#09feb
अभिनेत्री अमृता सिंह
: 🎂09 फ़रवरी 1958, हदाली, पाकिस्तान
पति: सैफ़ अली ख़ान (विवा. 1991–2004)
सैफ अली खान से तलाक के बाद अमृता सिंह ने भी दोबारा शादी करके घर नहीं बसाया. अमृता अकेले ही दोनों बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान संग रहती हैं. एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह ने गोल्फर ज्योति सिंह से शादी की थी. लेकिन दोनों की शादी कुछ सालों में ही टूट गई थी.
बच्चे: सारा अली खान, इब्राहीम अली खान
माता-पिता: रुखसाना सुल्ताना, शविंदर सिंह
अमृता सिंह एक भारतीय अभिनेत्री हैं।
वह अपने समय की लीडिंग अभिनेत्रीयोँ में से एक हुआ करती थीं। अमृता सिंह अभिनेता सैफ-अली खान की पहली पत्नी हैं।
अमृता का जन्म 9 फ़रवरी 1958 को एक सिख परिवार में हुआ था। इनकी पिता का नाम सरदार सविंदर सिंह था, जबकि उनकी माँ का नाम रुख्शाना सुलतान। अमृता सिंह भारतीय लेखक खुशवंत सिंह की भतीजी हैं।
उन्होंने दिल्ली के मॉडर्न स्कूल से पढ़ाई की है। वह हिंदी अंग्रेजी और पंजाबी भाषा में निपुण हैं।
अमृता सिंह की शादी उनसे 12 साल छोटे सैफ अली खान से हुई थी। इन्होने शादी के बाद अपना धर्म भी परिवर्तित कर लिया था, और फिल्मीं दुनिया से दूरी भी बना ली थी। लेकिन उनकी यह शादी सिर्फ 13 साल तक ही चल सकी, साल 2004 में दोनों का तलाक हो गया। सैफ अली खान पटौदी ऑफ नवाब से भी जाने जाते हैं। इनके दो बच्चे है। सारा अली खान,इब्राहिम अली खान।
अमृता ने अपनी फिल्मीं करियर की शुरुआत फिल्म बेताब से 1983 में की थी। इस फिल्म में वह सनी देओल के साथ नजर आयीं थी। उसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। जिनमे फिल्म मर्द शामिल हैं, इस फिल्म में उनके अपोजिट मेगास्टार अमिताभ बच्चन नज़र आये थे। उन्होंने सकारत्मक किरदार के अलावा फिल्म राजू बन गया जेंटलमैन, आइना जैसी फिल्मों में नकारात्म्क किरदार भी निभाये हैं। अपने फ़िल्मी करियर में उन्होंने फिल्म फेयर का बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवार्ड भी जीता था। अभिनेता सैफ अली खान से शादी होने के बाद अमृता अपने फ़िल्मी करियर से ब्रेक लेकर अपना परिवार संभालने लगी।
अमृता ने साल 2002 में फिल्म 23 मार्च 1931-शहीद फिल्म से वापसी की। उन्होंने इस फिल्म में भगत सिंह की माँ का किरदार निभाया था , उसके बाद दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला जैसी फिल्मों में नजर अायीं। 2014 में वह धर्म प्रोडक्शंस की फिल्म 2 स्टेट्स में नजर आयीं। यह फिल्म चेतन भगत किनोवेल पर आधारित थीं। अमृता ने इस फिल्म में अर्जुन कपूर की पंजाबन माँ का किरदार निभाया था। जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा खूब सराहा गया।
प्रसिद्ध फ़िल्में
मर्द,बेताब, सूर्यवंशी, राजू बन गया जेंटलमैन ,अकेला सपना,आग का दरिया ,सच्चाई की ताकत , काला धंधा गोरे लोग ,कल की आवाज़,2 स्टेट्स,दस कहानियाँ, शूट आउट ऐट लोखंडवाला,23 मार्च 1931-शहीद,तूफ़ान,सीआईडी ,अग्नि,मुलजिम,चरणों की सौंगंध।
📽️
2007 दस कहानियाँ
2007 शूट आउट एट लोखंडवाला
2005 कलयुग
2002 23 मार्च 1931:शहीद
1993 आइना
1993 रंग
1992 सूर्यवंशी
1992 राजू बन गया जेंटलमैन
1992 दिल आशना है
1992 कल की आवाज़
1991 धर्म संकट
1991 अकेला
1991 प्यार का साया
1991 पाप की आँधी
1991 साधु संत
1991 रुपये दस करोड़
1990 मौत के फरिश्ते
1990 वीरू दादा
1990 क्रोध
1990 आग का दरिया
1990 सीआईडी
1989 जादूगर
1989 तूफान
1989 बटवारा
1989 सच्चाई की ताकत
1989 हथियार
1989 गलियों का बादशाह
1989 इलाका
1988 वारिस
1988 शुक्रिया
1988 कब्ज़ा
1988 अग्नि
1988 तमाचा
1988 खून बहा गंगा में
1988 चरणों की सौगन्ध
1988 मुलज़िम
1987 ठिकाना
1987 नाम-ओ-निशान
1987 खुदगर्ज़
1986 मेरा धर्म
1986 कर्मदाता
1986 चमेली की शादी
1986 नाम
1986 काला धंधा गोरे लोग
1985 मर्द
1984 दुनिया
1984 सनी
1983 बेताब
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें