10 मार्च लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
10 मार्च लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024

आई एस जोहर

#16feb
#10march 
आई एस जौहर
आई एस जौहर नाम से विख्यात इंदरजीत सिंह जौहर हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता थे।
🎂 16 फ़रवरी 1920, तलागंग, पाकिस्तान
⚰️: 10 मार्च 1984, मुम्बई

बच्चे: अनिल जौहर, अम्बिका जौहर
शिक्षा: Forman Christian College, University, Lahore

जन्म तालगंगा, पंजाब, ब्रिटिश भारत
पेशा
अभिनेता निर्देशक, निर्माता, लेखक
कार्यकाल
1931-1984
जीवनसाथी
रम्मा बंस (तलाकशुदा)
सोनिया सहनी
पुरस्कार
1971: सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता: जॉनी मेरा नाम

आई.एस.जौहर, भारत का वो हरफनमौला कलाकार, जिसे नई जनरेशन करण जौहर के ताऊ के रूप में जानती है। ये करण जौहर से भी ज्यादा पॉपुलर और इंटरनेशनल स्टार थे, जो हॉलीवुड की ऑस्कर विनिंग फिल्म तक में नजर आ चुके हैं।
आज यानी 16 फरवरी को कॉमेडी के लिए मशहूर आई एस जौहर की 103वीं बर्थ एनिवर्सरी है। जौहर पाकिस्तान के निवासी थे, एक शादी में भारत आए और लाहौर में ऐसे दंगे शुरू हुए कि इन्हें भारत में ही बस जाना पड़ा।

भारत में लोग जौहर को इंडियन चार्ली चैपलिन कहते थे, लेकिन जौहर को ये अपनी बेइज्जती जैसा लगता था, बल्कि इसे वो अपनी बेइज्जती मानते थे।

बहुत ही शानदार कलाकार थे जौहर
आई.एस. जौहर…एक ऐसे कलाकार थे, जो एक्टर, राइटर, फिल्में प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी करते थे। आई.एस. जौहर का पूरा नाम इंदरजीत सिंह जौहर था। इनका जन्म 16 फरवरी 1920 को तलागंग, झेलम जिले में हुआ था, जो बंटवारे के बाद पाकिस्तान के हिस्से में आया था।

पांच बार की शादी, पांचों ही पत्नियों को दिया तलाक
आई.एस. जौहर बहुत ही टेलेंटेड कलाकार थे और अपने अतरंगी अंदाज के लिए जाने जाते थे। आईएस जौहर ने 5 बार शादी की और अपनी पांचों ही पत्नियों को तलाक भी दे दिया था.आईएस जौहर ने पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो को भी फिल्मों में हीरोइन बनने का ऑफर दे दिया था।असल जिंदगी में मस्तमौला और बेबाक आई.एस. जौहर की शख्सियत इतनी कमाल थी कि अपनी हाजिर जवाबी से वो बड़ों-बड़ों की बोलती बंद कर देते थे। सरकार उनके रवैये से इस कदर परेशान रहती थी कि उनकी फिल्मों पर बैन लगा दिया जाता था।
उनका बचपन कई ट्रैजडी के नाम रहा, एक शादी में पाकिस्तान से भारत आए, लेकिन दंगों के चलते कभी घर नहीं लौट सके। उनका एक जुड़वां भाई भी था, जिसकी बदमाशियों पर आई.एस. जौहर को पिटाई पड़ती थी।

जब भाई बड़ा होकर गुंडागर्दी करने लगा, तो पुलिस इन्हें पकड़कर जेल में डाल देती थी। इससे भी बड़ा सदमा तब लगा जब भाई ने हमशक्ल होने का फायदा उठाकर उनकी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली। आई.एस.जौहर अपनी मौत भी राज रखना चाहते थे, बच्चों से कहते थे कि जब मर जाऊं तो किसी को इत्तला मत करना।
आई.एस.जौहर बचपन से पढ़ाई में अव्वल थे, लेकिन उनका जुड़वां भाई गुंडागर्दी और बदमाशी किया करता था।
आई.एस.जौहर, हिंदी सिनेमा के सबसे पढ़े-लिखे कलाकार कहे जाते थे। उन्होंने इकोनॉमिक्स और पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद LLB की पढ़ाई की थी। आजादी से पहले इतनी पढ़ाई करना आम नहीं था।

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...