शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

उदित नारायण

उदित नारायण
#01dic 

🎂01 दिसम्बर 1955 
बायसी गोसपुर, सुपौल, बिहार
पेशा
बॉलीवुड फिल्म गायक
कार्यकाल
1970 - वर्तमान
जीवनसाथी
रन्जना नारायण झा (वि॰ 1984)
दीपा नारायण (वि॰ 1985)

बच्चे
आदित्य नारायण

उदित नारायण झा एक प्रसिद्ध भारतीय पार्श्वगायक हैं। वे भारत और नेपाल में एक प्रख्यात गायक के रूप में जाने जाते हैं। वर्ष 2009 में भारत सरकार ने उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया। पद्म भूषण से 2016 में, उन्होंने तेलुगु, तमिल, मैथिली, मलयालम, कन्नड़, ओडिया, नेपाली, भोजपुरी, बंगाली सहित कई अन्य भाषाओं में भी गाया है। उन्होंने 4 राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीते हैं। (जिनमें से 3 गायक के रूप में, 2001 में 2 गीतों के लिए, 2002 और 2004 में प्रत्येक 1 और 2005 में निर्माता के रूप में 1) और 5 फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कारों में से 20 नामांकन के साथ कई अन्य। बॉलीवुड प्लेबैक में 1980 में अपनी शुरुआत के बाद भी उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। उन्हें तीन देशीय पुरस्कार तथा पांच फिल्म फेयर पुरस्कार मिले हैं।
🎂उदित नारायण का जन्म 01 दिसंबर 1955 को बिहार के सुपौल जिले के बायस गोठ गांव में हुआ। उन्होंने अपना पहला हिन्दी गाना मोहम्मद रफी के साथ गाया। उनके स्वर में जादू है। वे किशोर अवस्था से ही गायन कला के क्षेत्र में लग गये थे जो कि आज इस मुकाम पर है। संपूर्ण बॉलीवुड में उन्हें आज भी एक बेहतर गायक माना जाता है। नेपाल में अभी के समय में भी उनके स्वर से तुलना किसी भी गायक से नहीं की जा सकती है।

उदित की मातृभाषा मैथिली हैं और वो बिहार के मिथिलांचल इलाके से आते हैं। जैसे कि नेपाल और भारत के बीच बेटी और रोटी का सम्बन्ध है उसी तरह उनका ननिहाल भारत के बिहार राज्य में है और वही पे उनका जन्म हुआ|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...