सोमवार, 28 अगस्त 2023

अनंत महादेवन

अनंत महादेवन
🎂28अगस्त
मराठी फिल्म ‘मी सिंधुताई सपकाल’ के लेखन लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित लेखक, निर्देशक और अभिनेता अनंत महादेवन का मानना है कि सिनेमा मनोरंजक होने के साथ ही सार्थक भी होना चाहिए। वह कहते हैं, ‘सिनेमा मेरे लिए मीनिंगफुल है। वह एक कला है, उसे सर्कस की तरह नहीं समझना चाहिए। मैं यह नहीं कह रहा कि मनोरंजक सिनेमा न बनाएं, लेकिन उसमें कुछ सेंस और लाजिक भी होना चाहिए। कुछ भी बनाकर दर्शकों को बेवकूफ बनाना सही नहीं। सिनेमा की भाषा को समझने और सीखने की कोशिश करनी चाहिए। मेरे लिए फिल्म का मतलब ही है अच्छा कंटेंट।
जब तक मेरी फिल्म का कंटेंट सही नहीं होगा, मैं वह फिल्म नहीं बनाऊंगा। दर्शकों को भी सिनेमा को लेकर कहीं न कहीं शिक्षित किया जाना चाहिए, क्योंकि इंडस्ट्री में बन रही 90 फीसद फिल्में फार्मूला आधारित होती हैं। जब निर्माता व डिस्ट्रीब्यूटर्स सही कंटेंट प्रमोट करेंगे, तब जाकर दर्शक जानेंगे कि अच्छा सिनेमा कैसा होना चाहिए। मीनिंगफुल सिनेमा देखने वाले दर्शकों की संख्या एक प्रतिशत है। मेरे जैसे निर्देशक उनके भरोसे चल रहे हैं। वह समर्पित दर्शक हैं।’
धारा के विपरीत काम करने को लेकर अनंत आगे कहते हैं, ‘धारा के विपरीत चलना बहुत मुश्किल है, लेकिन मैं हिम्मत जुटाकर मेहनत कर रहा हूं। इसी बात का इंतजार है कि कब मीनिंगफुल सिनेमा से और लोग जुड़ेंगे। मल्टीप्लेक्स में भी इस तरह की फिल्मों के लिए दरवाजे बंद हैं। फिर हम जैसे मेकर्स कहां जाएंगे! या तो फिर ऐसा सिनेमा बनाना बंद कर दें, लेकिन मेरे लिए वह संभव नहीं है। मैं भी जिद्दी हूं।’
2006 सैंडविच 
2002 तुमसे अच्छा कौन है सुनील महादेवन 
2001 क्योंकि... मैं झूठ नहीं बोलता 
1999 दिल क्या करे 
1999 मन 
1998 कुदरत पुलिस इंस्पेक्टर 
1998 मैं सोलह बरस की प्रेम मेहरा 
1997 इश्क ब्रिजेश 
1996 विजेता 
1995 गद्दार 
1995 हम दोनों 
1995 ग़ॉड एंड गन 
1995 जनम कुंडली 
1994 हंसते खेलते शिव 
1994 मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 
1994 प्रेम योग 
1993 प्रोफेसर की पड़ोसन वैद्य जी 
1993 बाज़ीगर 
1993 कन्या दान कश्यप 
1993 गर्दिश हवलदार सावंत 
1992 अनाम 
1992 नागिन और लुटेरे 
1992 पारसमणी 
1992 खिलाड़ी 
1991 फूलवती 
1991 विषकन्या बजरंग 
1989 चाँदनी 
1988 विजय बैंक मैने्जर शेट्टी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...