बुधवार, 6 दिसंबर 2023

H.C Aatma

प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता,गायक सी एच आत्मा की पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि
🎂1923 हैदराबाद
⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 6 दिसंबर 1975
सी एच आत्मा बॉलीवुड के पार्श्व गायक, ग़ज़ल गायक और फ़िल्म अभिनेता थे  उनका जन्म 1923 में हैदराबाद (सिंध) में हुआ था, जो अब पाकिस्तान में है।  उनका असली नाम आत्मा हशमतराय चैनानी था  1957 में पूर्वी अफ्रीका के नैरोबी में भारत के बाहर विदेशी दौरे पर गायन करने वाले वह पहले गायक थे 1975 में इंग्लैंड के अपने गायन दौरे के बाद वह बीमार पड़ गए और आठ महीने बाद 6 दिसंबर 1975 को 52 वर्ष की आयु में उनकी मृत्यु हो गई

सी एच आत्मा ने 1945 में अपने कैरियर की शुरुआत की उनका सदाबहार गीत 'प्रीतम आन मिलो' है, जिसे उन्होंने 1945 में एक निजी एल्बम के लिए गाया था 1955 में, संगीतकार ओ.पी.नैय्यर के संगीत निर्देशन में गीता दत्त द्वारा फिल्म, मिस्टर एंड मिसेज '55  में वही गीत गाया गया ओ पी नैय्यर सी एच आत्मा के  गायन के बहुत बड़े  प्रशंसक थे उनकी आवाज़ के एल सहगल से काफी मिलती जुलती थी लेकिन उनकी अपनी अनूठी शैली थी जो उनको फिल्म और गैर-फिल्मी संगीत दोनों में बड़े पैमाने पर लोकप्रिय बनाने में सहायक सिद्ध हुई उनके सर्वश्रेष्ठ ज्ञात गीतों में उनके एकल और युगल गीतों में गीता दत्त के साथ ओ.पी.नैय्यर की पहली फिल्म आसमान (1952) का गीत और उनकी गैर-फिल्म रिकॉर्डिंग "प्रीतम आन मिलो" शामिल हैं

सी एच आत्मा ने वी शांताराम द्वारा निर्देशित फिल्म गीत गाया पत्थरों में एक गजल गाया उन्होंने फिल्म नगीना के लिए दो गाने भी गाए, जिसका संगीत शंकर जयकिशन ने तैयार किया था

उन्होंने लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे गायिकाओं के साथ युगल गीत  भी गाये लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर महज 10 साल का था

उन्होंने दो फिल्मों में नायक के रूप में भी काम किया, जिनके नाम हैं, 'भाईसाहब' (1954) (पूर्णिमा और स्मृति विश्वास के साथ) और 'बिल्वा मंगल' (सुरैया के साथ) (1954)

सी एच आत्मा लोकप्रिय गायक, चंदरू आत्मा के बड़े भाई थे

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...