अब्दुल राशिद ख़ान
प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक अब्दुल राशिद खान की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
अब्दुल राशिद ख़ान
🎂 जन्म: 19 अगस्त 1908
⚰️मृत्यु: 18 फ़रवरी 2016
प्रसिद्ध हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक थे। ये ग्वालियर घराने से थे। इन्हें पद्मभूषण (2013), संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार (2009) आदि से नवाजा जा चुका है।
अब्दुल राशिद ख़ान का जन्म 19 अगस्त, 1908 को रायबरेली, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
उन्हें वर्ष 2013 में पद्मभूषण से सम्मानित किया गया था।
उस्ताद अब्दुल राशिद ख़ान ग्वालियर घराने से जुड़े थे।
अब्दुल राशिद ख़ान लगभग 20 वर्ष तक आईटीसी संगीत अनुसंधान अकादमी से जुड़े रहे।
वे 105 वर्ष की उम्र में पद्मभूषण (2013) पाने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति थे।
निधन
करीब 107 वर्ष की अवस्था में 18 फ़रवरी 2016 को उनका निधन हो गया था। उम्र और बीमारियां उनके लिए कभी भी बाधक साबित नहीं हुईं। उनके एक छात्र के अनुसार राशिद ख़ान ने मरने से एक दिन पहले तक संगीत की शिक्षा दी। अब्दुल राशिद ख़ान के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि दिग्गज गायक के निधन पर मैं दुखी हूं। देश ने इनके निधन के साथ संगीत की दुनिया में एक महान मणि को खो दिया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें