मंगलवार, 2 जनवरी 2024

तुनिषा शर्मा

तुनिषा शर्मा
#04jan
#24dic 
🎂जन्म04 जनवरी 2002
चण्डीगढ़
⚰️मौत24 दिसम्बर 2022 
मुम्बई
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, मॉडल
शर्मा का जन्म 04 जनवरी 2002 को चंडीगढ़ में वनिता शर्मा के घर हुआ था।
एक भारतीय टेलीविजन और फिल्म अभिनेत्री थे। उन्होंने सोनी टीवी के धारावाहिक, महाराणा प्रताप के साथ चंद कंवर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उसके बाद वह कलर्स टीवी के चक्रवर्तीं अशोक सम्राट में राजकुमारी अहिंकारा की भूमिका में नज़र आयी। 2016 में, उन्होंने फिल्म फितूर में कटरीना कैफ के बचपन की भूमिका का अभिनय किया। उसी वर्ष, उन्होंने बार बार देखो में नन्ही दीया, और कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह में मिनी के रूप में भी अभिनय किया। इसके बाद वह शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह में मेहताब कौर की भूमिका में दिखाई दी। वर्तमान में वह कलर्स टीवी के इंटरनेट वाला लव में अध्या वर्मा की भूमिका निभा रही थी।

शर्मा ने सोनी टीवी के महाराणा प्रताप के साथ चंद कंवर के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने कलर्स टीवी के चक्रवर्ती अशोक सम्राट में राजकुमारी अहंकारा की भूमिका निभाई। 2016 में, उन्होंने फितूर में युवा फिरदौस के रूप में अपनी पहली फिल्म की। उसी वर्ष, उन्होंने बार बार देखो में युवा दीया और कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह में मिनी की भूमिका निभाई।

2017 में, शर्मा ने शेर-ए-पंजाब: महाराजा रणजीत सिंह में मेहताब कौर की भूमिका निभाई। 2018 से 2019 तक, उन्होंने कलर्स टीवी के इंटरनेट वाला लव में आराध्या वर्मा की भूमिका निभाई।

2019 में, वह ज़ी टीवी के इश्क सुभान अल्लाह में ज़ारा / बबली के रूप में दिखाई दीं। 2021 में, वह सब टीवी के हीरो - गायब मोड ऑन के सीज़न 2 में एएसपी अदिति के रूप में देखी गई थीं। 2022 में, उन्होंने सोनी सब के शो अली बाबा: दास्तान-ए-काबुल में शीजान मोहम्मद खान के साथ मुख्य भूमिका निभाई ।

⚰️24 दिसंबर 2022 को, शर्मा ने अपने टेलीविजन धारावाहिक अली बाबा: दास्तान- ए- काबुल के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। वह 20 वर्ष की थी।सह-कलाकार शीजान मोहम्मद खान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया और गिरफ्तार गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...