गुरुवार, 1 फ़रवरी 2024

मनोज तिवारी

#01feb 
मनोज तिवारी 

🎂जन्म 01 फरवरी 1971

एक भारतीय राजनीतिज्ञ, गायक और अभिनेता हैं जो उत्तर पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य के रूप में कार्यरत हैं।
उन्होंने 2009 का आम चुनाव समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गोरखपुर लोकसभा से लड़ा लेकिन योगी आदित्यनाथ से हार गए।
फिर, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार के रूप में 2014 का भारतीय आम चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।
उन्हें 2016 में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया था।
वह दिल्ली में भाजपा संगठन के प्रमुख थे जब पार्टी ने 2017 एमसीडी चुनावों में रिकॉर्ड जीत दर्ज की थी।
वह बिग बॉस में प्रतियोगी थे।
पीफिल्मों में कार्य करने से पूर्व मनोज तिवारी ने तकरीबन दस साल भोजपुरी गायक के रूप में कार्य किया। सन २००३ में उन्होने फिल्म 'ससुरा बड़ा पैसा वाला'में अभिनय किया जो मनोरंजन और आर्थिक दृष्टि से बहुत सफल फिल्म साबित हुई और माना जाने लगा की भोजपुरी फिल्मों का नया मोड़ शुरू हो चुका है। इसके बाद उन्होने दो और फिल्मों 'दारोगा बाबू आई लव यू' और 'बंधन टूटे ना'नामक फिल्मों में अभिनय किया।

मनोज तिवारी ने एक टेलीविज़न कार्यक्रम 'चक दे बच्चे' में बतौर मेज़बान कार्य किया। सन २०१० में मनोज तिवारी ने प्रतिभागी के तौर पर रियलिटी शो 'बिग बॉस' में हिस्सा लिया। मनोज तिवारी और श्वेता तिवारी 'कब अइबू अंगनवा हमार' और 'ए भौजी के सिस्टर' नामक फिल्मों में साथ-साथ कार्य कर चुके हैं। सन २०११ के मध्य में मनोज और उनकी पत्नी रानी में अलगाव हो गया।

मनोज तिवारी ने नयी धुनें,गाने और एल्बम बनाना जारी रखा। उन्होंने अनुराग कश्यप द्वारा निर्देशित फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के लिए एक लोकप्रिय गीत 'जिया हो बिहार के लाला' भी गाया। मनोज तिवारी सन २०११ में बाबा रामदेव द्वारा रामलीला मैदान पर शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे। २००९ में मनोज तिवारी ने समाजवादी पार्टी की ओर से राजनीति में अपना भविष्य आज़माया था किन्तु असफल रहे थे। फिलहाल तिवारी बीजेपी की तरफ से राजनीति में सक्रिय हैं।और उतर-पूर्वी दिल्ली से संसद सदस्य हैं।
२००९ में मनोज तिवारी ने गोरखपुर लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १५वीं लोकसभा चुनाव में बतौर समाजवादी पार्टी उम्मीदवार हिस्सा लिया किन्तु भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार योगी आदित्यनाथ से चुनाव हार गए। मनोज तिवारी अगस्त महीने में अन्ना हज़ारे द्वारा शुरू किए गए भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में भी सक्रिय रहे। सन २०१४ के आम चुनावों में मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार घोषित किए गए और चुनाव जीत गए।

मनोज तिवारी ने 1999 में अपनी पहली पत्नी रानी तिवारी से शादी की।उनकी एक बेटी है जिसका नाम रीति है। 2011 में, मनोज और रानी शादी के 11 साल बाद तलाक की कार्यवाही में शामिल थे। उन्होंने 2012 में तलाक ले लिया।

बाद में उन्होंने सुरभि से शादी की, जिनसे उनकी एक बेटी है, जिसका जन्म 30 दिसंबर 2020 को हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...