गुरुवार, 30 नवंबर 2023

सुधा मल्होत्रा

*जन्म दिन 30नवंबर*
भारतीय पार्श्वगायिका सुधा मल्होत्रा 30 नवंबर 

 सुधा का नाम बॉलीवुड में भले ही अनसुना सा लगता है, मगर कव्वाली के दीवानों के लिए यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं। वहीं सुधा मल्होत्रा का नाम साहिर लुधियानवी, अमृता प्रीतम के इश्क के चर्चों में भी शामिल है। दरअसल, साहित्य की दुनिया में साहिर-अमृता और इमरोज के इश्क के अफसाने से हर कोई परिचित है। मगर इनकी कहानी में एक और कैरेक्टर यानि सुधा मल्होत्रा का नाम भी शामिल है। जी हां, ये वही सुधा है जिनकी वजह से साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के बीच दूरी बढ़ती चली गई थी।’ 
इस खास मौके पर जानिए पार्श्वगायिका सुधा मल्होत्रा के जीवन के बारे में कुछ अनसुनी बातें…

महज 11 साल की उम्र में फिल्म के गायन किया

सुधा मल्होत्रा एक नामी प्लेबैक सिंगर हैं, जिन्होंने कई फिल्मी गानों में अपनी आवाज का जादू बिखेरा। सुधा का जन्म 30 नवंबर, 1936 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने बेहद कम समय में शोहरत का स्वाद चख लिया था। कॅरियर के शुरुआती दौर में सुधा ने रेडियो लाहौर में बतौर बाल कलाकार काम किया था। यही नहीं महज 6 साल की उम्र में सुधा ने स्टेज परफॉर्मेंस दी थी। अपनी काबिलीयत के दम पर सुधा ने हिंदी सिनेमा में एंट्री की। उन्होंने महज 11 साल की उम्र में फिल्म ‘आरजू’ के लिए ‘मिला दे नैन’ गाना गाया था।

साहिर लुधियानवी की प्रेमिका रही सुधा

सुधा मल्होत्रा को उनकी सुरीली और मधुर आवाज के लिए तो जाना ही गया इसके अलावा उनका नाम मशहूर शायर साहिर लुधियानवी के साथ भी जुड़ा। साहित्य की दुनिया में साहिर का नाम बेहद अदब से लिया जाता रहा है। साहिर जितने बड़े कलमगार थे, उतने ही बड़े आशिक भी। साहिर और अमृता प्रीतम ने भले ही अपने प्यार को नाम ना दिया हो मगर इस रिश्ते में दोनों मन की गहराई से एक थे।

जब साहिर और अमृता प्रीतम की दूरी की वजह बनी

साहिर लुधियानी का मिजाज शायराना होने के साथ ही आशिकाना भी था। बेशक उनका दिल अमृता के लिए धड़कता था, मगर जब उनकी मुलाकात सुधा से हुई तो सुधा पर अपना दिल हार बैठे। साहिर भले ही अमृता के साथ थे मगर सुधा के साथ भी उनका रिश्ता बराबर था। साहिर और सुधा के बीच बढ़ती नजदीकियां अमृता और साहिर के बीच की दूरियां बनती गई।

यही नहीं अमृता प्रीतम और साहिर के रिश्ते के अंत की वजह भी सुधा मल्होत्रा ही बताई जाती है। हालांकि, लिंकअप्स की खबरों के बीच सुधा ने साहिर के बजाय गिरधर मोटवानी संग वर्ष 1960 में शादी कर ली।

प्रसिद्ध नाम सुधा मल्होत्रा

जन्म 30 नवम्बर, 1936

जन्म भूमि दिल्ली

पति/पत्नी गिरधर मोटवानी

कर्म भूमि भारत

कर्म-क्षेत्र पार्श्वगायिका

मुख्य फ़िल्में 'आरज़ू', 'दिल्ली दूर नहीं', 'बरसात की रात', 'घर घर में दीवाली', 'काला बाज़ार', 'भाई बहन', 'कभी कभी', 'प्रेम रोग'।

पुरस्कार-उपाधि पद्मश्री

नागरिकता भारतीय

प्रमुख गीत 'मिला दे नैन', 'ना मैं धन चाहूं ना रतन चाहूं', 'ना तो कारवां की तलाश है', 'ये प्यार था या कुछ और था'।

अन्य जानकारी सुधा ने आख़िरी बार राजकपूर की फ़िल्म 'प्रेम रोग' में गाना गाया था, जिसके बोल थे 'ये प्यार था या कुछ और था'।


..................................................

प्रसिद्ध पार्श्वगायिका सुधा मल्होत्रा के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

#30nov 

सुधा मल्होत्रा भारतीय पार्श्वगायिका एवं अभिनेत्री हैं। उन्होंने बहुत कम समय में ही शोहरत हासिल कर ली। उनके गाये हुए गाने आज भी दर्शकों के पसंदीदा गानों में शामिल हैं। उन्होंने पार्श्वगायिक के रूप में 1950 और 1960 के दशक में कुछ लोकप्रिय हिन्दी फ़िल्मों जैसे- 'आरज़ू', 'धूल का फूल', 'दीदी', 'काला पानी', 'बरसात की रात', 'अब दिल्ली दूर नहीं' और 'देख कबीरा रोया' में काम किया। आख़िरी बार उन्हें 1982 में राज कपूर की फ़िल्म 'प्रेम रोग' के गीत 'ये प्यार था या कुछ और था' में सुना गया था। हिंदी गीतों के अलावा, सुधा ने कई लोकप्रिय मराठी गीतों (भावजीत) को भी गाया था।

सुधा मल्होत्रा को 2013 में भारत सरकार द्वारा पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।


परिचय


हिंदी फ़िल्मों की मशहूर गायिका सुधा मल्होत्रा का जन्म 30 नवम्बर, 1936 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने 'रेडिओ लाहौर' में एक बाल कलाकार गायिका के रूप में काम शुरू किया। उन्होंने 6 वर्ष की उम्र में कानन बाला के गाने से स्टेज पर गाना शुरू किया था। संगीतकार ग़ुलाम हैदर जी ने उन्हें गाने के मंच पर पहला मौक़ा दिया था।


विवाह


साहिर और सुधा ने बहुत से गाने एक साथ गाए, जोकि काफ़ी हिट रहे। इस बीच साहिर सुधा से प्रेम करने लगे थे। जब साहिर के जज्बात जब अफ़वाह और ख़बर बनकर फैले तो सुधा मल्होत्रा के जीवन पर भी इसका असर पड़ने लगा, तब सुधा महज 22 वर्ष की थीं। अब सुधा के सामने दो ही विकल्प थे। या तो वो घरवालों को नाराज़ कर अपना कॅरियर जारी रखें या फिर घरवालों को खुश रखने के लिए विवाह कर लें। सुधा ने दूसरा रास्ता चुना और 1960 में गिरधर मोटवानी के साथ विवाह कर लिया। विवाह के बाद सुधा ने फ़िल्मों से पूरी तरह नाता तोड़ लिया।


फ़िल्मी_कॅरियर


मुख्य लेख : सुधा मल्होत्रा का फ़िल्मी कॅरियर

सुधा मल्होत्रा जब 11 वर्ष की थीं, तब वह एक स्टूडियो में गाना गा रही थीं और गाना था 1950 में रिलीज हुई फ़िल्म 'आरज़ू' के लिए, जिसके बोल थे 'मिला दे नैन'। जब रिकॉर्डिंग खत्म हुई तो संगीतकार अनिल बिस्वास ने ताली बजा कर इस नई आवाज़ का हौसला बढ़ाया। इस तरह फ़िल्म संगीत को मिलीं सुधा मल्होत्रा, जिन्होंने कम समय में ही फ़िल्म संगीत के इतिहास में अपना नाम सुरक्षित कर लिया। बचपन में सुधा को गाने का शौक था, उस समय उनका परिवार लाहौर में रह रहा था। वहां रेडक्रॉस का एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें सुधा ने पहली बार लोगों के सामने गाना गाया तब उनकी उम्र थी 6 साल। उस समारोह में संगीतकार मास्टर गुलाम हैदर भी मौज़ूद थे उन्होंने इस आवाज़ को परख लिया। उनकी तारीफ ने नन्ही सुधा को आत्मविश्वास से भर दिया और जल्द ही वह 'ऑल इंडिया रेडियो लाहौर' में सफ़ल बाल कलाकार बन गईं।


आख़िरी_गीत


बरसों बाद अचानक एक दिन किसी निजी समारोह में राजकपूर ने सुधा को ग़ज़ल गाते हुए सुना, फिर क्या था राजकपूर ने फ़ैसला कर लिया कि उनकी फ़िल्म 'प्रेम रोग' के लिए सुधा गीत गाएंगी। लंबे अर्से के बाद सुधा फिर स्टूडियो में पहुंचीं, लेकिन इस बार वह काफ़ी घबरायी हुई थीं। वह गीत 'ये प्यार था या कुछ और था' आज भी सुधा की आवाज़ की मधुरता और सुरीलेपन की याद दिलता है। सुधा ने फ़िल्मों के लिए यह आखिरी गीत गाया। क्योंकि तब तक समय बहुत आगे बढ़ चुका था मैदान की कमान युवाओं के हाथ में थीं। सुधा अब अपने परिवार में व्यस्त हैं। भजन गायकी में उनकी दिलचस्पी बनी हुई है। भले ही उन्होंने फ़िल्मों में गाना छोड़ दिया, लेकिन इस उम्र में भी उनका रियाज करना जारी है।


सम्मान_और_पुरस्कार


2013 में भारत सरकार ने सुधा मल्होत्रा को हिंदी फ़िल्म संगीत के क्षेत्र में महत्त्वपूर्ण योगदान के लिए पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...