#09dic
🎂09 दिसंबर 1974 फ़ैसलाबाद, पाकिस्तान
पत्नी: निदा राहत (विवा. 2001)
अंकल: नुसरत फ़तेह अली ख़ान
बच्चे: Shazmaan Khan, फ़िल्ज़ा खान, महीन खान
माता-पिता: फर्रुख फतेह अली खान
भाई: वजाहत अली खान
राहत फ़तह अली ख़ान एक पाकिस्तानी संगीतकार हैं। वह विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतह अली खान के भतीजे है । राहत भी मुख्य रूप से सूफी गीतकार हैं। कव्वाली के अलावा वह गजल भी गाते हैं। राहत भारतीय फिल्म उद्योग बालीवुड के एक जाने माने पार्श्वगायक हैं।
उनके परिवार में क़व्वाली गाने की परंपरा पीढी-दर-पीढी चली आ रही है। राहत के पूरे घर में ही संगीत का माहौल था। उनके वालिद फर्रुख फतेह अली ख़ान साहेब को भी संगीत का शौक था। राहत ने संगीत की शिक्षा अपने तायाजी नुसरत फ़तेह अली ख़ान से प्राप्त की। राहत ने अपना पहला स्टेज शो 07वर्ष की उम्र में किया था
बालीवुड में राहत की गायकी का सफर 2003में पूजा भट्ट निर्देशित पाप फिल्म के गाने ‘लागी तुझ से मन की लगन’ से शुरु हुआ। इस गाने के बाद से राहत की प्रसिद्धि दिन प्रतिदिन बढती गयी। तब से आज तक उनके गाये हुये गीतों ने लोकप्रियता की नयी ऊँचाइयों को छुआ है। राहत ने हालीवुड की फिल्मों के लिये भी काम किया है। 1995में उन्होने उस्ताद नुसरत फतह अली खान और अपने वालिद के साथ मिलकर डेड मैन वाकिंग का संगीत देने में सहायता की थी। इसके बाद 2002में उन्होने फ़ोर फ़ेदर्स के साउंड ट्रेक पर काम किया। 2006 में आई एपोकैलिप्सो मूवी के साउंड ट्रैक में भी राहत ने आवाज़ दी है
दिल्ली के इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर राहत और उनके ग्रुप उस समय रोक लिया गया जब उनके पास से क़रीब सवा लाख डॉलर नगद मिले। अधिकारियों के अनुसार उन्होने इमीग्रेशन जांच के दौरान विदेशी मुद्रा के बारे में जानकारी नहीं दी थी। राहत और उनके मैनेजर मारुफ़ पर विदेशी मुद्रा विनिमय अधिनियम (फ़ेमा) और कस्टम कानून के तहत मामला चलाया गया था। जाँच के बाद राहत फ़तह अली ख़ान और उनके मैनेजर मारुफ़ अली पर 15-15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें