#25feb
अनुज साहनी
🎂25 फ़रवरी 1981
व्यवसाय
अभिनेता , नर्तक , आवाज अभिनेता
इस एक्टर को आपने फिल्म 'नई पड़ोसन' और 'टॉम डिक एंड हैरी' में देखा होगा। इस एक्टर का नाम है अनुज साहनी। अनुज साहनी ने कुछेक फिल्मों में काम किया था, जिनमें उन्हें नोटिस भी किया गया। लेकिन बाद में अनुज साहनी फिल्मों से गायब हो गए। क्या आप जानते हैं कि अनुज साहनी अब कहां हैं और क्या काम करते हैं?
अनुज साहनी ने 2003 में फिल्म 'नई पड़ोसन' से डेब्यू किया था। इस फिल्म में महक चहल भी थीं। महक चहल ने भी इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखे थे। यह फिल्म एवरेज रही थी, लेकिन इससे अनुज साहनी भी सबकी नजरों में आ गए थे। अनुज साहनी ने इसके बाद 'फंटूश', 'लाइफ में कभी कभी' और 'चिंगारी' समेत कुछेक फिल्में कीं। 2006 में आई 'टॉम डिक एंड हैरी' में अनुज साहनी, डिक के रोल में थे, जिसे कुछ दिखाई नहीं देता।
अनुज साहनी ने सुष्मिता सेन से उर्मिला मातोंडकर तक के साथ किया काम
Anuj Sawhney ने अपने 5-6 साल के करियर में सुष्मिता सेन से लेकर उर्मिला मातोंडकर, डीनो मोरिया, सेलिना जेटली और डीनो मोरिया जैसे कई स्टार्स के साथ काम किया था। अनुज साहनी की आखिरी फिल्म 'लाइफ में कभी कभी' थी जो 2007 में रिलीज हुई थी। इसके बाद अनुज साहनी फिल्मों से एकदम गायब हो गए। अब अनुज साहनी जो काम कर रहे हैं, जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे।
2007 में छोड़ीं फिल्में, अब इस ग्लोबल कंपनी में हैं MD
LinkedIn पर मौजूद अनुज साहनी के प्रोफाइल के मुताबिक, वो स्विस मिलिट्री लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स में एमडी के तौर पर काम कर रहे हैं। अनुज साहनी ने बी.कॉम और एमबीए की पढ़ाई की हुई है और वो 2009 से इस ग्लोबल ब्रांड के साथ जुड़े हुए हैं। अनुज साहनी ने 2010 में दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका स्विस मिलिट्री नाम का एक एक्सपोर्ट बिजनेस है और वो फिल्मों के अलावा इसमें काम करना चाहेंगे। अनुज साहनी ने 2007 में फिल्मों को अलविदा कहने के बाद 2009 से अपना बिजनेस संभालना शुरू कर दिया।
26 देशों में फैला है बिजनेस, बाइकर भी हैं अनुज साहनी
अनुज साहनी एक बाइकर भी हैं और वो अकसर लंबे टूर पर जाते रहते हैं। अनुज साहनी Group of Delhi Superbikers का भी हिस्सा हैं। अनुज साहनी का बिजनेस अब 26 देशों में फैल चुका है और वो इसके सिलसिले में कई देशों की यात्रा भी कर चुके हैं। अनुज साहनी ने 2015 में 'इंडियाटुडे' के साथ बातचीत में बताया था कि उनका बिजनेस यूरोप में फैला हुआ है।
📽️
2003 नयी पड़ोसन
फिल्म
2003 fun2shh... 10वीं सदी के लोग
2005 नैना
2006 चिंगारी
2006 टॉम, डिक और हैरी
2007 जिंदगी में कभी कभी
2009 3 रातें 4 दिन
2010 लश्कर: आतंक के विरुद्ध युद्ध
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें