बुधवार, 3 जनवरी 2024

नवनीत कौर राणा

#03jan 
नवनीत कौर

🎂 03 जनवरी 1986 

 नवनीत कौर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु फिल्मों में काम करती हैं। कौर मुंबई में जन्मीं और पली बढ़ी हैं।
कौर मुंबई में जन्मीं और पली बढ़ी हैं। जबकि, उनके माता-पिता पंजाबी मूल के हैं। उनके पिता सेना में अधिकारी थे।वे वर्तमान में अमरावती से लोकसभा सांसद हैं।

12 वीं पास होने के बाद नवनीत ने पढ़ाई छोड़ एक मॉडल के रूप में काम करना शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने छह म्यूजिक एलबम में काम किया। कौर ने कन्नड़ फिल्म दर्शन से अपने फिल्मी सफ़र की शुरुआत की। इसके अलावा उन्होंने तेलुगु फिल्म सीनू, वसंथी और लक्ष्मी (2004) में भी अभिनय किया। 2005 में तेलुगु फिल्म चेतना (2005), जग्पथी, गुड बॉय और 2008 में भूमा में भी उन्होंने बतौर ऐक्ट्रेस काम किया। जेमिनी टीवी के रियलिटी शो हुम्मा-हुम्मा में भी उन्होंने बतौर प्रतियोगी हिस्सा लिया। नवनीत ने मलयालम फिल्म लव इन सिंगापुर के अलावा पंजाबी फिल्म लड़ गए पेंच में भी अभिनय किया।

अभिनेत्री नवनीत कौर और महाराष्ट्र के विधायक रवि राणा का शादी समारोह अमरावती के साइंस कोर ग्राउंड में हुआ था। यह सामूहिक विवाह समारोह था जिसमें गेस्ट के तौर पर 5 लाख मेहमानों ने हिस्सा लिया। इस शादी में फिल्म जगत से लेकर राजनीति की दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया था। यह पहली बार हुआ जब एक अभिनेत्री और एक विधायक ने सामूहिक विवाह समारोह में शादी की। बड़नेरा के विधायक रवि राना एक अभिनेत्री के हुस्न पर ऐसे फिदा हुए कि उन्होंने उनसे शादी करने का फैसला कर लिया। चौंकाने वाली बात ये हैं कि इस बेहद हॉट बाला ने भी नेताजी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। जी हां, हम बात कर रहे हैं 'नवनीत कौर' की। यह नाम मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में भले ही उतना जाना पहचाना न हो लेकिन तमिल फिल्म इंडस्ट्री में इन्हें सबसे हॉट अदाकारा का तमगा मिला हुआ है। 2 फ़रवरी 2011 को राजनीती और ग्लैमर का यह संगम हुआ। नेताजी इस मौके पर भी लोगों का भला करने से चूके नहीं, उन्होंने लगभग 3000 जोड़ों को इस मौके पर विवाह के बंधन में बंधने में मदद की। ये शादी भी कोई आम शादी नहीं थी इस मौके पर जो 3000 लोग विवाह के बंधन में बंधे वो या तो शारीरिक रूप से अक्षम थे या किसी अल्पसंख्यक वर्ग से थे। गौर करने वाली बात है कि इस सामूहिक विवाह समारोह को विश्व की सबसे बड़ी शादी के रूप में माना जा रहा है। दुनिया के इस सबसे बड़े शादी समारोह के लिए 1 लाख वर्ग फुट वाला एक विशाल मंच तैयार किया गया था जिसे 4 लाख वर्ग फुट वाले विशाल ग्राउंड में बनाया गया था। इस समरोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए संन्यासी, मौलवियों सहित आध्यात्मिक गुरु बाबा रामदेव और श्री श्री रवि शंकर भी पहुंचे थे। शादी की इस घटना का गवाह बनने के लिए गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्डस और लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्डस के अधिकारी भी मौजूद थे।[4] गौरतलब है कि इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी सामूहिक शादी में 1350 जोड़े एक ही दिन और एक ही जगह शादी के बंधन में बंधे थे। इस शादी समारोह में विवाह के बंधन में बंधे जोड़ों में 350 जोड़े नेत्रहीन और 470 जोड़े शारीरिक रूप से विकलांग लोगों का था।
पंजाबी और साउथ इंडियन फिल्मों में एक्ट्रेस रही नवनीत कौर ने अपनी राजनीतिक पारी की शुरूआत साल 2014 में की थी। जहां वह एनसीपी के टिकिट पर पहली बार 2014 में लोकसभा का चुनाव भी लड़ी थीं, लेकिन हार गईं थीं। फिर वह 2019 के लोकसभा चुनाव में युवा स्वाभिमान पार्टी से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर सांसद बनी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...