#11jan
रेखा कामत
🎂 जन्म- 1932; मृत्यु
⚰️11 जनवरी, 2022
भारत की जानी-मानी फ़िल्म अभिनेत्री थीं। वह मुख्य रूप से मराठी और हिन्दी सिनेमा में सक्रिय थीं। उन्होंने अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर के साथ साल 2003 की बॉलीवुड फिल्म 'भूत' में काम किया था। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुकी थीं।
अभिनेत्री रेखा कामत का जन्म सन 1932 में हुआ था।
रेखा कामत को कुमुद सुख्तंकर के नाम से भी जाना जाता था। उन्होंने फिल्म लेखक सी. आर. कामत से शादी की थी। उनकी बहन चित्रा नवाथे भी एक प्रसिद्ध मराठी अभिनेत्री थीं। दोनों बहनों ने मराठी सिनेमा के स्वर्ण युग का प्रतिनिधित्व किया था।
उन्होंने विभिन्न फिल्मों, नाटकों और धारावाहिकों, जैसे- एका लगनाची दुसरी गोष्टा, टीवी शो प्रपंच में अभिनय किया, जहां उन्होंने शो में 'अक्का' की भूमिका निभाई।
वह टीवी शो 'संजासवल्य' का भी हिस्सा थीं और उन्हें पर्दे पर सर्वश्रेष्ठ दादी की भूमिका निभाने के लिए काफी सराहा गया था।
उन्होंने मुख्य रूप से मराठी फिल्मों में काम किया। उनको विशेष रूप से 'भूत' (2003), 'सिंहासन' (1979) और 'पाक पाक पाक' (2005) से जाना जाता है।
रेखा कामत और उनकी बहन चित्रा को स्कूल में ही नृत्य और गायन का प्रशिक्षण दिया गया था। दोनों बहनों ने प्रसिद्ध नृत्य गुरु पार्वती कुमार से शास्त्रीय नृत्य सीखा था।
नृत्य तथा नाटकों ने दोनों बहनों को सीधे सिनेमा में काम करने का मौका दिया।
रेखा कामत की पहली फिल्म 1952 में रिलीज़ हुई 'लखची गोश्त' थी।
कई नाटकों, फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री रेखा कामत का मुंबई में 11 जनवरी, 2022 को निधन हुआ। वह 89 साल की थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें