शनिवार, 6 जनवरी 2024

बिपाशा बासु

#07jan 
बिपाशा बसु 

🎂07 जनवरी 1979 नई दिल्ली

पति: करन सिंह ग्रोवर (विवा. 2016)
माता-पिता: हिराक बासु, ममता बासु
बहन: बिदिशा बसु, बिजोयेता बसु
एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री और मॉडल हैं, जो ज्यादातर हिन्दी फिल्मों में काम करती हैं। इसके अलावा तमिल, तेलुगू, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी दिखाई दे चुकी हैं। इन्हें कई पुरस्कार भी प्राप्त हो चुके हैं, जिसमें फिल्मफेयर के 6 नामांकन और एक पुरस्कार भी शामिल है। 
इनका जन्म दिल्ली में हुआ और कोलकाता में पली-बढ़ी हैं। इन्होंने 1996 में सुपरमॉडल का कॉन्टेस्ट जीता था, और बाद में फेशन मॉडल के रूप में अपना करियर आगे बढ़ाने लगीं। इसके बाद से इन्हें फिल्मों में काम करने के बहुत से ऑफर आने लगे थे। जिसके बाद इन्होंने अजनबी (2001) में अपने नकारात्मक किरदार के साथ फिल्मों में काम करना शुरू किया था। इस फिल्म के कारण इन्हें सर्वश्रेष्ठ शुरुआत के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। इनकी पहली मुख्य भूमिका वाली फिल्म राज़ (2002) थी, जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके कारण इनका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री हेतु फिल्मफेयर पुरस्कार का नामांकन भी हुआ था।

फिल्मों में अभिनय के अलावा इनकी रुचि सेहत बनाने में भी है। इन्हें कई सारी सेहत बनाने वाली वीडियो में देखा जा सकता है। इसके अलावा इन्होंने कई सारे ब्रांड्स और उत्पादों से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा इन्होंने नारीवाद और जानवरों के अधिकारों को लेकर भी आवाज उठाई है। इनका काफी समय से जॉन अब्राहम के साथ चक्कर चल रहा था, पर 2016 में इन्होंने करन सिंह ग्रोवर से शादी कर ली।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...