गुरुवार, 22 फ़रवरी 2024

भाग्य श्री

#23feb
भाग्यश्री

🎂: 23 फ़रवरी 1969, मुम्बई

पति: हिमालय (विवा. 1990)
बच्चे: अवन्तिका दसानी, अभिमन्यु दसानी
माता-पिता: विजय सिंहराव माधवराव पटवर्धन, राजलक्ष्मी पटवर्धन
बहन: पूर्णिमा पटवर्धन, मधुवंती पटवर्धन

 हिन्दी और भोजपुरी फिल्मों की एक अभिनेत्री हैं और एक टेलीविज़न कलाकार हैं। 

दूरदर्शन के कार्यक्रम, अमोल पालेकर द्वारा निर्मित टैली-सीरियल 'कच्ची धूप' में इनको पहली बार दर्शकों ने देखा। मैंने प्यार किया' इनकी पहली फ़िल्म थी। इस फ़िल्म की अपार सफलता के बावजूद इन्होंने फिल्मी लाइन को कैरिअर बनाने के बजाए घरेलू ज़िन्दगी गुजारने का निर्णय लिया। शादी के बाद वे अपने पति के साथ 2-3 फिल्मों में दिखाई दीं। उनकी ये शर्त कि उनकी फिल्मों में उनके पति को हीरो बनाया जाए, बॉलीवुड के निर्देशकों के गले नहीं उतरी, अंततः वे बॉलीवुड से गायब हो गयीं। उसके बाद वे 2001 में फ़िल्म "हेलो गर्ल्स " में दिखाई दीं।

📽️प्रमुख फिल्में

1989 मैंने प्यार किया 
 से फिल्‍मों में डेब्‍यू किया था, जिसके लिए उन्होंने सर्वश्रेष्ठ महिला पदार्पण के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीता। वह हिंदी, कन्नड़, मराठी, तेलुगु और भोजपुरी फिल्मों में दिखाई दी हैं।
कुछ अन्‍य तथ्‍य:
1) भाग्यश्री अपने पति के साथ मीडिया कंपनी श्रृष्टि एंटरटेनमेंट की प्रमोटर हैं।
2) मार्च 2015 में, भाग्यश्री महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू की गई भाग्यश्री योजना की ब्रांड एंबेसडर बनीं, भाग्यश्री योजना गरीबी रेखा से नीचे के परिवारों की बालिकाओं के लिये लागू की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...