#04april
#20jan
परवीन बाबी
🎂जन्म 04 अप्रैल 1949
जन्म भूमि जूनागढ़, गुजरात
⚰️मृत्यु 20 जनवरी 2005
मृत्यु स्थान मुम्बई, महाराष्ट्र
अभिभावक मोहम्मद बाबी
कर्म भूमि मुम्बई
कर्म-क्षेत्र अभिनेत्री
मुख्य फ़िल्में दीवार, अमर अकबर एंथनी, शान, नमक हलाल, मजबूर आदि।
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी अमिताभ बच्चन के साथ परवीन बाबी ने क़रीब आठ फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।
परवीन बाबी का जन्म 04 अप्रैल 1949 को जूनागढ़, गुजरात में हुआ था। परवीन अपने माता-पिता की शादी के चौदह साल बाद पैदा हुई थीं और यह इकलौती संतान थीं। उन्होंने अपने पिता को सात साल की उम्र में ही खो दिया था। परवीन बाबी ने औरंगाबाद में अपनी प्रारम्भिक स्कूली शिक्षा की और उसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद से शिक्षा ग्रहण की। उनके पिता वली मोहम्मद बाबी, जूनागढ़ के नवाब के साथ प्रशासक थे।
फ़िल्मी जीवन
1972 में परवीन के मॉडलिंग करियर की शुरुआत हुई। उम्र की पाँच दशक पार कर इस दुनिया से विदा लेने वाली परवीन का फ़िल्मी कैरियर 1973 में 'चरित्र' से शुरू हुआ था। इसके बाद आई- चरित्रहीन, जिसमें सलीम दुर्रानी की प्रमुख भूमिका थी। बहरहाल जिस फ़िल्म ने उन्हें प्रसिद्धि के प्रकाश वृत्त में ला खड़ा किया वह थी, दीवार। परवीन की अदाकारी की श्रेष्ठता के लिए केवल इतना कहना ही काफ़ी है कि उन्हें क़रीब 10 फ़िल्मों में कला के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इनमें मजबूर, दीवार, अमर अकबर एंथनी, सुहाग, कालिया, मेरी आवाज़ सुनो, नमक हलाल, अशांति, खुद्दार, रंग बिरंगी आदि शामिल हैं। बहरहाल ये तो चंद फ़िल्मों के नाम हैं। परवीन की अन्य फ़िल्में भी कुछ कम नहीं हैं और कुछ में तो उन पर फ़िल्माए गए एक गाने ने ही धूम मचा दी। अमिताभ बच्चन के साथ परवीन ने क़रीब आठ फ़िल्मों में काम किया और दर्शकों ने उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया।
निधन
परवीन बाबी का निधन 20 जनवरी, 2005 को मुम्बई में हुआ था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें