04 फरवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
04 फरवरी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

रवि त्रिपाठी

रवि त्रिपाठी/रवि के त्रिपाठी 

🎂जन्म 04फरवरी, 1978

एक प्रख्यात भारतीय पार्श्वगायक, संगीतकार, संगीत निर्देशक, अभिनेता व टेलीविजन मेज़बान हैं। इन्हें सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के रियालिटी शो इंडियन आइडल (सीजन २) से ख्याति मिली। उन्होंनें दूरदर्शन के क्लोज-अप-परफॉर्मर जैसे कार्यक्रम की मेज़बानी की हैं।
इनके पिता श्रीकृष्ण त्रिपाठी, प्रतापगढ़ जिला के लालगंज तहसील में भूमि एवं जल संरक्षण विभाग]में अधिकारी रहें है और माँ श्रीमती सुमित्रा त्रिपाठी एक गृहणी हैं। त्रिपाठी ने गायन की शुरुआत चार वर्ष की आयु से की। वे पटियाला घराने से आते हैं, और बेल्हा प्रतापगढ़ के पैत्रिक निवासी हैं।

रवि लखनऊ विश्वविद्यालय सें स्नातक हैं। कुछ वर्ष तक भातखंडे संगीत विश्वविद्यालय से संगीत की शिक्षा प्राप्त की। बाद में वे प्रसिद्ध संगीतकार सुरेश वाडकर के संगीत के गुण सीखे।

🎧एलबम्स🎧

बातें
मोरे कृष्णा
श्री सिद्धिविनायक मोरया
किनारा
धुँआ धुँआ
झनकार

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

भगवान दादा

#01aug
#04feb 
भगवान आभाजी पालव
प्रसिद्ध नाम भगवान दादा

🎂जन्म 01 अगस्त, 1913
जन्म भूमि मुम्बई, महाराष्ट्र
⚰️मृत्यु 04 फ़रवरी, 2002
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र

कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'अलबेला', 'मतलबी', 'लालच', 'मतवाले', 'बदला' आदि
नागरिकता भारतीय

भगवान दादा का जन्म एक मिल के श्रमिक के घर 1 अगस्त, 1913 को हुआ। बचपन से ही उन्हें फ़िल्मों के प्रति आकर्षण था और पढ़ाई के प्रति उन्हें विशेष रुचि नहीं थी। इस कारण उन्हें पिता के कोप का शिकार भी होना पड़ा, लेकिन धुन के पक्के दादा ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और हिंदी सिनेमा के रोमांटिक नायक की पारंपरिक छवि को नया आयाम मिला। शुरू में उन्होंने अपने शरीर पर काफ़ी ध्यान दिया और बदन कसरती बना लिया। इसका फायदा उन्हें आगे मिला। फ़िल्मों में प्रवेश के लिए उन्हें काफ़ी मशक्कत करना पड़ी और अंतत: उन्हें 1930 में ब्रेक मिला, जब निर्माता सिराज अली हकीम ने अपनी मूक फ़िल्म 'बेवफा आशिक' में एक कॉमेडियन की भूमिका दी। इसके बाद उन्होंने कई मूक फ़िल्मों में अभिनय किया।

फ़िल्मी कैरियर
भगवान दादा यानी भगवान आभाजी पालव की आंखों में बचपन से फ़िल्मों के रूपहले परदे का सम्मोहन था। उन्होंने अपने जीवन की शुरूआत श्रमिक के रूप में की लेकिन फ़िल्मों के आकर्षण ने उन्हें उनके पसंदीदा स्थल तक पहुंचा दिया। भगवान मूक फ़िल्मों के दौर में ही सिनेमा की दुनिया में आ गए। उन्होंने शुरूआत में छोटी-छोटी भूमिकाएँ की। बोलती फ़िल्मों का दौर शुरू होने के साथ उनके करियर में नया मोड़ आया। भगवान दादा के लिए 1940 का दशक काफ़ी अच्छा रहा। इस दशक में उन्होंने कई फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएँ की। इन फ़िल्मों में 'बेवफा आशिक', 'दोस्ती', 'तुम्हारी कसम', 'शौकीन' आदि शामिल हैं। अभिनय के साथ ही उन्हें फ़िल्मों के निर्माण निर्देशन में भी दिलचस्पी थी। उन्होंने जागृति मिक्स और भगवान आर्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले कई फ़िल्में बनाई जो समाज के एक वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय हुई। इन फ़िल्मों में 'मतलबी', 'लालच', 'मतवाले', 'बदला' आदि प्रमुख हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी अधिकतर फ़िल्में कम बजट की तथा एक्शन फ़िल्में होती थी।

फ़िल्म निर्माण और निर्देशन

इस दौरान भगवान दादा ने अपनी लगन से फ़िल्म निर्माण से जुड़ी अन्य विधाओं का भी अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया। 1934 में प्रदर्शित 'हिम्मत-ए-मर्दां' उनकी पहली बोलती फ़िल्म थी। 1938 से 1949 के बीच उन्होंने कम बजट वाली कई स्टंट फ़िल्मों एवं एक्शन फ़िल्मों का निर्देशन किया। उन फ़िल्मों को समाज के कामकाजी वर्ग के बीच अच्छी लोकप्रियता मिली। उन फ़िल्मों में दोस्ती, जालान, क्रिमिनल, भेदी बंगला आदि प्रमुख हैं।

भगवान दादा की फ़िल्मों में गहरी समझ तथा प्रतिभा को देखते हुए राजकपूर ने उन्हें सामाजिक फ़िल्में बनाने की राय दी। भगवान ने उनकी सलाह को ध्यान में रखते हुए 'अलबेला' फ़िल्म बनाई। इसमें भगवान के अलावा गीता बाली की प्रमुख भूमिका थी। इस फ़िल्म के संगीतकार सी. रामचंद्र थे और उन्होंने ही इसमें चितलकर के नाम से पा‌र्श्व गायन भी किया। अलबेला फ़िल्म अपने दौर में सुपर हिट रही और कई स्थानों पर इसने जुबली मनाई। इस फ़िल्म के गीत-संगीत का जादू सिने प्रेमियों के सर चढ़ कर बोला। इसका एक गीत 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के..' आज भी खूब पसंद किया जाता है। अलबेला के बाद भगवान दादा ने 'झमेला' और 'लाबेला' बनाई लेकिन दोनों ही फ़िल्में नाकाम रहीं और उनके बुरे दिन शुरू हो गए।

बुरा दौर

कभी सितारों से अपने इशारों पर काम कराने वाले भगवान दादा का करियर एक बार जो फिसला तो फिर फिसलता ही गया। आर्थिक तंगी का यह हाल था कि उन्हें आजीविका के लिए चरित्र भूमिकाएँ और बाद में छोटी-मोटी भूमिकाएँ करनी पड़ी। बदलते समय के साथ उनके मायानगरी के अधिकतर सहयोगी उनसे दूर होने लगे। सी. रामचंद्र, ओम प्रकाश, राजिन्दर किशन जैसे कुछ ही मित्र थे जो उनके बुरे वक्त में उनसे मिलने जाया करते थे।

शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के' गीत में अपने अदभुत, अनोखी व अद्वितीय डांसिंग स्टेप देने वाले भगवान दादा को आज भी उनकी गलियों में लोग अमिताभ बच्चन ही मानते हैं। भगवान दादा हिंदी सिनेमा जगत के पहले डांसिंग मास्टर थे। अलबेले भगवान दादा शुरू से ही फ़िल्म बनाने का सपना देखते थे। वे मिल में एक लेबर के रूप में काम करते, लेकिन ख्वाब फ़िल्म बनाने के देखते। वे चॉल में भी कुछ न कुछ इंतजाम करके फ़िल्में देख ही लेते थे। थियेटर में स्टॉल में भी फ़िल्म देखने के लिए पैसों की जुगाड़ कर ही लिया करते थे। शुरुआती दौर में मूक फ़िल्मों से मौका मिला। अभिनय के बाद वे ज्यादा से ज्यादा समय सेट पर देते, ताकि बारीकियां समझ पायें। उन्होंने सीखी भी। उन्होंने तय किया कि वह कम बजट की फ़िल्म बनायेंगे। किसी तरह उन्होंने उस वक्त 65 हजार रुपये इकट्ठे किये। उनके डांसिंग स्टेप्स में प्रॉप्स का भी ख़ास ध्यान रखा जाता था। उन्होंने ही पहली बार सिर पर बड़े आकार की टोपी रख कर डांस करने की संस्कृति शुरू की। गीता बाली के साथ उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया। अपने निर्देशन के दौर में उन्होंने 1938 से 1949 तक लगातार लो बजट की फ़िल्मों का निर्माण किया। उनमें स्टंट व एक्शन फ़िल्में भी थीं। वे अपनी फ़िल्मों को अपनी गलियों में भी सभी लोगों को एकत्रित करके दिखाया करते थे। धीरे धीरे उन्होंने चैंबूर में जागृति पिक्स व भगवान आर्ट्स प्रोडक्शन के रूप में हाउस शुरू किया। राज कपूर ने उनकी काबिलियत को देखते हुए कहा कि भगवान तुम अच्छी और बड़ी फ़िल्म बनाओ। राज कपूर की राय पर भगवान दादा ने गीता बाली अभिनीत फ़िल्म 'अलबेला' का निर्देशन किया। फ़िल्म का गीत 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के' बेहद लोकप्रिय हुआ। आज भी डांसिंग पार्टी में इस गीत पर युवा थिरकना ज़रूर पसंद करते हैं।

चॉल में जमती रहती थी मजलिस
चूंकि भगवान दादा खुद विपरीत परिस्थितियों को झेल चुके थे। उन्होंने कई चुनौतियां व ज़िंदगी की कठिन परिस्थितियों में पहचान पाई थी, लेकिन जाहिर है वह अपनी जमीन या जड़ को नहीं भूल सकते थे। ऐसे में उन्होंने ऐसी कई फ़िल्मों का निर्माण किया, जिसमें कामकाजी वर्ग व मील मज़दूरों को फोकस किया गया। 1934 में प्रदर्शित 'हिम्मत ए मर्दा' ऐसी ही फ़िल्मों में से एक थी। यह उनकी पहली बोलती फ़िल्म थी। भगवान दादा से कभी मीलों के मज़दूरों के साथ अपने सरोकार नहीं बदले। उन्होंने मीलों के कई होनहार व प्रतिभावान लोगों को यथासंभव अपने फ़िल्म निर्माण में अवसर दिलाये। सुपरस्टार बनने के बाद भी जब भी वे चॉल आते। यहां के लोगों के साथ मजलिस जमाते व जम कर मस्ती किया करते थे। गौरतलब है कि उनकी फ़िल्मों के गीत 'शाम ढले खिड़की तले तुम सिटी बजाना, शोला जो भड़के आज की पीढ़ी भी गुनगुना पसंद करती हैं।

'ला' से रहा विशेष लगाव
भगवान दादा को 'ला' शब्द से बेहद लगाव रहा। इसलिए उन्होंने अपनी हर फ़िल्म में 'ला' शब्द का इस्तेमाल ज़रूर किया। यहां तक कि फ़िल्म के गीत लिखते समय भी उन्होंने गीतकार से आग्रह किया कि वह इन बातों को ध्यान में रखें। 'शोला जो भड़के' उसी आधार पर लिखी गयी। 'अलबेला' के बाद 'झमेला' व 'लाबेला' जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया। अलबेला उस दौर की सुपरहिट फ़िल्म रही थी। इस फ़िल्म ने जुबली मनाई थी।

कॉमेडी को दी नई परिभाषा
हिंदी सिनेमा के पहले डांसिंग स्टार भगवान दादा ने अभिनय एवं नृत्य की अनोखी शैली से कॉमेडी को नई परिभाषा दी और उनकी अदाओं को बाद की कई पीढ़ियों के अभिनेताओं ने अपनाया। भगवान दादा ने मूक फ़िल्मों के दौर से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की थी, लेकिन उनके हास्य अभिनय और नृत्य शैली ने अपने दौर में जबरदस्त धूम मचाई। आज के दौर के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी नृत्य शैली का अनुसरण किया। फ़िल्मों में प्रवेश के लिए उन्हें काफ़ी मशक्कत करना पड़ी और अंतत: उन्हें 1930 में ब्रेक मिला, जब निर्माता सिराज अली हकीम ने अपनी मूक फ़िल्म बेवफा आशिक में एक कॉमेडियन की भूमिका दी।

निधन
करीब छह दशक लंबे अपने फ़िल्मी जीवन में भगवान दादा ने क़रीब 48 फ़िल्मों का निर्माण या निर्देशन किया, लेकिन बॉम्‍बे लैबोरेट्रीज में लगी आग के कारण 'अलबेला' और 'भागमभाग' छोड़कर सभी फ़िल्मों का निगेटिव जल गया और नई पीढ़ी बेहतरीन कृतियों से वंचित रह गई। एक समय बंगला और कई कारों के मालिक भगवान अपनी मित्रमंडली से घिरे रहते थे, पर नाकामी के साथ ही धीरे-धीरे सब छूटने लगा। जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें चॉल में रहना पड़ा। अभिनय और नृत्य की नई इबारत लिखने वाला यह कलाकार 4 फ़रवरी 2002 को 89 साल की उम्र में अपना दर्द समेटे हुए बेहद खामोशी से इस दुनिया को विदा कह गया।

वाणी जयराम (मीरां)

#30nov
#04feb 
वाणी जयराम
अन्य नाम आधुनिक भारत की मीरा

🎂जन्म 30 नवंबर, 1945
जन्म भूमि वेल्लोर, तमिलनाडु
⚰️मृत्यु 04 फ़रवरी, 2023
मृत्यु स्थान चेन्नई, तमिलनाडु

अभिभावक माता- पद्मावती
पिता- दुरईसामी अयंगर

पति/पत्नी टी.एस. जयरमण
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र पार्श्वगायन
विद्यालय क्वीन मैरी कॉलेज
पुरस्कार-उपाधि पद्म भूषण, 2023
प्रसिद्धि पार्श्वगायिका
नागरिकता भारतीय
सक्रिय वर्ष 1971–2023
अन्य जानकारी साल 1971 से अपने 50 साल के कॅरियर में वाणी जयराम ने 19 से अधिक भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें हिंदी, तमिल, भोजपुरी, तेलुगु, उड़िया , मलयालम, तुलु, कन्नड़, मराठी, उर्दू और बंगाली भाषा थी।
वाणी जयराम का जन्म 30 नवंबर, 1945 को तमिलनाडु के वेल्लोर में एक तमिल परिवार में हुआ था। इनके बचपन का नाम कलैवनी था। इनके पिता का नाम दुरईसामी अयंगर और माता का नाम पद्मावती था जो रंगा रामुनाजा अयंगर के अधीन प्रशिक्षित संगीतकार थे। इनके माता पिता के तीन बेटे और छह बिटियाँ थीं। 8 साल की उम्र में वाणी जयरामने ऑल इंडिया रेडियो, मद्रास में अपना पहला सार्वजनिक प्रदर्शन दिया। वह मद्रास विश्वविद्यालय के क्वीन मैरी कॉलेज की छात्रा थीं। अपनी पढ़ाई के बाद वाणी की स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, मद्रास में नौकरी लग गई थीं और बाद में साल 1967 में उनका स्थानांतरण हैदराबाद में हो गया।

वाणी जयराम की शादी एक ऐसे परिवार में हुई जो पहले से ही संगीतमय था। उनके पति का नाम टी.एस. जयरमण और उनकी सास पद्मा स्वामीनाथन थीं जो सामाजिक कार्यकर्ता और कर्नाटक संगीत गायिका एफ.जी. नटेसा अय्यर की बेटी थीं। इनके पति टी.एस. जयरमण का निधन 25 सितंबर 2018 को 79 साल की उम्र में हो गया था।

कॅरियर
साल 1969 में जयराम से शादी के बाद वाणी जयराम अपने परिवार संग मुंबई आ गईं। यहाँ आने के बाद इन्होंने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, हैदराबाद की ब्रांच से मुंबई ट्रांसफर करवा लिया। कुछ समय बाद वाणी के गायन को सुनकर उनके पति जयराम ने उन्हें हिन्दुस्तानी शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण दिलवाया और पटियाला घराने के उस्ताद अब्दुल रहमान खान से संगीत की शिक्षा लेने लगी। यहां संगीत सीखते समय उन्होंने बैंक की नौकरी छोड़ दी और संगीत को अपना पेशा बना लिया। संगीत में उन्होंने ठुमरी, ग़ज़ल और भजन स्वर सीखे और साल 1969 में अपना पहला म्यूजिक शो किया। इसी दौरान उनकी मुलाकात संगीतकार वसंत देसाई से हुई। इन्होंने वाणी की आवाज सुनी और अपने एल्बम के लिए गाना गाने का मौका दिया। यह एल्बम मराठी लोगों को काफी पसंद आया। इसके बाद उनके पास एक के बाद एक गाने आने लगे।

साल 1971 से अपने 50 साल के कॅरियर में वाणी जयराम ने 19 से अधिक भाषाओं में 10,000 से अधिक गाने रिकॉर्ड किए, जिनमें हिंदी, तमिल, भोजपुरी, तेलुगु, उड़िया , मलयालम, तुलु, कन्नड़, मराठी, उर्दू और बंगाली भाषा थी। वाणी जयराम को सबसे बड़ा ब्रैक साल 1971 में 'गुड्डी' से मिला। इन्होंने कई दिग्गज संगीतकारों के साथ काम किया, जिनमें एम.एस. विश्वनाथन, सत्यम, चक्रवर्ती के.वी. महादेवन और इलैयाराजा थे।

पुरस्कार व सम्मान
वाणी जयराम को तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा अलग-अलग भाषाओं में गाना गाने के लिए कई राज्यों से अवार्ड मिले और साल 2023 में भारत सरकार द्वारा 'पद्म भूषण' से सम्मानित किया गया।

मृत्यु
मशहूर गायिका वाणी जयराम का निधन 04 फ़रवरी, 2023 को हुआ। उन्हें चेन्नई में उनके घर में मृत पाया गया। वाणी जयराम की उम्र 78 साल थी। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस रिपोर्ट में उनकी मृत्यु को अप्राकृतिक बताया गया है क्योंकि उनकी मृत्यु के कारणों का सही कारण अभी पता नहीं चल सका है। हालांकि, पुलिस को जब उनके घर में वाणी जयराम का मृत शरीर मिला तो उनके सिर में चोट लगी थी और काफी खून बह चुका था। इस हेड इंजरी को ही उनकी मृत्यु का कारण बताया जा रहा है।

मृत्यु से सप्ताह भर पहले ही वाणी जयराम को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक प्रकट किया। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए वाणी जयराम के योगदान को याद किया और उन्हें श्रंद्धाजलि देती हुए लिखा, “वाणी जयराम जी को लोग उनकी सुरीली आवाज और कला जगत में उनके योगदान के लिए याद किया जाता है। उन्होंने कई भाषाओं में गीत गाए हैं। उनकी प्रस्तुतियां विभिन्न भावनाओं को स्वर देती हैं। वाणी जयराम का निधन कला जगत के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। 🕉️ शांति।”🕉️

पद्मा सुब्रामणियम

#04feb 
पद्मा सुब्रह्मण्यम
जन्म04 फ़रवरी, 1943
जन्म भूमि मद्रास (वर्तमान चैन्नई)
अभिभावक माता- मीनाक्षी
पिता- कृष्णास्वामी सुब्रह्मण्यम

कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय शास्त्रीय नृत्य
पुरस्कार-उपाधि पद्म विभूषण, 2024
पद्म भूषण, 2003
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1983
पद्म श्री, 1981

प्रसिद्धि भरतनाट्यम नृत्यांगना
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 'रामाय तुभ्यं', 'नमः', 'कृष्णाय तुभ्यं नमः', 'जया जया शंकर' और 'कुरावंजी' पद्मा सुब्रह्मण्यम के कुछ स्वयं के नृत्य टुकड़े हैं जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है।
भारतीय शास्त्रीय नृत्य भरतनाट्यम की प्रसिद्ध नृत्यांगना हैं। भारत के साथ ही विदेशों में भी उनका नाम है। पद्मा सुब्रह्मण्यम कोरियोग्राफर, संगीतकार, गायिका, शिक्षिका होने के साथ ही साथ एक लेखिका भी हैं। उन्होंने संगीत में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है और नृत्य में पीएचडी किया है। उन्होंने कई शोध पत्र और किताबें भी लिखीं हैं। वे अब तक 100 से ज्यादा अवॉर्ड्स से सम्‍मानित हो चुकी हैं। साल 1983 में पद्मा सुब्रह्मण्यम को 'संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार' से नवाजा गया था। इसके अलावा वे भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री पुरस्कार भी प्राप्‍त कर चुकी हैं।
पद्मा सुब्रह्मण्यम के पिता प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता थे। माँ मीनाक्षी एक संगीतकार और तमिल व संस्कृत में गीतकार थीं। पद्मा सुब्रह्मण्यम ने वजुवूर बी. रामैया पिल्लै द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया। उन्होंने अपने पिता के नृत्य स्कूल में 14 वर्ष की उम्र में ही नृत्य सिखाना शुरू कर दिया था। पद्मा सुब्रह्मण्यम ने संगीत में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और डांस में पीएचडी किया। उन्होंने कई रिसर्च पेपर और किताबें भी लिखीं हैं। वे अब तक 100 से ज्यादा अवॉर्ड्स से सम्‍मानित हो चुकी हैं। जापान, ऑस्ट्रेलिया और रूस जैसे देशों द्वारा उनके सम्मान में कई फिल्में और वृत्तचित्र बनाए गए हैं। उन्हें डांस फॉर्म के संस्थापक और भरत नृत्यम के संस्थापक के रूप में जाना जाता है।

कॅरियर
एक नर्तकी के रूप में अपने कॅरियर के दौरान पद्मा सुब्रह्मण्यम ने भारतीय नृत्य रूपों और मंदिरों में देखी जाने वाली विभिन्न मुद्राओं पर शोध करने में बहुत समय बिताया। अपनी थीसिस में उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि 108 'करण' केवल भगवान नटराज की मुद्राएँ नहीं थे, बल्कि देवी पार्वती के साथ की गई विभिन्न नृत्य गतिविधियाँ थीं। उन्होंने इनमें से कुछ आंदोलनों को भी डिज़ाइन किया है जो महाराष्ट्र के सतारा में नटराज मंदिर में प्रदर्शित हैं। अपने शोध की मदद से वह कई बैले की रचना करने में सफल रही हैं, जो उन्हें एक अनूठी और स्वतंत्र शैली प्रदान करती हैं, जिसे वह लोकप्रिय रूप से 'भरतनृत्यम' के नाम से संदर्भित करती हैं।

'रामाय तुभ्यं', 'नमः', 'कृष्णाय तुभ्यं नमः', 'जया जया शंकर' और 'कुरावंजी' उनके कुछ स्वयं के नृत्य टुकड़े हैं जिन्हें उनके दर्शकों द्वारा व्यापक रूप से सराहा गया है। प्रसिद्ध नृत्य प्रदर्शनों की सूची 'पुष्पांजलि' वास्तव में पहली बार उनके द्वारा प्रस्तुत की गई थी। पद्मा सुब्रह्मण्यम वास्तव में एक बहुमुखी व्यक्तित्व हैं जिन्होंने नृत्य, संगीत और लेखन में योगदान दिया है। कहा जाता है कि 'लिगेसी ऑफ ए लेजेंड' उनकी बेहद लोकप्रिय पत्रिका है और उनकी बंगाली संगीत रचना 'वरनम' भी उनके प्रशंसकों द्वारा काफी पसंद की जाती है। वर्तमान में वह अपने पिता के नृत्य विद्यालय 'नृत्योदय' की निदेशक हैं जो चेन्नई में स्थित है।

योगदान
पद्मा सुब्रह्मण्यम 'पुष्पांजलि' के नाम से जाने जाने वाले सबसे लोकप्रिय नृत्य गायन को बनाने और प्रस्तुत करने वाली पहली महिला रही हैं। वह सुख लास्य तकनीक को अपनाने के लिए भी जिम्मेदार हैं, जहां बैले के एक पूरे टुकड़े को संगीत के माध्यम से व्यक्त किया जाता है। इसे लयबद्ध और मधुर रूप दिया जाता है। शास्त्रीय नृत्य में अपनी वर्षों की विशेषज्ञता के साथ पद्मा सक्रिय रूप से नए और अलग संगीत और नृत्य प्रदर्शनों का अनुसंधान और संकलन करना जारी रखती है।

सम्मान व पुरस्कार
पद्मा सुब्रह्मण्यम को नृत्य कॅरियर के दौरान 100 से अधिक पुरस्कार मिले हैं-

पद्म विभूषण, 2024
पद्म भूषण, 2003
संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1983
पद्म श्री, 1981
कलाईमामनी पुरस्कार
निशागांधी पुरस्कार
नाडा ब्रह्मम
नेहरू पुरस्कार, 1983, सोवियत संघ से
फुकुओका एशियाई संस्कृति पुरस्कार
कालिदास सम्मान मिला

ब्रिजू महाराज

#04feb
#17jan 
पंडित बृजमोहन मिश्र (जिन्हें बिरजू महाराज भी कहा जाता है)

🎂04 फ़रवरी 1938
 ⚰️ 17 जनवरी 2022

 प्रसिद्ध भारतीय कथक नर्तक थे। वे शास्त्रीय कथक नृत्य के लखनऊ कालिका-बिन्दादिन घराने के अग्रणी नर्तक थे। पंडित जी कथक नर्तकों के महाराज परिवार के वंशज थे जिसमें अन्य प्रमुख विभूतियों में इनके दो चाचा व ताऊ, शंभु महाराज एवं लच्छू महाराज; तथा इनके स्वयं के पिता एवं गुरु अच्छन महाराज भी आते हैं। हालांकि इनका प्रथम जुड़ाव नृत्य से ही है, फिर भी इनकी गायकी पर भी अच्छी पकड़ थी, तथा ये एक अच्छे शास्त्रीय गायक भी थे। इन्होंने कत्थक नृत्य में नये आयाम नृत्य-नाटिकाओं को जोड़कर उसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। इन्होंने कत्थक हेतु '''कलाश्रम''' की स्थापना भी की है। इसके अलावा इन्होंने विश्व पर्यन्त भ्रमण कर सहस्रों नृत्य कार्यक्रम करने के साथ-साथ कत्थक शिक्षार्थियों हेतु सैंकड़ों कार्यशालाएं भी आयोजित की।
बिरजू महाराज का जन्म कत्थक नृत्य के लिये प्रसिद्ध जगन्नाथ महाराज के घर हुआ था, जिन्हें लखनऊ घराने के अच्छन महाराज कहा जाता था। ये रायगढ़ रजवाड़े में दरबारी नर्तक हुआ करते थे।इनका नाम पहले दुखहरण रखा गया था, क्योंकि ये जिस अस्पताल पैदा हुए थे, उस दिन वहाँ उनके अलावा बाकी सब कन्याओं का ही जन्म हुआ था, जिस कारण उनका नाम बृजमोहन रख दिया गया। यही नाम आगे चलकर बिगड़ कर 'बिरजू' और उससे 'बिरजू महाराज' हो गया।

इनको उनके चाचाओ लच्छू महाराज एवं शंभु महाराज से प्रशिक्षण मिला, तथा अपने जीवन का प्रथम गायन इन्होंने सात वर्ष की आयु में दिया। 20 मई, 1947को जब ये मात्र 9 वर्ष के ही थे, इनके पिता का स्वर्गवास हो गया।परिश्रम के कुछ वर्षोपरान्त इनका परिवार दिल्ली में रहने लगा।
बिरजू महाराज को अपने क्षेत्र में आरम्भ से ही काफ़ी प्रशंसा एवं सम्मान मिले, जिनमें 1986 में पद्म विभूषण, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार तथा कालिदास सम्मान प्रमुख हैं। इनके साथ ही इन्हें काशी हिन्दू विश्वविद्यालय एवं खैरागढ़ विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की उपाधि मानद मिली।

2016 में हिन्दी फ़िल्म बाजीराव मस्तानी में "मोहे रंग दो लाल " गाने पर नृत्य-निर्देशन के लिये फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार मिला।
2002 में लता मंगेश्कर पुरस्कार।
भरत मुनि सम्मान 
2012मे सर्वश्रेष्ठ नृत्य निर्देशन हेतु राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार: फिल्म विश्वरूपम के लिये।

भगवान दादा

भगवान दादा

🎂01 अगस्त 1913
Amravati, India
⚰️04 फ़रवरी 2002
Mumbai, India
भगवान दादा 1913 में भगवान Abhaji Palav के रूप अमरावती, महाराष्ट्र में में पैदा हुआ था। वह एक कपड़ा मिल मजदूर का बेटा था, लेकिन फ़िल्मों के साथ जुनून सवार था। वह एक मजदूर के रूप में काम किया, लेकिन फ़िल्मों का सपना देखा था। भगवान दादा मूलतः सिंधी समुदाय के थे। उनके पूर्वज बहुत पहले सिंध से महाराष्ट्र आकर बस गए थे। युवा होने पर उनका सपना अभिनेता बनना था।वह मूक फ़िल्मों में बिट भूमिकाओं के साथ उसका तोड़ मिल गया और स्टूडियो के साथ पूरी तरह से शामिल हो गया। उन्होंने फ़िल्म बनाने और कम बजट फ़िल्मों (जिसमें वह सब कुछ कलाकारों के लिए भोजन की व्यवस्था और वेशभूषा की डिजाइन सहित के लिए व्यवस्था) रु. के लिए 65,000 बनाने के लिए इस्तेमाल एक मंच पर सीखा है।
📽️1980 फ़िर वही रात 
1977 मुक्ति 
1955 झनक झनक पायल बाजे

🌷🥀🌹🌷🥀🌹🌷🥀🌹🌷🥀🌹
महान हास्य अभिनेता भगवान दादा के जन्मदिन पर हार्दिक श्रधांजलि
भगवान दादा

🎂01 अगस्त 1913
Amravati, India
⚰️04 फ़रवरी 2002
भगवान दादा भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक थे। भगवान दादा अपनी प्रसिद्ध सामाजिक और हास्य फ़िल्म 'अलबेला' के लिए जाने जाते हैं। हिन्दी फ़िल्मों में नृत्य की एक विशेष शैली की शुरूआत करने वाले भगवान दादा ऐसे 'अलबेला' सितारे थे, जिनसे महानायक अमिताभ बच्चन सहित आज की पीढ़ी तक के कई कलाकार प्रभावित और प्रेरित हुए। भगवान दादा का वास्तविक नाम 'भगवान आभाजी पालव' था। भगवान दादा का जीवन और फ़िल्मी कैरियर जबरदस्त उतार चढ़ाव से भरा रहा लेकिन यह कलाकार सिनेमा के इतिहास में अपनी ख़ास जगह रखता है।

भगवान दादा का जन्म एक मिल के श्रमिक के घर 1 अगस्त , 1913 को हुआ। बचपन से ही उन्हें फ़िल्मों के प्रति आकर्षण था और पढ़ाई के प्रति उन्हें विशेष रुचि नहीं थी। इस कारण उन्हें पिता के कोप का शिकार भी होना पड़ा, लेकिन धुन के पक्के दादा ने तमाम प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद हार नहीं मानी और हिंदी सिनेमा के रोमांटिक नायक की पारंपरिक छवि को नया आयाम मिला। शुरू में उन्होंने अपने शरीर पर काफ़ी ध्यान दिया और बदन कसरती बना लिया। इसका फायदा उन्हें आगे मिला। फ़िल्मों में प्रवेश के लिए उन्हें काफ़ी मशक्कत करना पड़ी और अंतत: उन्हें 1930 में ब्रेक मिला, जब निर्माता सिराज अली हकीम ने अपनी मूक फ़िल्म 'बेवफा आशिक' में एक कॉमेडियन की भूमिका दी। इसके बाद उन्होंने कई मूक फ़िल्मों में अभिनय किया

पालव की आंखों में बचपन से फ़िल्मों के रूपहले परदे का सम्मोहन था। उन्होंने अपने जीवन की शुरूआत श्रमिक के रूप में की लेकिन फ़िल्मों के आकर्षण ने उन्हें उनके पसंदीदा स्थल तक पहुंचा दिया। भगवान मूक फ़िल्मों के दौर में ही सिनेमा की दुनिया में आ गए। उन्होंने शुरूआत में छोटी- छोटी भूमिकाएं की। बोलती फ़िल्मों का दौर शुरू होने के साथ उनके करियर में नया मोड़ आया। भगवान दादा के लिए 1940 का दशक काफ़ी अच्छा रहा। इस दशक में उन्होंने कई फ़िल्मों में यादगार भूमिकाएं की। इन फ़िल्मों में 'बेवफा आशिक', 'दोस्ती', 'तुम्हारी कसम', 'शौकीन' आदि शामिल हैं। अभिनय के
साथ ही उन्हें फ़िल्मों के निर्माण निर्देशन में भी दिलचस्पी थी। उन्होंने जागृति मिक्स और भगवान आर्ट्स प्रोडक्शन के बैनर तले कई फ़िल्में बनाई जो समाज के एक वर्ग में विशेष रूप से लोकप्रिय हुई। इन फ़िल्मों में 'मतलबी', 'लालच', 'मतवाले', 'बदला' आदि प्रमुख हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनकी अधिकतर फ़िल्में कम बजट
की तथा एक्शन फ़िल्में होती थी।

इस दौरान भगवान दादा ने अपनी लगन से फ़िल्म निर्माण से जुड़ी अन्य विधाओं का भी अच्छा ज्ञान अर्जित कर लिया। 1934 में प्रदर्शित 'हिम्मत-ए-मर्दां' उनकी पहली बोलती फ़िल्म थी। 1938 से 1949 के बीच उन्होंने कम बजट वाली कई स्टंट फ़िल्मों एवं एक्शन फ़िल्मों का निर्देशन किया। उन फ़िल्मों को समाज के कामकाजी वर्ग के बीच अच्छी लोकप्रियता मिली। उन फ़िल्मों में दोस्ती, जालान, क्रिमिनल, भेदी बंगला आदि प्रमुख हैं। 

भगवान दादा की फ़िल्मों में गहरी समझ तथा प्रतिभा को देखते हुए राजकपूर ने उन्हें सामाजिक फ़िल्में बनाने की राय दी। भगवान ने उनकी सलाह को ध्यान में रखते हुए 'अलबेला' फ़िल्म बनाई। इसमें भगवान के अलावा गीता बाली की प्रमुख भूमिका थी। इस फ़िल्म के संगीतकार
सी. रामचंद्र थे और उन्होंने ही इसमें चितलकर के नाम से पार्श्व गायन भी किया। अलबेला फ़िल्म अपने दौर में सुपर हिट रही और कई स्थानों पर इसने जुबली मनाई। इस फ़िल्म के गीत-संगीत का जादू सिने प्रेमियों के सर चढ़ कर बोला। इसका एक गीत 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के..' आज भी खूब पसंद किया जाता है। अलबेला के बाद भगवान दादा ने 'झमेला' और 'लाबेला' बनाई
लेकिन दोनों ही फ़िल्में नाकाम रहीं और उनके बुरे दिन शुरू हो गए। 

कभी सितारों से अपने इशारों पर काम कराने वाले भगवान दादा का करियर एक बार जो फिसला तो फिर फिसलता ही गया। आर्थिक तंगी का यह हाल था कि उन्हें आजीविका के लिए चरित्र भूमिकाएं और बाद में छोटी-मोटी भूमिकाएं करनी पड़ी। बदलते समय के साथ उनके मायानगरी के अधिकतर सहयोगी उनसे दूर होने लगे। सी.रामचंद्र, ओम प्रकाश , राजिन्दर किशन जैसे कुछ ही मित्र थे जो उनके बुरे वक्त में उनसे मिलने जाया करते थे। 

'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के' गीत में अपने अदभुत, अनोखी व अद्वितीय डांसिंग स्टेप देने वाले भगवान दादा को आज भी उनकी गलियों में लोग अमिताभ बच्चन ही मानते हैं। भगवान दादा हिंदी सिनेमा जगत के पहले डांसिंग मास्टर थे। अलबेले भगवान दादा शुरू से ही फ़िल्म बनाने का सपना देखते थे। वे मिल में एक लेबर के रूप में काम करते, लेकिन ख्वाब फ़िल्म बनाने के देखते। वे चॉल में भी कुछ न कुछ इंतजाम करके फ़िल्में देख ही लेते थे। थियेटर में स्टॉल में भी फ़िल्म देखने के लिए पैसों
की जुगाड़ कर ही लिया करते थे।शुरुआती दौर में मूक फ़िल्मों से मौका मिला। अभिनय के बाद वे ज्यादा से ज्यादा समय सेट पर देते, ताकि बारीकियां समझ पायें। उन्होंने सीखी भी। उन्होंने तय किया कि वह कम बजट की फ़िल्म बनायेंगे। किसी तरह उन्होंने उस वक्त 65 हजार रुपये इकट्ठे किये। उनके डांसिंग स्टेप्स में प्रॉप्स का भी ख़ास ध्यान रखा जाता था। उन्होंने ही पहली बार सिर पर बड़े आकार की टोपी रख कर डांस करने की संस्कृति शुरू की। गीता बाली के साथ उन्होंने कई फ़िल्मों में अभिनय किया। अपने निर्देशन के दौर में उन्होंने 1938 से 1949 तक लगातार लो बजट की फ़िल्मों का
निर्माण किया। उनमें स्टंट व एक्शन फ़िल्में भी थीं। वे अपनी फ़िल्मों को अपनी गलियों में भी सभी लोगों को एकत्रित करके दिखाया करते थे।धीरे धीरे उन्होंने चैंबूर में जागृति पिक्स व भगवान आर्ट्स प्रोडक्शन के रूप में हाउस शुरू किया। राज कपूर ने उनकी काबिलियत को देखते हुए कहा कि भगवान तुम अच्छी और बड़ी फ़िल्म बनाओ। राज कपूर की राय पर भगवान दादा ने गीता बाली अभिनीत फ़िल्म 'अलबेला' का निर्देशन किया। फ़िल्म का गीत 'शोला जो भड़के दिल मेरा धड़के'
बेहद लोकप्रिय हुआ। आज भी डांसिंग पार्टी में इस गीत पर युवा थिरकना जरूर पसंद करते हैं। चॉल में जमती रहती थी चूंकि भगवान दादा खुद विपरीत परिस्थितियों को झेल चुके थे। उन्होंने कई चुनौतियां व ज़िंदगी की कठिन परिस्थितियों में पहचान पाई थी, लेकिन जाहिर है वह अपनी जमीन या जड़ को नहीं भूल सकते थे। ऐसे में उन्होंने ऐसी कई फ़िल्मों का निर्माण किया, जिसमें कामकाजी वर्ग व मील मज़दूरों को फोकस किया गया। 1934 में प्रदर्शित 'हिम्मत ए मर्दा' ऐसी ही फ़िल्मों में से एक थी। यह उनकी पहली बोलती फ़िल्म थी। भगवान दादा से कभी मीलों के मज़दूरों के साथ अपने सरोकार नहीं बदले। उन्होंने मीलों के कई होनहार व प्रतिभावान लोगों को यथासंभव अपने फ़िल्म निर्माण में अवसर दिलाये। सुपरस्टार बनने के बाद भी जब भी वे चॉल आते। यहां के लोगों के साथ मजलिस जमाते व जम कर मस्ती किया करते थे। गौरतलब है कि उनकी फ़िल्मों के गीत 'शाम ढले खिड़की तले तुम सिटी बजाना, शोला जो भड़के आज की पीढ़ी भी गुनगुना पसंद करती हैं।

भगवान दादा को 'ला' शब्द से बेहद लगाव रहा। इसलिए उन्होंने अपनी हर फ़िल्म में 'ला' शब्द का इस्तेमाल जरूर किया। यहां तक कि फ़िल्म के गीत लिखते समय भी उन्होंने गीतकार से आग्रह किया कि वह इन बातों को ध्यान में रखें। 'शोला जो भड़के' उसी आधार पर लिखी गयी। 'अलबेला' के बाद 'झमेला' व 'लाबेला' जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया। अलबेला उस दौर की सुपरहिट फ़िल्म रही थी। इस फ़िल्म ने जुबली मनाई थी।

हिंदी सिनेमा के पहले डांसिंग स्टार भगवान दादा ने अभिनय एवं नृत्य की अनोखी शैली से कॉमेडी को नई परिभाषा दी और उनकी अदाओं को बाद की कई पीढ़ियों के अभिनेताओं ने अपनाया। भगवान दादा ने मूक फ़िल्मों के दौर से अपने अभिनय जीवन की शुरुआत की
थी, लेकिन उनके हास्य अभिनय और नृत्य शैली ने अपने दौर में जबरदस्त धूम मचाई। आज के दौर के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी उनकी नृत्य शैली का अनुसरण किया। फ़िल्मों में प्रवेश के लिए उन्हें काफ़ी मशक्कत करना पड़ी और अंतत: उन्हें 1930 में ब्रेक मिला, जब निर्माता सिराज अली हकीम ने अपनी मूक फ़िल्म बेवफा आशिक में एक कॉमेडियन की भूमिका दी

करीब छह दशक लंबे अपने फ़िल्मी जीवन में भगवान दादा ने क़रीब 48 फ़िल्मों का निर्माण या निर्देशन किया, लेकिन बॉम्बे लैबोरेट्रीज में लगी आग के कारण 'अलबेला' और 'भागमभाग' छोड़कर सभी फ़िल्मों का निगेटिव जल गया और नई पीढ़ी बेहतरीन कृतियों से वंचित रह गई। एक समय बंगला और कई कारों के मालिक भगवान अपनी मित्रमंडली से घिरे रहते थे, पर नाकामी के साथ ही धीरे- धीरे सब छूटने लगा। जीवन के अंतिम दिनों में उन्हें चॉल में रहना पड़ा। अभिनय और नृत्य की नई इबारत लिखने वाला यह कलाकार 4 फ़रवरी 2002 को 89 साल की उम्र में अपना दर्द समेटे हुए बेहद खामोशी से इस दुनिया को विदा कह गया
भगवान दादा

🎂01 अगस्त 1913
Amravati, India
⚰️04 फ़रवरी 2002

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...