गुरुवार, 21 दिसंबर 2023

तमन्ना भाटिया

🎂#21dic
अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

तमन्‍ना भाटिया एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री हैं। जो मुख्यत बॉलीवुड समेत तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में नजर आती हैं। 
तमन्‍ना भाटिया का 

🎂जन्म 21 दिसंबर 1989 

को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम संतोष भाटिया है जोकि एक हीरा व्यापरी हैं।  माँ का नाम रजनी भाटिया है। उनका एक बड़ा भाई भी है-आनंद भाटिया।  
तमन्‍ना ने अपनी शुरुआती पढाई मानक जी कूपर एजुकेशनल ट्रस्ट स्कूल जुहू मुंबई से पूरी की है। तम्मना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत महज 13 साल की उम्र में ही कर दी थी। तम्मना पहली बार अभिनीत की एल्बम आपका अभिजित में नजर आयीं थी।
तमन्‍ना ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में पन्द्रह वर्ष की उम्र में फिल्म चाँद सा रोशन चेहरा से की थी लेकिन यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बेहद बुरी फ्लॉप साबित हुई थी। इसी साल उन्हें अपने तेलुगु सिनेमा करियर की शुरुआत फिल्म श्री से की। लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास नहीं रही, लेकिन आलोचकों ने तम्मना के अभिनय की बेहद तारीफ की।
वर्ष 2007 में उनकी फिल्म विजय बारी रिलीज हुई, इस फिल्म में उन्होंने एक जर्नलिस्ट की भूमिका अदा की थी, जिसे आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया, लेकिन उनकी यह फिल्म भी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी। फिल्म हैप्पी डेज और कोल्लारी की सफलता ने उन्हें तेलगु और तमिल सिनेमा की स्थापित अभिनेत्री बना दिया। इन दोनों ही फिल्मों में तमन्‍ना ने एक कॉलेज स्टूडेंट की भूमिका अदा की थी। इसी के साथ उन्हें पहली बार फिलफेयर अवार्ड्स साउथ में सर्वश्रेष्ठ तमिल अभिनेत्री का नामांकन भी मिला था।
जिस तरह तमन्ना का साउथ करियर हिट रहा उसी तरह बॉलीवुड में उनका करियर ग्राफ अभी तक बेहद नीचे हैं। उन्होंने अब तक बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया लेकिन उनकी अब तक कोई भी फिल्म ब्लाकबस्टर हिट साबित नहीं हुई।
तमन्‍ना की बेस्‍ट फिल्‍में बाहुबली, बाहुबली 2, एंटरटनमेंट, हिम्‍मतवाला आदि हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...