मंगलवार, 13 जून 2023

किरण खेर

*किरण खेर*
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*

*जन्म की तारीख और समय: 14 जून 1952 (आयु 70 वर्ष), पंजाब*

*बच्चे: सिकंदर खेर*

*पति: अनुपम खेर (विवा. 1985), गौतम बेरी (विवा. 1979–1985)*

*इनाम: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री,*
*नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री,*
*काम काल: लोकसभा की सदस्य प्रारंभ 2014*
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
  ꧁

(वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव में BJP पार्टी की ओर से हिस्सा लेते हुए किरण खेर ने सक्रिय राजनीति में कदम रखा। बीजेपी के टिकट पर वे चंडीगढ़ से चुनाव लड़ीं और कांग्रेस उम्मीदवार पवन बंसल और आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार और बॉलीवुड एक्ट्रेस गुल पनाग को हराकर जीत हासिल की।)

↔️किरण का जन्म 14 जून 1955 को पंजाब में हुआ था। किरण के जन्म के बाद उनका परिवार चंडीगढ़ चला आया जहां उनका पालन-पोषण हुआ। किरण की आरम्भिक शिक्षा चंडीगढ़ से हुई, जबकि चंडीगढ़ के ही इंडियन थिएटर ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी से ग्रैजुएशन किया। किरण का विवाह मुम्बई में रहने वाले उद्योगपति गौतम बेरी के साथ हुई। हालांकि, जल्द ही दोनों का तलाक हो गया। जिस साल किरण का गौतम से तलाक हुआ, उसी साल यानी 1985 में उनकी शादी फिल्म अभिनेता अनुपम खेर से हुई। पहले पति से किरण को एक बेटा है, जिसका नाम सिंकदर खेर है।

सामाजिक कार्यों में सक्रियता
संपादित करें
किरण खेर कई सालों से सामाजिक कार्यों से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या के खिलाफ चलाए गए अभियान 'लाडली' में अहम भूमिका निभाई थी। इसके साथ वे कैंसर के खिलाफ चलाए गए अभियान 'रोको कैंसर' से भी जुड़ी रहीं। साल 2009 में वे भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गईं। उन्होंने देश भर में पार्टी के लिए प्रचार भी किया। 2011 में चंडीगढ़ में हुए नगर निगम चुनाव में उन्होंने पार्टी के लिए अहम रोल निभाया। इसी साल उन्होंने अन्ना हजारे द्वारा चलाए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में भी हिस्सा लिया। किरण ने चंडीगढ़ में इस आंदोलन का समर्थन किया। जब अन्ना के आंदोलन के बाद टीम के कुछ सदस्यों ने आम आदमी पार्टी (AAP) बनाने का फैसला किया, तो उन्होंने इस बात का विरोध किया था।

किरण खेर ने अपने फिल्मी करियर का आरम्भ 1983 में पंजाबी फिल्म 'आसरा प्यार दा' से किया था। उन्होंने 1996 में अमरीश पुरी के साथ 'सरदारी बेगम' में काम किया, जो काफी चर्चित भी रही। किरण ने अपनी एक्टिंग की असली छाप 2002 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'देवदास' से छोड़ी। उनकी एक्टिंग की हर किसी ने सराहना की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में मां के किरदार ही ज्यादातर निभाए, जो सुपरहिट रहे।

प्रमुख फिल्में
वर्ष             फ़िल्म
2014 पंजाब 1984 सहकलाकार-: दिलजीत दोसांझ
2007 ओम शाँति ओम 
2007 अपने रवि 
2007 जस्ट मैरिड 
2006 कभी अलविदा ना कहना कमलजीत (कमल) सरन 
2006 आई सी यू 
2006 रंग दे बसंती 
2006 फ़ना 
2005 द राइज़िंग 
2004 हम तुम 
2004 वीर-ज़ारा 
2004 मैं हूँ ना मधु शर्मा 
2002 कर्ज़ सावित्री देवी 
2002 देवदास 
2001 एहसास 
1996 सरदारी बेगम 
1995 करन अर्जुन 
1988 पेस्तॉन जी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...