श्री देवी
🎂जन्म की तारीख और समय: 13 अगस्त 1963, मीनाम्पत्ति
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 24 फ़रवरी 2018, Jumeirah Emirates Towers, दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
पति: बोनी कपूर (विवा. 1996–2018)
माता-पिता: अय्यपन यंगर, राजेस्वरी यंगर
बच्चे: जहान्वी कपूर, ख़ुशी कपूर
↔️१९७५ की फिल्म जूली से उन्होंने हिन्दी सिनेमा में बाल अभिनेत्री के रूप में प्रवेश किया था। अपनी पहली फिल्म मून्द्र्हु मुदिछु नामक तमिल में थी। श्रीदेवी का बॉलीवुड में प्रवेश १९७८ की फिल्म सोलहवाँ सावन से हुआ। लेकिन उन्हे सबसे अधिक पहचान १९८३ की फिल्म हिम्मतवाला से मिली। एक के बाद एक सुपरहिट महिला प्रधान फिल्मो की वजह से उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी अभिनेत्री के तौर पर भी जाना जाता है। सदमा, नागिन,निगाहें, मिस्टर इन्डिया, चालबाज़, लम्हे, ख़ुदागवाह और जुदाई उनकी प्रसिद्ध फ़िल्में हैं। २४ फरवरी २०१८ को दुबई में उनका निधन हुआ।अपने फिल्मी करियर में श्रीदेवी ने 63 हिंदी, 62 तेलुगु, 58 तमिल, 21 मलयालम तथा कुछ कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया।
📽️जैसे को तैसा (1973)
जूली (1975)
सोलहवां सावन (1978)
हिम्मतवाला (1983)
जस्टिस चौधरी (1983)
जानी दोस्त (1983)
कलाकार (1983)
सदमा (1983)
अक्लमंद (1984)
इन्कलाब (1984)
जाग उठा इंसान (1984)
नया कदम (1984)
मकसद (1984)
तोहफा (1984)
बलिदान (1985)
मास्टर जी (1985)
सरफ़रोश (1985)
आखिरी रास्ता (1986)
भगवान दादा (1986)
धर्म अधिकारी (1986)
घर संसार (1986)
नगीना (1986)
कर्मा (1986)
सुहागन (1986)
सल्तनत (1986)
औलाद (1987)
हिम्मत और मेहनत (1987)
नज़राना (1987)
मजाल (1987)
जोशीले (1987)
जवाब हम देंगे (1987)
मिस्टर इंडिया (1987)
शेरनी (1988)
राम अवतार (1988)
वक़्त की आवाज़ (1988)
सोने पे सुहागा (1988)
चालबाज़ (1989)
चांदनी (1989)
गुरु (1989)
गैर कानूनी (1989)
निगाहें (1989)
बंजारन (1991)
फ़रिश्ते (1991)
पत्थर के इंसान (1991)
लम्हे (1991)
खुदा गवाह (1992)
हीर राँझा (1992)
चन्द्रमुखी (1993)
गुमराह (1993)
गुरुदेव (1993)
रूप की रानी चोरों का राजा (1993)
चाँद का टुकड़ा (1994)
लाडला (1994)
आर्मी (1996)
मि. बेचारा (1996)
कौन सच्चा कौन झूठा (1997)
जुदाई (1997)
मेरी बीबी का जवाब नहीं (2004)
मि. इंडिया 2 (2007)
⚰️श्रीदेवी का निधन २४ फरवरी २०१८ को१९:00 GMT में दुबई में हुआ। हालांकि यह पहले घोषित किया गया था कि मौत का कारण दिल का दौरा है, लेकिन बाद में दुबई पुलिस द्वारा जारी की गयी फोरेंसिक रिपोर्ट में संकेत मिले है कि इनकी मृत्यु होटल में बाथटब में दुर्घटनाग्रस्त रूप से डूबने से हुई है।
उस समय, वह अपने पति बोनी कपूर और बेटी खुशी के साथ अपने भतीजे मोहित मारवा के संयुक्त अरब अमीरात में विवाह समारोह में थी। पहले अफवाहें फैली थी कि इनकी मृत्यु हो गयी और इसे इंटरनेट पर एक झूठी खबर माना था लेकिन इसके बाद इनके देवर संजय कपूर ने पुष्टि की कि यह सच है। उसके बाद प्रशंसकों, सह-सितारों और बॉलीवुड के सितारों ने मृत्यु पर ट्विटर पर शोक संवेदना व्यक्त की।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें