गुरुवार, 2 नवंबर 2023

डायना पेंटी

डायना पेंटी भारतीय मॉडल और अभिनेत्री है जो बॉलीवुड फ़िल्मों में काम करती है। उन्होनें 2005 से मॉडलिंग करनी शुरू की और जल्द ही भारत के शीर्ष डिजाइनरों में से कई के लिए रैंप पर चली और प्रमुख ब्रांडों का विज्ञापन करने के बाद उन्होनें मॉडल के रूप में सफल कैरियर की स्थापना की। 

🎂जन्म : 02 नवंबर 1985 मुम्बई

लंबाई: 1.78 मी
नामांकन: फिल्मफेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ नवोदित महिला

पेंटी का जन्म 2 नवंबर 1985 को मुंबई, महाराष्ट्र में एक पारसी पिता और एक कोंकणी ईसाई मां के घर हुआ था।
वह एक पारसी परिवार से संबंध रखती हैं। फिल्मों से पहले डायना मॉडलिंग इंडस्ट्री में काफी नाम कमा चुकी थीं। उन्होंने कॉलेज के दिनों में अपनी तस्वीरें एलीट मॉडल्स इंडिया को भेजीं, जिसमें उनके काम को पसंद किया गया। एलीट ने ही डायना को मॉडलिंग असाइनमेंट करने के लिए कहा। 

हालांकि कॉलेज के दिनों में मॉडलिंग में करियर बनाने को लेकर डायना कन्फ्यूज थीं इसलिए उन्होंने मॉडलिंग का काम पार्ट टाइम ही किया। डायना जब छह साल की थीं तभी उन्होंने अपना पहला फोटोशूट करवाया था। साल 2005 में डायना ने आधिकारिक तौर पर एलीट मॉडल्स इंडिया के लिए काम करना शुरू किया। कम ही समय में डायना ने मॉडलिंग की दुनिया में अपनी पहचान बना ली। यही नहीं मेबलीन के एक एड के लिए डायना ने दीपिका पादुकोण को रिप्लेस किया था।
इतना ही नहीं बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि रणबीर कपूर की फिल्म रॉकस्टार के लिए नरगिस फाखरी पहली पसंद नहीं थीं। इस फिल्म में पहले डायना पेंटी को फाइनल किया गया था। हालांकि, उस समय कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने की वजह से वह इस फिल्म को नहीं कर पाईं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...