सोमवार, 5 जून 2023

सुलोचना लाटकर


सुलोचना लाटकर
जन्म 20जुलाई 1928
मृत्यु 04जुलाई
 जन्म 20 जुलाई 1928 में हुआ। सुलोचना लाटकर ने 250  हिंदी और 50 से ज्यादा मराठी फिल्मो में काम किया। उन्होंने 1932 में फिल्म माधुरी के माध्यम से एक बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू किया। वह उस फिल्म में अभिनय करने के समय सिर्फ 4 साल की थीं।  उसके बाद से उन्होंने काफी ज्यादा परिश्रम किया और आखिरकार वर्ष 1946 में हिंदी फिल्म कीमत  के माध्यम से उन्होंने  अपने अभिनय की शुरुआत की।
एक छोटी उम्र से फिल्मो में काम करने के बात सुलोचना लाटकर ने काफी नाम कमाया जिसकी बदौलत उन्हें कई फिल्मो में काम करने का मौका मिला। एक दशक से अधिक समय तक मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने के बाद, उन्होंने उस दौर के सुपरस्टार जैसे सुनीत दत्त और देव आनंद की माँ की भूमिका निभानी शुरू कर दी। जिसमे में भी सुलोचना लाटकर को काफी ज्यादा कमियाबी मिलने लगी । 
सुलोचना ने लगभग 7 दशकों के अपने करियर में, उन्होंने 250 से अधिक हिंदी फिल्मों में अभिनय किया है और वह एक प्रसिद्ध मराठी फिल्म अभिनेत्री भी थीं और उन्होंने 50 से अधिक मराठी फिल्मों में उन्होंने काम किया और अपनी एक्टिंग से सबका दिल जीत लिया। अभिनेता राजेश खन्ना के साथ उन्होंने कई कामियाब फिल्मो में काम किया। उन्होंने बॉलीवुड की कुछ प्रसिद्ध फिल्मों जैसे मेरे जीवन साथी, कटी पतंग, प्रवेश और त्याग  जैसी कई अन्य फिल्मों में कई अहम भूमिकाएँ निभाई।

सुलोचना लाटकर की फिल्मो की अगर बात करे तो खून भरी मांग, आशा, कटी पतंग , जोहनी मेरा नाम, आदमी, देवर, कहानी किस्मत की, अब दिल्ली दूर नहीं, दिल देके देखो, बंदिनी, नयी रौशनी, आदमी, जोहर महमूद इन गोवा आदि फ़िल्मो में उन्होंने काम किया। सुलोचना काफी कामयाब रही। 

सुलोचना की निजी जिंदगी की अगर बात करे तो उनकी शादी 14 साल की उम्र में ही हो गयी थी सुलोचना की एक बेटी  है जिसका नाम कंचन है, कंचन ने मशहुर मराठी एक्टर  काशीनाथ घानेकर से शादी की। सुलोचना को 1999 में पद्मा श्री, और 2004 में फिल्म टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया। 



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...