इनाम: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ फीचर फ़िल्म - मराठी,
परिचय
उषा मंगेशकर मशहूर गायिका लता मंगेशकर तथा आशा भोंसले की छोटी बहन हैं और हिन्दी फ़िल्मी गीतों की पार्श्व गायिका हैं।
बेहद कम उम्र में ही उषा के सिर से पिता का साया उठ गया। जिस वक्त दीनानाथ मंगेशकर का निधन हुआ तब उषा की उम्र महज 6 वर्ष थी। पिता की असमय मृत्यु के बाद उषा और उनके भाई-बहनों ने अनेक समस्याओं का सामना किया। लता मंगेशकर ने सिसिंग की दुनिया में कदम रखा। फिर धीरे-धीरे आशा भोसले, मीना और उषा ने भी गाना गाने शुरू किए।
उषा मंगेशकर ने वर्ष 1954 में आई फिल्म ‘सुबह का तारा’ के ‘बड़ी धूमधाम से मेरी भाभी आई’ गाने से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। यह एक रोमांटिक ड्रामा सॉन्ग था। इसके बाद उन्होंने अपने सिंगिंग करियर में हिंदी, मराठी, बंगाली, भोजपुरी, नेपाली, कन्नड़ और आसामी समेत तमाम क्षेत्रीय भाषाओं के गाने गाए। मगर, फिल्म 'जय संतोषी मां' ने इनकी किस्मत पलट दी। 1975 में आई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ के ‘मैं तो आरती’ गाने ने उषा मंगेशकर को घर-घर में पहचान दिलाई। इसके लिए इन्हें कई सम्मान मिले। इस फिल्म के गानों के लिए उषा मंगेशकर को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल का नॉमीनेशन भी मिला।
उषा मंगेशकर को लोक संगीत से बहुत लगाव रहा है। उन्होंने 60 साल से अधिक उम्र तक सिंगिंग की। उन्होंने 1992 में दूरदर्शन के लिए म्यूजिकल ड्रामा ‘फूलवतीं’ को प्रोड्यूस किया था, जिसकी कहानी बाबा साहेब पुरंदरे पर आधारित थी। सिंगिंग से अलग उषा मंगेशकर को पेंटिंग का बेहद शौक है। एक बार एक बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर वह गायिका न होतीं तो पेंटिंग करतीं। उषा मंगेशकर ने कई बार मुंबई में अपनी पेंटिंग प्रदर्शनी भी लगाई है।
पार्श्वगायिका उषा मंगेशकर के बारे में कम लोग ही ये जानते हैं कि गायन उनका पहला प्रेम कभी रहा ही नहीं, वह तो चित्रकार बनना चाहती थीं। ‘दीदी’ लता मंगेशकर के कहने पर वह गायन क्षेत्र में आईं और उनके गाए भक्ति गीत ‘मैं तो आरती उतारूं रे संतोषी माता की’ ने हिंदी सिनेमा के गीतों में कालजयी दर्जा हासिल कर लिया। बिना किसी प्रचार प्रसार के रिलीज हुई फिल्म ‘जय संतोषी मां’ इतनी लोकप्रिय हुई कि लता मंगेशकर ने इसे देखने की इच्छा जाहिर की, और उनके लिए घर पर ही इस फिल्म को दिखाने की व्यवस्था की गई।
कृपया ध्यान दें – यद्धइस ब्लॉग तैयार करने में पूरी सावधानी रखने का प्रयास किया गया है, फिर भी कि
15 दिसंबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
15 दिसंबर लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)
भारत ईरान संबंध
भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...
-
ईरान के लिए यह 'दोस्ती बनाम व्यापार' का मामला नहीं है, बल्कि वह भारत और चीन दोनों के साथ अपने रिश्तों को अलग-अलग तराजू में तौलता है।...
-
यह व्यापक भौगोलिक वितरण ब्राह्मण समुदाय के ऐतिहासिक फैलाव और विभिन्न क्षेत्रों में उनके स्थायीकरण को दर्शाता है। यह क्षेत्रीय अनुकूलन की प्र...
-
अमेरिकी दादा गिरी ईरान में तख्ता पलट की मंशा से हुई ट्रंप परेशान दुनिया हैरान ईरान और भारत के बीच "साथ देने" का मामला इस समय कूटनी...