12जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
12जून लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 12 जून 2023

पुरुषोत्तम लक्षमण देशपाण्डे

*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*

🎂जन्म की तारीख और समय: 8 नवंबर 1919, मुम्बई

⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 12 जून 2000, पुणे

पत्नी: सुनीता देशपांडे (विवा. 1946–2000)
इनाम: Sahitya Akademi Award for Marathi Writers,

माता-पिता: लक्ष्मण देशपाण्डे, लक्ष्मीबाई देशपाण्डे
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●

✍️उन्हें भारत सरकार द्वारा सन 1990 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। साथ ही पुण्यभूषण, महाराष्ट्र्र गौरव, पद्मश्री, साहित्य अकादेमी सम्मान, संगीत नाटक अकादेमी सम्मान, संगीत नाटक अकादेमी फैलोशिप, महाराष्ट्र भूषण सम्मान, कालिदास सम्मान आदि अनेक सम्मानों से अलंकृत हुए। मराठी साहित्य को दिए उनके अपूर्व योगदान को रेखांकित करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने वर्ष 2002 में ‘पु.ल. देशपांडे महाराष्ट्र कला अकादमी’ की स्थापना की। मराठी के अलावा देशपांडे का साहित्य अंग्रेजी और कन्नड़ समेत कई भाषाओं में है।

पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपाण्डे का जन्म 8 नवम्बर 1919 को मुंबई में हुआ था। उनके परिवार की एक गौरवमयी साहित्यिक विरासत थी, उनके दादा ने रवीन्द्रनाथ ठाकुर की गीतांजलि का मराठी में अनुवाद किया था। उनकी आरम्भिक शिक्षा मुंबई के पार्ले तिलक स्कूल से हुई। हाई स्कूल के बाद उन्होंने एलएलबी के लिए इस्मेल युसुफ कॉलेज में प्रवेश लिया था। 1950 में एमए की डिग्री पुणे के फार्गुसन कॉलेज से ली थी। उन्होंने भास्कर संगीतालय के दत्तोपन राजोपाध्याय से हारमोनियम बजाने में भी शिक्षा ली थी।

1940 के दशक की शुरुआत में देशपांड की पहली पत्नी का विवाह के तुरन्त बाद निधन हो गया। 12 जून 1946 को अपने सहयोगी और मराठी रंगमंच से जुड़ी सुनीता ठाकुर से उन्होंने विवाह किया। इस दंपति की कोई संतान नहीं थी, वे अपने भतीजे दिनेश ठाकुर को अपने बेटे की तरह प्यार करते थे।

पुरुषोत्तम देशपाण्डे का व्यक्तित्व हंसी-ठिठोली का था। वे रोते हुए व्यक्ति को भी हंसा देते थे। बड़ी से बड़ी समस्या, तनाव परेशानी को तो ऐसे दूर करते जैसे कि जादू। सिनेमा में उनका यह व्यक्तित्व काफी काम आई और इसकी पूरी झलक उनके काम में थी। रंगमंच की सजीवता, डॉयलॉग में सहज ही हंसी-ठिठोली यह उनकी विशेषता थी। यहां तक कि लेखन में भी यही प्रवाह बना होता था।

देशपाण्डे ने कुछ सालों तक कर्नाटक के रानी पार्वती देवी और मुंबई के कीर्ति कॉलेज में बतौर प्रोफेसर भी अपनी सेवाएं दी है। देशपांडे ने विदेशों में भी अपनी कला का प्रचार किया है। उन्होंने पश्चिमी जर्मनी और फ्रांस में भी काम किया है।

पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपाण्डे ने हिंदी और अंग्रेजी फिल्मों में भी काम किया है। कला में योगदान के लिए उन्हें 1990 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा देशपांडे को 1987 में कालिदास सम्मान, 1996 में महाराष्ट्र भूषण अवॉर्ड, 1979 में संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप, 1965 में साहित्य अकादमी पुरस्कार,1993 में पुण्य भूषण, 1996 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

देशपाण्डे की मशहूर मराठी फिल्म कुबेर, भाग्यरेखा, वंदे मातरम थी। देशपाण्डे ने 'भाड्याने देणे अहे', 'मानाचे पान' में पटकथा और संवाद भी लिखा था। पुरुषोत्तम लक्ष्मण देशपाण्डे का निधन 12 जून 2000 को पुणे में हुआ था।

पुरुषोत्तम लक्षमण देशपाण्डे (8 नवम्बर 1919 – 12 जून 2000) लोकप्रिय मराठी लेखक, नाटककार, हास्यकार, अभिनेता, कथाकार और पटकथाकार, फिल्म निर्देशक और संगीतकार एवं गायक थे। उन्हें "महाराष्ट्राचे लाडके व्यक्तिमत्त्व" (महाराष्ट्र का लाड़ला व्यक्तित्व) कहा जाता है। महाराष्ट्र में उन्हें प्रेम से पु. ल. कहा जाता है। उन्होंने अनेक वर्षों तक अध्यापन भी किया। ‘दूरदर्शन’ की स्थापना के समय उसके साथ संबद्ध रहे।

जयश्री टी

*"जयश्री टी"*
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*

नाम - जयश्री टी. अन्य नाम

- जयश्री तलपड़े  जन्म तिथि 12जून- 1953 आयु - 67 वर्ष (2020) जन्म स्थान - भारत व्यवसाय - मराठी अभिनेत्री और नर्तक निवास - मुंबई, महाराष्ट्र, भारत पति / पत्नी - जयप्रकाश कर्नाटकी (1989) पुत्र - स्वस्तिक जे कर्नाटकी पिता - ज्ञात नहीं माँ - ज्ञात नहीं भाई - ज्ञात नहीं बहन - मीना टी (अभिनेत्री) भाभी - नंदा (अभिनेत्री) भतीजा - श्रेयस तलपड़े (बॉलीवुड अभिनेता)

●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

तलपड़े ने अपने करियर की शुरुआत गूंज उठी शहनाई से की थी । उन्हें लोकप्रियता तब मिली जब उन्होंने कथक की प्रतिपादक होने के नाते फिल्मों में आइटम नृत्य करना शुरू किया । हालाँकि उन्होंने पहले ही संगीत सम्राट तानसेन , ज़मीन के तारे (1960) और प्यार की प्यार (1961) में एक बाल कलाकार के रूप में उद्योग में एक मुकाम हासिल कर लिया था। जब बीटल्स आ रहे थे तब वह रविशंकर के साथ स्टूडियो में थीं ।

उसने "जयश्री टी" के नाम को तरनाडे के अपने मूल उपनाम के आधार पर अपनाया, हालांकि उसका अंतिम नाम कर्नाटकी था क्योंकि उसने बाद में शादी की थी। उन्होंने राजश्री शांताराम जैसी अन्य अभिनेत्रियों से खुद को अलग करने के लिए नाम लिया । 

उनके अनुसार, यह गोपी किशन ही थे जिन्होंने उन्हें एक फिल्म में नाचते हुए देखा था। प्रारंभ में, वह एक डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन कोरियोग्राफर हरमेंद्र द्वारा सिफारिश किए जाने के बाद, फिल्म निर्देशक अमित बोस ने 1968 में अभिलाषा के लिए एक नृत्य दृश्य में उन्हें कास्ट किया । उसके बाद, उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में 500 से अधिक फिल्मों में नृत्य किया। उन्होंने वैंपिश-कॉमेडी और सहानुभूतिपूर्ण भूमिकाएं की हैं। जयश्री ने बंगाली, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मारवाड़ी, राजस्थानी, अंग्रेजी, सिंधी, असमिया, भोजपुरी, उड़िया, हरियानी, गरियाली, नेपाली, पंजाबी, मराठी और गुजराती सहित विभिन्न भारतीय भाषाओं में अभिनय किया है।

उन्होंने मोहम्मद रफी , मन्ना डे , मुकेश और आशा भोसले के साथ मंच पर प्रदर्शन किया है । उन्हें अग्रणी महिला के रूप में मराठी फिल्म के लिए दो महाराष्ट्र राज्य सरकार पुरस्कार, तीन गुजरात राज्य सरकार पुरस्कार, हैदराबाद पुरस्कार, दिल्ली और मुंबई से छह लायंस क्लब पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। उन्हें भोजपुरी फिल्मों और गुजराती फिल्मों के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला।

2012 में एक साक्षात्कार में, एक गीत की शूटिंग के दौरान ग्वालियर के एक दूरस्थ स्थान में हुई एक घटना का हवाला देते हुए, जयश्री ने कहा: "हम कसम भवानी की (1981) के लिए ग्वालियर में एक दूरस्थ स्थान पर शूटिंग कर रहे थे। , जिसमें योगिता बाली ने महिला प्रधान भूमिका निभाई थी। शूटिंग स्थल पर, मैंने बहुत सारे पुलिस कर्मियों को देखा। कुछ अधिकारी मेरे पास आए और कहा कि यह बेहतर था कि मैं शूटिंग न करूं और बॉम्बे लौट जाऊं। "लेकिन क्यों? " मैंने कहा। "मैडम", उन्होंने उत्तर दिया, "हमें सूचना मिली है कि इस क्षेत्र में डकैत आपका अपहरण करने की योजना बना रहे हैं। वे तुम्हारे लिए काफी दीवाने लगते हैं। इसके बाद गाने को फिल्म सिटी में शूट किया गया ।कसम भवानी की ), गाना था।

फिल्मे

2010 अन्नारक्कन्नम थन्नालयथु मलयालम
2004 मेरी बीवी का जवाब नहीं गंगू हिंदी
2003 चलते चलते श्रीमती मनुभाई हिंदी
1999 हम साथ साथ हैं ममता की सहेली हिंदी
1992 स्वरूपम मलयालम
1988 दगाबाज़ बलमा भोजपुरी
1986 गरख नाथ बाबा तोहे खिचड़ी चराइबो भोजपुरी
1986 चमेली की शादी गुलाबो (नाथथिलाल की पत्नी) हिंदी
1985 घर द्वार शीला (बहादुर की पत्नी) हिंदी
1982 सुराग अतिथि भूमिका हिंदी
1982 आपलेच दात आपलेच ओथ काशीबाई मराठी
1982 अंगचमयम मलयालम
1981 अभिनायम अलका मेहता मलयालम
1981 कसम भवानी की हिंदी
1980 पिला जमींदार तेलुगू
1980 मोर्चा हिंदी
1980 सौ दिन सास के केसरबाई हिंदी
1980 खंजर रसवंती हिंदी
1979 बापू नर्तकी हिंदी
1978 नौकरी मेरी हिंदी
1978 Besharam रोजी हिंदी
1977 जय विजय बेला हिंदी
1977 आफत रजनी हिंदी
1975 अनोखा सूजी हिंदी
1974 विदाई भास्कर की प्रेमिका हिंदी
1974 आप की कसम सुनीता की सहेली हिंदी
1973 जुगनू 
1973 कहानी किस्मत की 
1972 निर्थसला मालिनी मलयालम
1971 अन्नधा शिल्पंगल मलयालम
1971 शर्मीली उन पर फिल्माया गया गीत "रेशमी उजाला है" हिंदी
1971 दोस्त और दुश्मन हिंदी
1970 सावन भादों उन पर फिल्माया गया गीत "आंखें मेरी मैखाना" हिंदी
1968 धर्म कन्या गीत "सखी गा मुरली मोहन मोहि मन" उन पर फिल्माया गया था मराठी

टेलीविजन

2011–2012 इस प्यार को क्या नाम दूं? देवयानी रायजादा
2013 दिल एक जान करो शांता दादी
2015 ससुराल सिमर का बड़ी डायन
2017 सावित्री देवी कॉलेज और अस्पताल सुधा की सास
2018 ये उन दिनों की बात है फुल्ला बुआ

पद्मनी

*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*

*🎂जन्म की तारीख और समय: 12 जून 1932, तिरुवनन्तपुरम*
*⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 24 सितंबर 2006, चेन्नई*
*पति: रामाचंद्रन (विवा. 1961–1981)*
*बच्चे: प्रेम रामाचंद्रन*
*भाई: रागिनी, ललिता, चन्द्र कुमार*
*माता-पिता: सरस्वतीयम्मा, गोपाला पिल्ला*
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●

*राज कपूर के साथ आशिक, मेरा नाम जोकर और जिस देश में गंगा बहती है की एक्ट्रेस पद्मिनी का आज बर्थडे है*
भारत-चीन युद्ध में बढ़ाया था जवानों का हौसला: रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 1962 में भारत-चीन युद्ध के दौरान पद्मिनी ने अपनी कला का प्रदर्शन युद्ध के समय किया था। वह सीमा पर डटे के जवानों का हौसला बढ़ाने जाया करती थीं। वह आर्मी कैंप पहुंच कर डांस परफॉर्मेंस दिया करती थीं और जवानों का मनोरंजन कर उन्हें बढ़-चढ़ कर अपने युद्ध कौशल को दिखाने का हौसला दिया करती थीं। उनकी परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुआ करती थी। इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट से 1966 और 1971 में लोकसभा का चुनाव लड़ा था।
पद्मिनी की दो बहनें थीं: अभिनेत्री की दो बहनें ललिता और रागिनी थीं। तीनों ही भरतनाट्यम और कथकली डांसर थीं। ऐसे में इन बहनों की जोड़ी त्रावणकोर सिस्टर्स के नाम से पॉपुलर हुई थी। देव आनंद की एक फिल्म में पद्मिनी व रागिनी दोनों बहनों ने एक साथ काम किया था। तो वहीं तमिल फिल्म ‘थोथू ठोकी’ में तीनों बहनों ने यादगार अभिनय किया और सभी का दिल जीत लिया। पद्मिनी ने राजकपूर के अलावा एम0 जी रामचंद्रन, शिवाजी गणेशन, राजकुमार, प्रेम नासिर और देवानन्द जैसे मशहूर अभिनेताओं के साथ शानदार अभिनय किया।
वैजयंती माला से की जाती थी तुलना: पद्मिनी की तुलना बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में उस जमाने की टॉप एक्ट्रेस वैजयंती माला से होती थी। अभिनेत्री ने साल 1989 में फिल्म ‘मोहब्बत का पैगाम’ डायरेक्ट भी की थी और साल 1966 में फिल्म ‘काजल’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
⚰️साल 2006 में दुनिया को कहा अलविदा: पद्मिनी ने अपने करियर के पीक पर पहुंच कर डॉक्टर रामचंदन से साल 1961 में अमेरिका में शादी की थी। इसके बाद वह कुछ वक्त के लिए फिल्मों से भी दूर चली गईं थीं। फिल्मों से दूर होने के बाद उन्होंने अमेरिका में एक डांस स्कूल खोला था। जो काफी पॉपुलर हुआ था। 24 सितंबर 2006 में चेन्नई के अपोलो अस्पताल में आखिरी सांस ली थी।
*फिल्मे*
✍️वर्ष फ़िल्म चरित्र 
1982 दर्द का रिश्ता 
1970 मेरा नाम जोकर 
1969 भाई बहन 
1969 चंदा और बिजली 
1966 अफ़साना 
1965 काजल भानू 
1962 आशिक 
1960 बिन्दिया 
1960 जिस देश में गंगा बहती है कम्मो 
1960 कल्पना कल्पना 
1958 रागिनी 
1958 अमर दीप रूपा 
1957 पायल कमला 
1957 परदेसी 
1951 बहार माल्ती

रविवार, 11 जून 2023

इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रोस्टर और कॉमेडियन कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर

इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रोस्टर और कॉमेडियन कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर आज यूट्यूब की दुनिया के सबसे पॉपुलर सितारे है। कैरी के यूट्यूब पर 2 चैनल है। जिनका नाम कैरी मिनाटी और कैरी इज़ लाइव है। यूट्यूब चैनल कैरी मिनाटी पर रोस्ट और कॉमेडी वीडियो अपलोड करते है। दूसरे चैनल कैरी इज़ लाइव पर गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करते है। कैरी एक बेहतरीन रोस्टर के साथ साथ गेमर, रैपर और टिकटोकर्स भी हैं।

जन्म और परिवार (Carry Minati Birth and Family)

Carry Minati का जन्म 12 जून सन 1999 मे फरीदाबाद हरियाणा में हुआ था। परिवार में उनके मम्मी पापा के अलावा एक भाई भी है जिनका नाम यश है। यश नागर म्यूजिक प्रोडक्शन और गिटार बजाने का काम करते है। कैरी  ने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। लेकिन इनका मन पढ़ाई में नही लगता था।

कैरी मिनाटी का करियर – Carry Minati Career

Carry Minati एक भारतीय Youtuber हैं। कैरी शुरू से ही ये कुछ अलग करने की सोचते रहे इसी कारण इन्होंने 2016 में पढ़ाई छोड़ दी और फिर यही से इनके यूट्यूब करियर की शुरूआत हुई। 10 साल छोटी उम्र से ही गेमिंग का शौक रखते थे और वो हमेशा यूट्यूब पर ही उलझे रहते थे।

कैरी ने भी यूट्यूब पर अपना करियर बनाने की सोची और फिर इन्होंने अपना सबसे पहला यूट्यूब चैनल Stealthfearzz बनाया। कैरी इस चैनल पर फुटबॉल खेल से सम्बंधित ट्रिक्स और टुटोरिअल की वीडियो अपलोड करते थे। लेकिन उसका ये चैनल ज़्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया।

अपने गेमिंग स्किल को लोगों के सामने लाने के लिए एक गेमिंग चैनल स्टार्ट कर दिया और उसका नाम रखा Addicted. इस चैनल पर वे अपने गेमप्ले की वीडियो डालते थे लेकिन लोग इनके गेमप्ले से ज़्यादा इनकी मज़ेदार मिमिक्री को एन्जॉय करते थे। सनी देओल और रितिक रोशन की मिमिक्री करने के साथ-साथ गेम भी खेलते थे। लेकिन उनका ये चैनल भी कुछ खास पहचान नहीं बना पाया।

इसके बाद कैरी ने अपने इस चैनल का नाम बदल कर carry deol रख लिया फिर इन्होंने अपनी मिमिक्री जारी रखते हुए रोस्टर भी करना शुरू कर दिया। कैरी का ये यूट्यूब चैनल ठीक ठाक चल रहा था लेकिन उनकी एक वीडियो ने कैरी की पॉपुलैरिटी को अचानक से बढ़ा दिया, उसका कारण था उनके द्वारा कि गई यूट्यूब चैनल BB ki vines पर की गई रोस्टिंग। BB ki vines यानी कि आज के जाने माने यूट्यूबर भुवन बम उस समय भी काफी पॉपुलर थे। कैरी की ये रोस्ट वीडियो रातों रात वायरल हो गयी।

फिर से इस चैनल का नाम बदल दिया और इस बार नाम रखा carry minati. आज के समय में carry minati इंडिया के सबसे बड़े पॉपुलर रोस्टर है। उनकी पॉपुलरी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।

अभी हाल में ही कैरी एक विवाद का हिस्सा भी रहे लेकिन इस विवाद ने भी इनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ा दी। हुआ दरअसल ऐसा था कि कैरी ने Youtube बनाम Tik Tok पर एक रोस्टिंग वीडियो अपने यूट्यूब चैनल carry minati पर अपलोड की थी। इस वीडियो में उन्होंने Tik Tok स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था। इनकी ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी और इनके सब्सक्राइब 14.7 मिलियन से बढ़ कर आज 22 मिलियन तक पहुँच गए है।

कैरी मिनाटी का संक्षिप्त जीवनी – Carry Minati Short Biography

नामकैरी मिनाटी
असली नामअजय नागर
जन्म12 जून 1999
आयु21 वर्ष (2020 तक)
जन्म स्थलहरियाणा के फरीदाबाद शहर में, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
जातिगुज्जर
राशिमिथुन राशि (Gemini)
पिताजी (Father)जानकारी नहीं है
माताजी (Mother)जानकारी नहीं है
बहन ( Sister )नहीं है
भाई ( Brother )विली फ्रेंजी (यश नागर बड़ा भाई)
विवाहअविवाहित
प्रेमि ( Boyfriend )परदेसी गर्ल (अफवाह)
निवास स्थानहरियाणा के फरीदाबाद शहर में, भारत
स्कूलदिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद, हरियाणा, भारत
कॉलेजजानकारी नहीं है
शिक्षा योग्यता12th पास
पेशाYouTuber
यूट्यूब चैनल का नामकैरी मिनाती
गेमिंग चैनल का नामकैरी इज लाइव
पहली यूट्यूब वीडियोकॉल ऑफ ड्यूटी घोस्ट
सम्पत्ति3 करोड़ रुपए

कुल संपत्ति और आय

कुल संपत्ति3 करोड़ रुपए के आसपास
मासिक आय10 लाख रुपए तकरीबन
आय का स्रोतगेमिंग चैनल और यूट्यूब रोस्ट
कारजानकारी नहीं है
घरजानकारी नहीं है

Carry Minati Girlfriend – कैरी मिनाटी प्रेमिका

कैरी मिनाटी के गर्लफ्रेंड का नाम परदेसी गर्ल है। वो भी एक Youtuber है। आप उन्हें निचे दिए गए फोटो में देख सकते है।

Carry Minati On Social Media

Social MediaSocial Media IdSocial Media Followers
WikipediaCarry Minati 
Tik Tokज्ञात नहीं हैज्ञात नहीं है
Instagramcarryminati लिंक8 million Followers
YoutubeCarryMinati लिंक22.2 million Subscribers
Twittercarryminati लिंक2 million Followers
FacebookCarryDeol लिंक1.5 million Followers
ईमेल आईडीworkforcarryminati@gmail.com 

Youtuber Carry Minati Body Measurement

लम्बाई (लगभग)सेंटीमीटर में – 165 cm
मीटर में – 1.65
इंच में – 5′ 5″
वजन (लगभग)किलोग्राम में – 60 किग्रा लगभग
पाउंड में – 132 lbs
शारीरिक माप (लगभग)ज्ञात नहीं है
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

 


भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...