बुधवार, 20 दिसंबर 2023

सुहेल खान


#20dic 
नये जमाने के अभिनेता निर्माता सोहेल खान के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
🎁जन्म 20 दिसंबर 1969 
सोहेल खान एक भारतीय फिल्म अभिनेता और फिल्म निर्माता हैं। सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1969 को मुंबई, महाराष्ट्रा में हुआ था, अरबाज बॉलीवुड के मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। उनकी माँ का नाम सलमा खान है और वह गृहणी हैं। उनकी सतौली माँ हेलेन अपने जमाने की बॉलीवुड डांसिंग डिवा रह चुकीं हैं। उनके दो भाई हैं- सलमान खान और अरबाज खान जोकि फिल्म अभिनेता हैं।सोहेल की दो बहनें भीं हैं। अलविरा अग्निहोत्री, और अर्पिता खान शर्मा। सोहेल के जीजा अतुल अग्निहोत्री भारतीय फिल्म निर्माता निर्देशक हैं।  
सोहेल खान ने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई अपने बड़े भाई सलमान खान के साथ सिंधिया स्कूल ग्वालियर से की है। 
सोहेल खान की शादी सीमा सचदेवा से हुई है। उनके दो बेटे हैं- योहान और निर्वान। 
वर्ष 1997 में सोहेल  ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत बतौर फिल्म निर्माता और निर्देशक फिल्म औजार से की थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में नजर आये थे। उसके बाद उन्होंने अपने दोनों बड़े भाई सलमान और अरबाज को फिल्म प्यार किया तो डरना क्या में निर्देशित किया। यह फिल्म उस साल की सबसे अच्छी और हिट फिल्म साबित हुई थी। इस फिल्म में सलमान के अपोजिट काजोल नजर आयीं थी। उसके बाद वर्ष 1999 में उन्होंने एक बार फिर अपने दोनों भाईयों को लेकर फिल्म हेलो ब्रदर निर्देशित की। इस फिल्म में दोनों के अपोजिट रानी मुखर्जी नजर आयीं थीं। इस फिल्म ने भी बॉक्स-ऑफिस पर काफी अच्छा व्यापार किया था।  

साल 2002 में उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म मेने दिल तुझको दिया से की। उन्होंने इस फिल्म में अभिनय ही नहीं किया बल्कि इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण भी किया। हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। उनकी बतौर अभिनेता पहली सफल फिल्म मेने प्यार क्योँ किया थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान,कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन मुख भूमिका में नजर आये थे। इसके बाद उन्होंने पार्टनर और आर्यन जैसी फ़िल्में बनाई। इतना सारा टैलेंट एक फिल्म में दिखाने के बाद भी सोहैल की पहली फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकी। लेकिन पार्टनर नें बॉक्स-ऑफिस पर औसतन व्यापार किया था। इस फिल्म में उनके भाई सलमान खान, गोविंदा, कैटरीना कैफ और लारा दत्ता मुख्य भूमिका में नजर आएं थे। साल 2010 में वह फिल्म वीर में अपने भाई सलमान के साथ नजर आएं। हालंकि फिल्म खान होने बावजूद भी फिल्म बुरी फ्लॉप साबित हुई। उसके बाद उन्होंने साल 2014 फिर निर्देशन की दुनिया में फिल्म जय हो से वापसी की। हर फिल्म की तरह उन्होंने इस फिल्म में अपने बड़े भैय्या यानि सलमान खान को कास्ट किया। उनके अपोजिट इस फिल्म में डेजी शाह नजर आयीं थी।फिल्म हिट तो नहीं लेकिन बॉक्स-ऑफिस पर औसतन साबित हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...