शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

मिलिंद सोमन 

मिलिंद सोमन 

🎂जन्म: 04 नवंबर 1965, 

ग्लासगो, यूनाइटेड किंगडम
पत्नी: अंकिता कुंअर (विवा. 2018), मायलिन जम्पोनई (विवा. 2006–2009)
बहन: मेधा सोमन, नेत्रा सोमन, अनुपमा सोमन
माता-पिता: उषा सोमन, प्रभाकर सोमन
एक भारतीय सुपरमॉडल, अभिनेता, फिल्म निर्माता और फिटनेस प्रोत्साहक है। सोमन का जन्म ग्लासगो, स्कॉटलैंड में हुआ था। उनका परिवार इंग्लैंड चला गया जहां वे सात साल की उम्र तक रहे। 1973 में उनका परिवार वापस भारत आ गया और मुंबई के दादर में बस गया।

मिलिंद सोमन वर्तमान में अंकिता कंवर से विवाहित हैं। उनका रिस्ता मधु सप्रे के साथ भी था, बाद में उनका अलगाव हो गया। उनकी अपनी 2006 की फिल्म, वैली ऑफ फ्लॉवर के सेट पर फ्रांसीसी अभिनेत्री माइलिन जैम्पानो से मुलाकात हुई। जुलाई 2006 में गोवा में एक रिसॉर्ट में दोनो ने विवाह कर लिया। मिलिंद और माइलिन ने 2008 में अलग होने फैसला लिया। दंपति ने 2009 में तलाक ले लिया।

22 अप्रैल 2018 को उन्होंने अलिबाग में अंकिता कंवर से विवाह किया।
यद्यपि सोमन के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा है, लेकिन उन्होंने कभी इस क्षेत्र में करियर बनाने का नहीं सोचा। इसलिए, वे 1988 में मॉडलिंग के क्षेत्र में आ गये। सोमन ने अलीशा चिनॉय के संगीत वीडियो, मेड इन इंडिया (1995) में दिखाई दिये। 1990 के दशक के मध्य में मॉडल के रूप में काम करने के कुछ समय बाद, उन्होंने भारतीय विज्ञान कथा टीवी श्रृंखला कैप्टन व्यॉम में मुख्य भूमिका निभाई। इसके बाद 2000 के शुरूआत में उन्होंने अपना ध्यान फिल्मों पर केंद्रित किया। सोमान की फिल्मों में 16 दिसंबर, पचिकिली मुथुचाराम, पायया, अग्नि वर्षा और नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला आदि शामिल हैं। 2007 में वे भ्रम, सलाम भारत और भ्रेजा फ्राई में दिखाई दिए। 2009 में उन्होंने सचिन कुंडलकर की मराठी फिल्म गांधी में अभिनय किया। उन्होंने वैली ऑफ फ्लॉवर और द फ्लैग समेत कई अंग्रेजी भाषा और अन्य विदेशी भाषा फिल्मों और टेलीविजन श्रृंखला में भी अभिनय किया है। स्वीडिश फिल्म अर्न - द नाइट टेम्पलर में उन्होंने अरब और मुसलमानों के सम्मानित 12वीं शताब्दी के कुर्द नेता सलादीन को अभिनित किया था। 2016 में वे हिंदी फिल्म बाजीराव मस्तानी में एक चरित्र भूमिका निभाते नज़र आये थे।[4]

सोमन हिंदी फिल्म नियम: प्यार का सुपरहिट फॉर्मूला (2003) के निर्माता थे। उन्होंने भूत बना दोस्त नामक बच्चों के टेलीविजन धारावाहिक भी प्रस्तुत किया हैं।[5]

2010 में, उन्होंने प्रशिध्द रियलिटी टीवी शो फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी (सीज़न 3) में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया था। वे चौथे स्थान पर आये थे।

2012 में जोड़ी ब्रेकर्स में सोमन ने अभिनय किया था हालांकि इसने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

20 मई 2012 को वह पर्यावरण जागरूकता फैलाने के लिए ग्रीनथॉन, एनडीटीवी के लिए 30 दिनों में 1,500 किमी चलने का एक लिम्का रिकॉर्ड धारक बने। उसी वर्ष महिलाओं के बीच अच्छे स्वास्थ्य और स्तन कैन्सर जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए देश की सबसे बड़ी 'महिलाओं की दौड़' पिंकथोन को उनके मार्गदर्शन में स्थापित किया गया था। 2015 में, मिलिंद ने अपनी पहली कोशिश में 15 घंटे और 19 मिनट में "आयरनमैन" चुनौती पूरी की। इस ट्रायथलॉन में 3.8 किमी की तैराकी, 180.2 किलोमीटर की साइकिल की सवारी और उस क्रम में 42.2 किलोमीटर की दौड़ शामिल होती है, जिसमें प्रतिभागियों को 'आयरनमैन' का खिताब जीतने के लिए 17 घंटे के भीतर पूरा करने की आवश्यकता होती है। 'आयरनमैन' शीर्षक प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाता है जो दिए गए समय के भीतर उपलब्धि प्राप्त करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...