक अदालत ने शिल्‍पा शेट्टी और रीमा सेन के खिलाफ अश्‍लीलता को बढ़ावा देने के आरोप में गैर जमानती वारंट जारी किया।

4- 15 अप्रैल 2007 को एड्स के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हॉलीवुड अभिनेता रिचर्ड गेर ने शिल्‍पा को सबके सामने किस कर लिया जिससे एक बार फिर शिल्‍पा विवादों में घिर गई।

5- वर्ष 2003 में शिल्‍पा का परिवार विवादों में घिर गया जब उनके परिवार के अंडरवर्ल्‍ड के साथ कथित रिश्‍तों की खबर आई। सुनंदा शेट्टी ने तब एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में सभी आरोपों से इनकार किया और कहा कि ये उनकी बेटी की छवि खराब करने की साजिश है।

वेबसाइट

डिंपल कपाड़िया

*🎂: 8 जून,*
प्रसिद्ध अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

डिम्पल कपाड़िया जन्म: 8 जून, 1957 हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री है जिनके पति राजेश खन्ना थे। इनकी बेटी भी एक अभिनेत्री है। जिनका नाम ट्विंकल खन्ना है और दामाद अक्षय कुमार है। उन्हें राज कपूर द्वारा 16 साल की उम्र में फिल्मों में लिया गया था। उन्होंने उनकी रूमानी फ़िल्म बॉबी (1973) में शीर्ष भूमिका निभाई थी। उसी वर्ष उन्होंने भारतीय अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की और अभिनय से संन्यास ले लिया। राजेश से अलग होने के बाद, डिम्पल ने 1984 में फिल्म उद्योग में लौट आईं। उस दौर की उनकी एक फ़िल्म सागर (1985) थी। बॉबी और सागर दोनों ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर पुरस्कार उन्हें जिताया।वह 1980 के दशक में खुद को हिन्दी सिनेमा की अग्रणी अभिनेत्रियों में से एक के रूप में स्थापित करने लगीं।

डिम्पल कपाड़िया गुजराती उद्यमी चुन्नीभाई कपाड़िया और बेटी के चार बच्चों में सबसे बड़ी हैं। परिवार मुम्बई के सांता क्रूज़ में रहता था। उन्होंने 1973 में अपनी पहली फिल्म बॉबी की रिलीज से छह महीने पहले अभिनेता राजेश खन्ना से शादी की। उन्होंने अपनी दो बेटियों ट्विंकल (जन्म: 1974) और रिंकी (जन्म: 1977) की परवरिश करने के लिए बारह साल के लिए अभिनय से संन्यास ले लिया।

उन्हें राज कपूर ने 1973 के रूमानी फिल्म बॉबी से फिल्मों में उतारा था। जबकि इस फिल्म में राज कपूर के बेटे ऋषि कपूर की पहली प्रमुख भूमिका थी, डिम्पल को गोआ की मध्यमवर्गीय ईसाई लड़की बॉबी ब्रागांज़ा की शीर्षक भूमिका दी गई थी। बॉबी प्रमुख व्यावसायिक और आलोचनात्मक सफलता थी और डिम्पल कपाड़िया को उनके प्रदर्शन के लिए सराहना मिली। इससे उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता (अभिमान के लिए जया भादुड़ी के साथ वह बराबरी पर रही थी)। इसके बाद उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए फिल्म उद्योग छोड़ दिया।

1982 में राजेश खन्ना से अलग होने के बाद, वह अभिनय में वापसी करने की इच्छुक थीं और उन्होंने अंततः 1984 में ऐसा किया। अगले दशक तक, वह श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, मीनाक्षी शेषाद्री और जया प्रदा के साथ बॉलीवुड की शीर्ष पाँच व्यावसायिक सफल अभिनेत्रियों में से एक बन गईं। उनकी सबसे पहली फिल्म ज़ख्मी शेर (1984) रही। इसके बाद सागर (1985) आलोचनात्मक सफल फ़िल्म रही थी और अंततः उसे उस वर्ष के लिये ऑस्कर में भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया था।

प्रमुख फिल्में

2001 दिल चाहता है 
1994 क्रान्तिवीर
1993 रुदाली 
1992 दिल आशना है 
1991 प्रहार 
1991 नरसिम्हा
1989 राम लखन 
1985 सागर 
1973 बॉबी 

पुरस्कार 

1995 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री पुरस्कार - क्रान्तिवीर
1993 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म पुरस्कार - आलोचक - रुदाली
1986 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - सागर
1974 - फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - बॉबी
राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार संपादित करें
1993 - राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री पुरस्कार - रुदाली

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...