🎂20 जून 1984
फ़िल्म अभिनेत्री नीतू चंद्रा के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
नीतू चन्द्रा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री-निर्माता हैं।
नीतू चंद्रा का जन्म 20 जून 1984 को पटना बिहार में हुआ था।
नीतू चंद्रा ने अपनी शुरुआती पढाई नोट्रे डैम अकादमी पटना से पूरी की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढाई दिल्ली यूनिवर्सिटी के इन्द्रप्रस्थ कॉलेज से सम्पन्न की है। नीतू चंद्रा वर्ष 1997 में वर्ल्ड ताईकांडो चैंपियनशिप हांगकांग में देश का नाम ऊँचा कर चुकी हैं। उन्हें ताईकांडो में ब्लैक बेल्ट से सम्मानित भी किया जा चुका है।
नीतू चंद्रा ने अपने कॉलेज के दिनों से ही पार्ट टाइम मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उसके बाद उन्होंने कई जानी-मानी कंपनियों के विज्ञापनों में भी नजर आई। नीतू चन्द्रा ने हिंदी सिनेमा में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म गर्म-मसला से कदम रखा था। इस फिल्म में उन्होंने स्वीटी की भूमिका अदा की थी। उसके बाद उन्होंने तमिल की ओर रुख कर लिया। उनकी पहली तमिल फ़िल्म वर्ष 2010 में रिलीज हुई थी, जो कि नीतू के करियर की सबसे बड़ी और पहली सफल फ़िल्म साबित हुई थी।
उसके बाद उन्होंने एक बार फिर वह हिंदी सिनेमा में फ़िल्म रण से अपनी वापसी की, उसके बाद वह नो प्रॉब्लम और अपार्टमेंट जैसी फिल्मों में नजर आई। वर्ष 2011 में नीतू ने अपने भाई नितिन चन्द्रा के साथ मिलकर भोजपुरी फिल्म देसवा निर्देशित की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें