एजाज़ खान बॉलीवुड अभिनेता हैं। उन्होंने अल्लाह-के-बन्दे नामक एन.जी.ओ की भी स्थापना की। यह एन.जी.ओ विशेष रूप से गरीब लोगों की मदद करता है।
🎂जन्म की तारीख और समय: 28 अगस्त1980, प्रयागराज
बच्चे: अलेक्जेंडर खान
माता-पिता: मोह शफ़ी
एजाज खान को कई बार गिरफ्तार भी किया जा चुका है। उसके ऊपर दंगा फैलाने और भडकाऊ भाषण देने के आरोप हैं। एक बार उसे ड्रग्स की सप्लाई करने के लिए भी गिरफ्तार किया गया था।जहां पुलिस वालों पर आरोप लगे थे कि उन्होंने खान को कस्टडी में बेहताशा पीटा है, रिहाई के बाद एजाज खान को चलने में दिक्कत हो रही थी वे लगड़ा के चल रहे थे।वो खुश किस्मत रहे कि उनका अर्नकाउंटर नही हुआ।
📽️हिंदी फिल्में
रक्त चरित्र
अल्लाह के बन्दे
या रब
तेलुगु फिल्में
टेम्पर
हार्ट अटैक(२०१४)
बादशाह (२०१३)
वेता (२०१४)
धारावाहिक
रहे तेरा आशीर्वाद
कहानी हमारे महाभारत की
करम अपना अपना
शौरत, नफरत और शोबीज़
बिग बॉस ७
कॉमेडी नाइट्स विद् कपिल(अतिथि के रूप में)
बॉक्स क्रिकेट लीग
बिग बॉस ८
बिग बॉस हल्ला बोल
एजाज खान ने लगभग ढाई साल जेल में बिताए. उन्होंने ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में बताया कि सच बोलने के बावजूद उन्हें परिवार से दूर कर दिया गया. फैमिली इस दौरान काफी परेशान रही. जेल में उन्हें गैंगस्टर्स और चोरों के साथ एक ही सेल में रहना पड़ा. उन्हें ऐसा खाना दिया गया, जिसे चूहे और कीड़े जूठा कर चुके थे. उन्होंने बुरे हालात के बावजूद, एक आदत नहीं छोड़ी. उन्होंने खूब किताबें पढ़ीं, जिसकी वजह से उनका मानसिक संतुलन नही बिगड़ सका।
एजाज खान कहते हैं, '400 कैदियों के लिए सिर्फ 3 टॉयलेट थे जो हर समय भरे रहते थे. मैं जेल के अंदर खूब किताबें पढ़ता था. मैंने वहां बहुत कुछ सीखा. मैं जेल में गैंगस्टर्स के साथ रहा. मैं ठंडे चावलों के साथ सूखी रोटियां खाता था. मैंने ऐसी दाल खाई, जिनमें चूहे और कीड़े मरे मिलते थे. मुझे उन कीड़ों के साथ फर्श पर सोना पड़ता था. मैंने वहां रहकर हर एक अनाज और सब्जी का मतलब जाना. अगर आज कोई मुझे थोड़ा सा भी खाना दे देगा, तो मैं उसे पूरे आनंद के साथ खाऊंगा.
एजाज ने मशहूर सिंगर मीका सिंह और एक्टर रणदीप हुड्डा का आभार जताया, जो उनकी गैर-मौजूदगी में उनके परिवार का ख्याल रख रहे थे. एक्टर ने बताया कि दोनों सितारे उनकी फैमिली के संपर्क में बने हुए थे और हर समय मदद को तैयार रहते थे.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें