रविवार, 11 जून 2023

इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रोस्टर और कॉमेडियन कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर

इंडिया के मोस्ट पॉपुलर रोस्टर और कॉमेडियन कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर आज यूट्यूब की दुनिया के सबसे पॉपुलर सितारे है। कैरी के यूट्यूब पर 2 चैनल है। जिनका नाम कैरी मिनाटी और कैरी इज़ लाइव है। यूट्यूब चैनल कैरी मिनाटी पर रोस्ट और कॉमेडी वीडियो अपलोड करते है। दूसरे चैनल कैरी इज़ लाइव पर गेमिंग की लाइव स्ट्रीमिंग करते है। कैरी एक बेहतरीन रोस्टर के साथ साथ गेमर, रैपर और टिकटोकर्स भी हैं।

जन्म और परिवार (Carry Minati Birth and Family)

Carry Minati का जन्म 12 जून सन 1999 मे फरीदाबाद हरियाणा में हुआ था। परिवार में उनके मम्मी पापा के अलावा एक भाई भी है जिनका नाम यश है। यश नागर म्यूजिक प्रोडक्शन और गिटार बजाने का काम करते है। कैरी  ने अपनी पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल से की। लेकिन इनका मन पढ़ाई में नही लगता था।

कैरी मिनाटी का करियर – Carry Minati Career

Carry Minati एक भारतीय Youtuber हैं। कैरी शुरू से ही ये कुछ अलग करने की सोचते रहे इसी कारण इन्होंने 2016 में पढ़ाई छोड़ दी और फिर यही से इनके यूट्यूब करियर की शुरूआत हुई। 10 साल छोटी उम्र से ही गेमिंग का शौक रखते थे और वो हमेशा यूट्यूब पर ही उलझे रहते थे।

कैरी ने भी यूट्यूब पर अपना करियर बनाने की सोची और फिर इन्होंने अपना सबसे पहला यूट्यूब चैनल Stealthfearzz बनाया। कैरी इस चैनल पर फुटबॉल खेल से सम्बंधित ट्रिक्स और टुटोरिअल की वीडियो अपलोड करते थे। लेकिन उसका ये चैनल ज़्यादा पॉपुलर नहीं हो पाया।

अपने गेमिंग स्किल को लोगों के सामने लाने के लिए एक गेमिंग चैनल स्टार्ट कर दिया और उसका नाम रखा Addicted. इस चैनल पर वे अपने गेमप्ले की वीडियो डालते थे लेकिन लोग इनके गेमप्ले से ज़्यादा इनकी मज़ेदार मिमिक्री को एन्जॉय करते थे। सनी देओल और रितिक रोशन की मिमिक्री करने के साथ-साथ गेम भी खेलते थे। लेकिन उनका ये चैनल भी कुछ खास पहचान नहीं बना पाया।

इसके बाद कैरी ने अपने इस चैनल का नाम बदल कर carry deol रख लिया फिर इन्होंने अपनी मिमिक्री जारी रखते हुए रोस्टर भी करना शुरू कर दिया। कैरी का ये यूट्यूब चैनल ठीक ठाक चल रहा था लेकिन उनकी एक वीडियो ने कैरी की पॉपुलैरिटी को अचानक से बढ़ा दिया, उसका कारण था उनके द्वारा कि गई यूट्यूब चैनल BB ki vines पर की गई रोस्टिंग। BB ki vines यानी कि आज के जाने माने यूट्यूबर भुवन बम उस समय भी काफी पॉपुलर थे। कैरी की ये रोस्ट वीडियो रातों रात वायरल हो गयी।

फिर से इस चैनल का नाम बदल दिया और इस बार नाम रखा carry minati. आज के समय में carry minati इंडिया के सबसे बड़े पॉपुलर रोस्टर है। उनकी पॉपुलरी दिन पर दिन बढ़ती ही जा रही है।

अभी हाल में ही कैरी एक विवाद का हिस्सा भी रहे लेकिन इस विवाद ने भी इनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ा दी। हुआ दरअसल ऐसा था कि कैरी ने Youtube बनाम Tik Tok पर एक रोस्टिंग वीडियो अपने यूट्यूब चैनल carry minati पर अपलोड की थी। इस वीडियो में उन्होंने Tik Tok स्टार आमिर सिद्दीकी को रोस्ट किया था। इनकी ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल गयी और इनके सब्सक्राइब 14.7 मिलियन से बढ़ कर आज 22 मिलियन तक पहुँच गए है।

कैरी मिनाटी का संक्षिप्त जीवनी – Carry Minati Short Biography

नामकैरी मिनाटी
असली नामअजय नागर
जन्म12 जून 1999
आयु21 वर्ष (2020 तक)
जन्म स्थलहरियाणा के फरीदाबाद शहर में, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
धर्महिंदू
जातिगुज्जर
राशिमिथुन राशि (Gemini)
पिताजी (Father)जानकारी नहीं है
माताजी (Mother)जानकारी नहीं है
बहन ( Sister )नहीं है
भाई ( Brother )विली फ्रेंजी (यश नागर बड़ा भाई)
विवाहअविवाहित
प्रेमि ( Boyfriend )परदेसी गर्ल (अफवाह)
निवास स्थानहरियाणा के फरीदाबाद शहर में, भारत
स्कूलदिल्ली पब्लिक स्कूल फरीदाबाद, हरियाणा, भारत
कॉलेजजानकारी नहीं है
शिक्षा योग्यता12th पास
पेशाYouTuber
यूट्यूब चैनल का नामकैरी मिनाती
गेमिंग चैनल का नामकैरी इज लाइव
पहली यूट्यूब वीडियोकॉल ऑफ ड्यूटी घोस्ट
सम्पत्ति3 करोड़ रुपए

कुल संपत्ति और आय

कुल संपत्ति3 करोड़ रुपए के आसपास
मासिक आय10 लाख रुपए तकरीबन
आय का स्रोतगेमिंग चैनल और यूट्यूब रोस्ट
कारजानकारी नहीं है
घरजानकारी नहीं है

Carry Minati Girlfriend – कैरी मिनाटी प्रेमिका

कैरी मिनाटी के गर्लफ्रेंड का नाम परदेसी गर्ल है। वो भी एक Youtuber है। आप उन्हें निचे दिए गए फोटो में देख सकते है।

Carry Minati On Social Media

Social MediaSocial Media IdSocial Media Followers
WikipediaCarry Minati 
Tik Tokज्ञात नहीं हैज्ञात नहीं है
Instagramcarryminati लिंक8 million Followers
YoutubeCarryMinati लिंक22.2 million Subscribers
Twittercarryminati लिंक2 million Followers
FacebookCarryDeol लिंक1.5 million Followers
ईमेल आईडीworkforcarryminati@gmail.com 

Youtuber Carry Minati Body Measurement

लम्बाई (लगभग)सेंटीमीटर में – 165 cm
मीटर में – 1.65
इंच में – 5′ 5″
वजन (लगभग)किलोग्राम में – 60 किग्रा लगभग
पाउंड में – 132 lbs
शारीरिक माप (लगभग)ज्ञात नहीं है
आँखों का रंगकाला
बालों का रंगकाला

 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...