गुरुवार, 10 अगस्त 2023

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी

🎂जन्म: 11 अगस्त 1961, मुल्की
पत्नी: मना शेट्टी (विवा. 1991)
बच्चे: अथिया शेट्टी, आहान शेट्टी
बहन: सुनीता तरुण प्रताप, सुजाता शेट्टी
माता-पिता: वीरपा शेट्टी
सुनील शेट्टी राजपूत भारतीय फ़िल्मों के एक अभिनेता, निर्माता और व्यापारी हैं, जो खास कर बॉलीवुड फिल्मों में सक्रिय रहते हैं। इन्हें इस काम को करते हुए 25 साल से भी ज्यादा हो चुका है और अब तक ये 110 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने सबसे ज्यादा काम मारधाड़ और हँसाने वाली फिल्मों में किया है।
सुनील शेट्टी ने फिल्मों में अभिनय की शुरुआत बलवान (1992) फिल्म से की थी, जिसमें उनके साथ दिव्या भारती थी। ये फिल्म हिट रही और इन्हें एक्शन हीरो के रूप में पहचान मिली। इसके बाद इन्होंने कई सफल फिल्मों में मुख्य किरदार निभाया है, जिसमें वक्त हमारा है (1993), दिलवाले (1994), अंत (1994), मोहरा (1994), गोपी किशन (1994), कृष्णा (1996), सपूत (1996), रक्षक (1996), बॉर्डर (1997), भाई (1997), हेरा फेरी (2000), धड़कन (2000), ये तेरा घर ये मेरा घर (2001), मैं हूँ ना (2004) आदि।
सुनील शेट्टी का जन्म तुलु भाषी बन्त परिवार में 11 अगस्त 1961 को मुल्की, मंगलोर, भारत में हुआ था। इन्होंने माना शेट्टी से शादी कर ली। जिसके बाद 5 नवम्बर 1992 को अथिया शेट्टी का, और 15 जनवरी 1996 को आहान शेट्टी का जन्म हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...