पुराने ज़माने की अभिनेत्री लीला चिटनिस की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रधांजलि
लीला चिटनिस
🎂जन्म 9 सितंबर, 1909;
⚰️मृत्यु: 14 जुलाई, 2003
हिन्दी फ़िल्मों की एक प्रसिद्ध अभिनेत्री थीं।लीला चिटनिस ने 52 वर्ष तक अभिनय किया औरअशोक कुमार की नायिका रहीं, तो बाद में अनेक फ़िल्मों में वे दिलीप कुमार, राजकपूर और देव आनंद की मां की भूमिकाओं में आईं। लीला चिटनिस ने अभिनय करने के अलावा एक फ़िल्म 'आज की बात' (1955) का निर्माण और निर्देशन भी किया।
हिंदुस्तानी सिनेमा में आने वाली स्नातक अभिनेत्रियों में दुर्गा खोटे के बाद लीला चिटनिस का नाम शिखर पर हैं। अपने जीवन में भी पति गजानन यशवंत चिटनिस से तलाक के बाद चार बच्चों की परवरिश उन्होंने बड़े जतन से की और 93 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु भी अमेरिका में उनके ज्येष्ठ पुत्र के घर हुई।लीला चिटनिस ने अपने पति के साथ स्वतंत्रता संग्राम में इस तरह सहयोग किया कि क्रांतिकारी मानवेंद्र नाथ राय को अपने घर में ब्रिटिश पुलिस की निगाह से बचाकर रखा। लीला चिटनिस पहली
भारतीय अभिनेत्री हैं, जिन्होंने 1941 में 'लक्स' साबुन के लिए विज्ञापन फ़िल्म में काम किया। उनके पूर्व केवल हॉलीवुड नायिकाओं को लिया जाता था। परंतु 1930 वाले दौर में पारंपरिक समाज स्त्री को किसी तरह आज़ादी और सुविधा नहीं देता था, तब इन महिलाओं ने रंगमंच पर अभिनय किया है, फ़िल्में की हैं और स्वतंत्रता संग्राम में भी सहयोग किया है। लीला चिटनिस को देविका रानी जैसी विरल सुंदर महिला के स्टूडियो में उनके प्रिय नायक अशोक कुमार के साथ अपनी काबिलियत सिद्ध करनी थी। देविका रानी कठोर प्रशासक थीं। प्रेमिका की भूमिकाओं से नए लोगों द्वारा
विस्थापित होने के बाद कभी अपने नायक रहे कलाकारों की मां की भूमिका करना आसान यात्रा नहीं थी।लीला चिटनिस अपनी लंबी पारी में कभी भी किसी विवाद में नहीं उलझीं।
प्रमुख_फ़िल्में
दिल तुझको दिया (1987)
बिन माँ के बच्चे (1980)
सत्यय शिवम सुन्दरम (1978) Wife
जीवन मृत्यु (1970)
फूल और पत्थर (1966)
वक़्त (1965)
गाइड (1965)
दोस्ती (1964)
वटवारा (1961)
धर्मपुत्र (1961)
गंगा जमुना (1961)
हम दोनों (1961)
परख (1960)
काला बाज़ार (1960)
धूल का फूल (1959)
नया दौर (1957)
आज की बात (1955)
आवारा (1951)
बन्धन (1940)
कंगन (1939)
इंसाफ़ (1937)
श्री सत्यनारायण (1935)