सोमवार, 28 अगस्त 2023

स्पोर्टिग कलाकार दीपक तिजोरी

दीपक तिजोरी हिन्दी फ़िल्मों के एक स्पोर्टिंग अभिनेता हैं।
🎂जन्म की तारीख और समय: 28 अगस्त 1961 , मुम्बई
पत्नी: शिवानी तिजोरी
बच्चे: समारा तिजोरी
2014 गोलू औऱ पप्पू 
2014 राजा नटवरलाल राघव 
2012 Department इंस्पेक्टर Danaji 
2002 ये कैसी मोहब्बत विजय पाल 
2002 प्यार दीवाना होता है 
2002 हथियार 
2002 घाव विकी 
2000 दुल्हन हम ले जायेंगे स्मगलर 
1999 बादशाह 
1999 वास्तव 
1998 ग़ुलाम चार्ली 
1998 मैं सोलह बरस की 
1998 मोहब्बत और ज़ंग 
1995 प्रेम 
1995 नाजायज़ 
1994 साजन का घर सूरज धनराज 
1994 द जेंटलमैन 
1994 अंजाम अशोक चोपड़ा 
1994 छोटी बहू रवि 
1993 पहला नशा दीपक बख़्शी 
1993 कभी हाँ कभी ना 
1993 संतान अमर सिंह 
1993 आइना विनय सक्सेना 
1993 दिल तेरा आशिक 
1993 आँसू बने अंगारे 
1992 जो जीता वही सिकन्दर 
1992 खिलाड़ी 
1991 अफ़साना प्यार का दीपक 
1991 सड़क 
1991 दिल है के मानता नहीं 
1990 आशिकी राहुल का दोस्त
हिट फिल्म का सीक्वल तो बॉलीवुड में हर कोई बनाता है, लेकिन फ्लॉप फिल्म का सीक्वल बनाने का माद्दा सिर्फ इसी एक्टर में है। ये एक्टर हैं दीपक तिजोरी। जी हां, दीपक तिजोरी अपनी एक फिल्म 'टॉम डिक और हैरी' का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। 

आखिर किसका सपना नहीं होता कि फिल्म में उसे लीड हीरो का रोल मिले, रोमांस करने का भी मौका मिले। दीपक तिजोरी ने भी ऐसा ही सपना देखा था लेकिन किस्मत का पहिया ऐसा पलटा कि उन्हें फिल्मों में सिर्फ सपोर्टिंग हीरो के ही रोल मिले और धीरे धीरे दीपक तिजोरी की पहचान सपोर्टिंग एक्टर की ही हो गई और बाद में वो निर्देशक बन गए।

आज हम उन्हीं दीपक तिजोरी की बात कर रहे हैं जो बॉलीवुड में हर चीज में हाथ आजमा चुके हैं।
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 'तेरा नाम मेरा नाम' जैसी फिल्म से की जिसमें उनका छोटा सा ही किरदार था। लेकिन उससे दीपक तिजोरी जरा भी हताश नहीं हुए और जो भी सपोर्टिंग किरदार उन्हें मिले वो करते गए। एक वक्त वो भी आया जब सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर दीपक तिजोरी सुपरहिट हो गए और सभी की पसंद बन गए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...