अभिनेत्री सुलभा देशपांडे के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि
🎂 जन्म-21 फरवरी 1937;
⚰️मृत्यु- 4 जून, 2016
भारतीय अभिनेत्री थीं। विजय तेंदुलकर जैसे प्रख्यात नाट्य लेखकों द्वारा लिखे नाटकों में अभियन करने वाली सुलभा देशपांडे ने कई मराठी और हिन्दी फिल्मों तथा टीवी सीरियलों में काम किया था। उन्होंने मराठी और हिंदी रंगमंच के अलावा मराठी और हिंदी की कई फिल्मों में काम किया। इनमें 'तमन्ना', 'विरासत', 'याराना', 'खून भरी मांग' और 'इंग्लिश विंग्लिश' जैसी कई सफल फिल्मों के नाम शामिल हैं।
सुलभा देशपांडे का जन्म 21 फरवरी सन 1937 में मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था।
हिन्दी सिनेमा में उन्होंने 'भूमिका' (1977), अरविन्द देसाई की 'अजीब दास्तान' (1978)', 'गमन' (1978) में यादगार भूमिकाएं निभाई।
हाल के दिनों में वे गौरी शिन्दे निर्देशित फिल्म 'इंग्लिश विंग्लिश' में नजर आई थीं।
विजय तेंदुलकर, विजया मेहता और सत्यदेव दुबे के साथ प्रतिष्ठित मराठी थिएटर ग्रुप 'रंगायन' से भी सुलभा देशपांडे जुड़ी रहीं।
उन्होंने अपने पति अरविन्द देशपांडे के साथ 1971 में थिएटर ग्रुप 'आविष्कार' का गठन किया था। उनके पति का 1987 में देहांत हो चुका था।
थिएटर ग्रुप 'आविष्कार' ख़ास तौर से छोटे बच्चों के लिए संगीतमय नाटक बनाने और उन्हें सिखाने का काम करतीं थीं।
उन्हें वर्ष 1987 में हिंदी-मराठी थियेटर में अभिनय के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें