सोमवार, 29 जनवरी 2024

अरविंद जोशी

#05aug
#29jan 
अरविंद जोशी

🎂जन्म 05 अगस्त, 1929
जन्म भूमि पुणे, महाराष्ट्र
⚰️मृत्यु 29 जनवरी, 2021
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र

संतान पुत्र- शरमन जोशी, पुत्री- मानसी जोशी
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिंदी सिनेमा
प्रसिद्धि अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अरविंद जोशी ने 'इत्तेफाक', 'शोले', 'अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठिकाना' और 'नाम' जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाई थीं।
अरविंद जोशी 
 जानेमाने भारतीय अभिनेता थे। मुख्यत: वह गुजराती रंगमंच से जुड़े हुये थे। उनके पुत्र शरमन जोशी भी हिंदी फ़िल्म जगत में मशहूर अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं। अरविंद जोशी ने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था।

अरविंद जोशी ने फिल्म 'अपमान की आग', 'शोले' और 'इत्तेफाक' जैसी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाई थी।
हिंदी सिनेमा के साथ-साथ गुजराती नाटकों में भी अरविंद जोशी ने काम किया।
उनकी दो संतान हैं, जिनमें बेटे का नाम शरमन जोशी है तो वहीं बेटी का नाम मानसी जोशी है।
अरविंद जोशी कलाकारों के परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह तो अभिनेता थे ही, साथ ही उनके बेटे शरमन जोशी और दामाद रोहित रॉय भी अभिनेता हैं। इसके साथ ही अरविंद जोशी की बहन सरिता जोशी भी मशहूर एक्ट्रेस थीं।
अरविंद जोशी ने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी पहचान गुजराती नाटकों में अभिनय करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं।
यदि हिंदी फिल्मों की बात करें तो अरविंद जोशी ने 'इत्तेफाक', 'शोले', 'अपमान की आग, 'खरीदार', 'ठीकाना' और 'नाम' जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं। उन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था।
अरविंद जोशी का मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में 29 जनवरी, 2021 को निधन हुआ। उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले में स्थित श्मशान घाट पर हुआ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...