शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

उत्तपाल दत

उत्पल दत्त
अन्य नाम उत्पल दा
🎂जन्म 29 मार्च, 1929
जन्म भूमि बारीसाल, पूर्वी बंगाल
⚰️मृत्यु 19 अगस्त, 1993
अभिभावक गिरिजारंजन दत्त
पति/पत्नी शोभा सेन
संतान बिष्णुप्रिया (पुत्री)
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी तथा बांग्ला सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'गोलमाल', 'सात हिन्दुस्तानी', 'रंग बिरंगी', 'अंगूर', 'कर्तव्य', 'ईमान धर्म', 'शुभ लग्न' आदि।
शिक्षा अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातक
विद्यालय 'सेंट जेवियर कॉलेज', कोलकाता
पुरस्कार-उपाधि 'फ़िल्म फ़ेयर बेस्ट कॉमेडियन अवार्ड', 'नेशनल फ़िल्म अवार्ड'।
प्रसिद्धि अभिनेता तथा फ़िल्म निर्देशक
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी 1940 में उत्पल दत्त अंग्रेज़ी थिएटर से जुड़े और अभिनय की शुरूआत कर दी। इस दौरान उन्होंने थिएटर कंपनी के साथ भारत और पाकिस्तान में कई नाटक मंचित किए। नाटक 'ओथेलो' से उन्हें काफ़ी वाहवाही मिली थी।
उत्पल दत्त (अंग्रेज़ी: Utpal Dutt ; जन्म- 29 मार्च, 1929, बारीसाल, पूर्वी बंगाल; मृत्यु- 19 अगस्त, 1993) भारतीय सिनेमा के ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता थे, जिन्होंने हिन्दी और बांग्ला फ़िल्मों में अपनी अमिट छाप छोड़ी। एक अभिनेता के रूप में उत्पल दत्त ने लगभग हर किरदार को निभाया। हिन्दी पर्दे पर कभी पिता तो कभी चाचा, कहीं डॉक्टर तो कहीं सेठ, कभी बुरे तो बहुधा अच्छे बने 'उत्पल दा' को दर्शक किसी भी रूप में नहीं भूल सकेंगे। उत्पल दत्त को अधिकतर एक हास्य अभिनेता के रूप में याद किया जाता है। वर्ष 1979 की सुपरहिट फ़िल्म 'गोलमाल' में उनके द्वारा निभाया गया 'भवानी शंकर' का शानदार हास्य अभिनय आज भी याद किया जाता है। उत्पल दत्त एक उच्च दर्जे के अभिनेता ही नहीं, एक कुशल निर्देशक और नाटककार भी थे। सीरियल से लेकर कॉमेडी तक के हर रोल को उन्होंने बड़ी संजीदगी से निभाया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...