सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

पायल देव

#26feb 
पायल देव 

🎂जन्म: 26 फ़रवरी 1989, रामगढ़ छावनी

पति: आदित्य देव
माता-पिता: अनीता बैनर्जी, समीर कुमार बैनर्जी

एक भारतीय पार्श्व गायिका और संगीतकार हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के लिए गीत गाती और लिखती हैं। उन्होंने बाजीराव मस्तानी फिल्म के "अब तोहे जाने न दूँगी" के साथ ही नमस्ते इंग्लैंड फिल्म का "भरे बाजार" गीत गाया है। 
उन्हें बादशाह के साथ " गेंदा फूल " गाने के लिए भी जाना जाता है, जिसे यूट्यूब पर जून 2023 तक 955 मिलियन बार देखा जा चुका है । 2021 में देव ने "बारिश बन जाना" गाया। यह गाना यूट्यूब पर 622 मिलियन बार देखा गया।
रामगढ़ के सिरका में पली-बढ़ी और रातू रोड रांची की बहू पायल देव ने अपने गानों के साथ म्यूजिक कंपोजर के रूप में भी कमाल कर दिया है। इसी 15 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म \'मरजावां\' के गाने \'तुम ही आना...\' ने तहलका मचा दिया है। यह गाना यूट्यूब में 6 करोड़ से ज्यादा व्यू लाकर नंबर वन पोजिशन पर ट्रेंड कर रहा है। जुबिन नौटियाल के गाए इस गाने की म्यूजिक डायरेक्टर पायल ही हैं। इसी हफ्ते रिलीज उनका गाया सिंगल \'इश्क साफ\' भी ट्रेंड कर रहा है। 
ग्रैंड मस्ती से इंट्री, \'बाजीराव\' से मिली पहचान : पायल ने फिल्म \'बाजीराव मस्तानी\' में तीन गाने गाए थे, \'अब तोहे जाने न दूंगी\' और \'अलबेला सजन आयो रे\' के अलावा एक गाना बैकग्राउंड में था। इंद्र कुमार की फिल्म \'ग्रैंड मस्ती\' से पायल ने बॉलीवुड में पदार्पण किया। वह रामगोपाल वर्मा की \'सत्या-2\', \'1920 लंदन\' में भी गाने गाए, लेकिन उनकी पहचान बाजीराव मस्तानी से बनी। डायरेक्टर-कंपोजर संजय लीला भंसाली ने उनकी प्रतिभा को सही रूप से पहचाना। इस फिल्म के गानों के लिए उन्हें मिर्ची म्यूजिक अवॉर्ड सहित कई अवॉर्ड मिले।
 

स्ट्रगल किया लेकिन प्रतिभा छिपती नहीं : पायल कहती हैं आज जो भी सफलता मुझे मिली या मिल रही है, उसके पीछे कहीं न कहीं झारखंड का लोक संगीत भी है। यहां की संस्कृति में संगीत का बड़ा महत्व है। मेरी मां, मेरे ससुर, पति सभी म्यूजिक से जुड़े हैं। घर पर संगीत का माहौल देखकर ही मुझे इसमें इंट्रेस्ट जगा। जब 4-5 साल की थी, उसी समय से गाने लगी। क्लास-5 में रामगढ़ में स्टेज पर पहला परफॉर्मेंस दिया। रांची में म्यूजिक पढ़ते हुए और इंट्रेस्ट जगा। मोरहाबादी मैदान में शान के साथ स्टेज परफॉर्मेंस की याद ताजा है। मुंबई गई तो वहां स्ट्रगल करना पड़ा, लेकिन प्रतिभा ज्यादा दिन नहीं छुपती। संजय लीला भंसाली जैसे बड़े डायरेक्टर की फिल्म में तीन गाने गाकर चर्चा में आ गई।
 

रामगढ़ में पली, रांची में पढ़ी : पायल के पिता समीर कुमार बनर्जी रामगढ़ की सिरका कोलियरी में कार्यरत हैं। माता अनिता बनर्जी ने बचपन से संगीत सिखाया। स्कूलिंग के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए रांची आईं। यहां वीमेंस कॉलेज से म्यूजिक में स्नातक किया। रांची के रातू रोड के रहने वाले अश्विनी देव के पुत्र आदित्य देव से विवाह हुआ। आदित्य देव भी म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं और मुंबई में अपनी अलग पहचान बनाए हैं।
 

2019 लकी रहा बैक टू बैक गाने हिट हुए : इस साल पायल के \'स्टूडेंट्स ऑफ द इयर-2\' में उनके गाए 3 गानों को यूथ ने खूब पसंद आया। इसके बाद \'खानदानी शफाखाना\' का गाना \'दिल जानिए...\' भी खूब चला। आनेवाली फिल्म \'मरजावां\' का \'तुम ही आना...\' ब्लॉक बस्टर साबित हो रहा है। इसके साथ ही कुमार शानु के साथ उनका डुएट सिंगल \'इश्क साफ\' भी खूब पसंद किया जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...