अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे
🎂जन्म 01 जनवरी 1975
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे अपने समय में लाखों दिलों की धड़कन रही हैं। सोनाली के मासूम चेहरे के दीवाने आज भी लोग हैं। सोना का जन्म 1 जनवरी 1975 को हुआ था। सोनाली इस बार अपना 46वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। सोनाली ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं। उन्हें उनके हर किरदार में दर्शकों में पसंद किया है।
सोनाली बेंद्रे का जन्म मुंबई में ही हुआ था। उन्होंने मुंबई के रामनारायण लोहिया कॉलेस से अपनी पढ़ाई की है। कॉलेज की पढ़ाई के दौरान ही सोनाली को मॉडलिंग में दिलचस्पी थी। उन्होंने 1994 में मॉडलिंग से ही अपने करियर की शुरुआत की। सोनाली की खूबसूरती की वजह से उन्हें फिल्मों में भी काम मिल गया। सबसे पहले सोनाली को पहली फिल्म सोहेल खान के प्रोडक्शन में बनने जा रही 'राम' ऑफर हुई थी। लेकिन किन्हीं कारणों से ये फिल्म बन नहीं पाईं।
सोनाली के करियर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद साल 1995 में सोनाली ने फिल्म 'आग' से डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार गोविंदा नजर आए थे। ये फिल्म तो चल ना सकी। जिसके बाद सोनाली 1996 में फिल्म 'दिलजले' में नजर आईं। इस फिल्म में सोनाली के साथ अभिनेता अजय देवगन भी थे। फिल्म में सोनाली के अभिनय को खूब पसंद किया गया।
सोनाली की फिल्मों के साथ ही उनकी लव लाइफ भी काफी सुर्खियों में रही है। सोनाली बेंद्रे मशहूर राजनेता राज ठाकरे के प्यार में पड़ गई थीं। राज ठाकरे भी सोनाली से प्यार कर बैठे थे। कहा जाता है राज ठाकरे सोनाली के प्यार में इतने पागल थे कि वह सोनाली से शादी करना चाहते थे लेकिन राज पहले से ही शादी शुदा थे। जब यह बात शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे को पता चली तो उन्होंने राज ठाकरे को सोनाली से शादी के लिए मना कर दिया।
सोनाली ने 12 नवबंर 2002 को फिल्म निर्देशक गोल्डी बहल से शादी कर ली। सोनाली और गोल्डी का एक बेटा भी है। सोनाली बेंद्रे सबसे ज्यादा चर्चाओं में तब आईं जब जुलाई 2018 में उन्हें कैंसर डायग्नॉस हुआ था। सोनाली ने खुद ही इस बात की जानकारी दी थी। हालांकि इसके बाद उनका कई महीनों तक इलाज चला, अब सोनाली ठीक हैं।
#01jan
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें