शुक्रवार, 2 जून 2023

अंजन श्रीवास्तव


*🎂जन्म  2 जून 1948*
अभिनेता अंजन श्रीवास्तव के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं

अंजन श्रीवास्तव बॉलीवुड और थिएटर के लोकप्रिय अभिनेता हैं। वह लोकप्रिय भारतीय टीवी धारावाहिक ‘में श्रीनिवास वागले’ की भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध हैं।

अंजन का जन्म 2 जून 1948 को कलकत्ता में हुआ था उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से बी.कॉम और एलएलबी किया। स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद, उन्होंने इलाहाबाद बैंक, कलकत्ता में काम किया।

हालाँकि उनका जन्म और पालन-पोषण कोलकता में हुआ था, लेकिन वे उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता मृत्युंजय श्रीवास्तव ’इलाहाबाद बैंक में बैंकर थे। उनके भाई ने एक डॉक्टर के रूप में काम किया। उन्होंने मधु श्रीवास्तव से शादी की, उनके तीन बच्चे हैं: जुड़वां (एक लड़की और एक लड़का है) और एक लड़की उनके बच्चों के नाम अभिषेक नूपुर एवं रंजना है

उनके पिता चाहते थे कि वे अभिनय के बजाय इलाहाबाद बैंक में शामिल हों। उन्होंने बैंक जॉइन किया लेकिन एक्टिंग भी जारी रखी। अपने कॉलेज के दिनों में, वह बंगाली थिएटर नाटकों में भाग लेते थे और ऑल इंडिया रेडियो के लिए नाटक भी करते थे। 1967 में उन्होंने कई बंगाली नाटकों जैसे नील दर्पन कायाकल्प एवं अनवर में अभिनय किया

1976 में, उनकी बहन की मृत्यु के बाद, उनके पिता ने उन्हें भारतीय फिल्म उद्योग में अपनी किस्मत आजमाने की अनुमति दी। वह मुंबई में इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (IPTA) में शामिल हो गए और उसके बाद उन्होंने पृथ्वी थिएटर के साथ काम किया। उन्हें गोलमाल (1979), सजा-ए-मौत (1981), और गुलामी (1985) सहित कई लोकप्रिय बॉलीवुड फिल्मों में काम करने का अवसर मिला

टीवी सीरियल्स ने उन्हें इंडस्ट्री में पहचान दिलाई। उन्होंने ये जो है जिंदगी (1984) से डेब्यू किया। उनका एक यादगार टीवी धारावाहिक वागले की दुनिया (1988-1990) है, जिसे डीडी राष्ट्रीय पर प्रसारित किया गया

1991 में, हॉलीवुड फिल्म 1991 मिसिसिपी मसाला ’में उनके अभिनय को काफी सराहा गया

उन्होंने जो जीता वही सिकंदर (1992), कभी खुशी कभी (1993), प्यार तो होना ही था (1998), बंधन (1998), ये कैसी मोहब्बत (2002), फिरंगी (2017) और पीएम नरेंद्र मोदी (2019) सहित 125 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया

☑️1980 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुए धारावाहिक ‘वागले की दुनिया’ के आम आदमी श्रीनिवास वागले के तौर पर ज्यादा अच्छे से जानते हैं।

अभिनेता ने कहा कि उनके बच्चों ने जन्मदिन के मौके पर उनके लिए एक दावत का आयोजन किया है।

श्रीवास्तव ने यह भी कहा कि वह ‘नायक’ की भूमिका निभाने के विचार से कभी प्रभावित नहीं हुए।

श्रीवास्तव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा, “ मेरे कुछ बेहतरीन फिल्मों और धारावाहिकों की स्क्रीनिंग होगी। फिर, एक दावत होगी जिसमें मेरे कुछ पुराने मित्र और सहकर्मी शिरकत करेंगे।”

कोलकाता में जन्मे श्रीवास्तव ने बैंक कर्मचारी से लेकर, आकाशवाणी पर नाटकों को पढ़ने तक और फिर 1970 के दशक के अंत में मुंबई आने के बाद पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन (आईपीटीए) में शामिल होने तक का लंबा सफर तय किया है।↔️अभिनेता ने कहा कि इस उम्र में रंगमंच करना मुश्किल है लेकिन वह इसके लिए वक्त निकालते हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे लिए रंगमंच और जीवन में कोई अंतर नहीं है… मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि (जीवन के अंत तक) मैं रंगमंच करता रहूं। मैं टीवी या फिल्में करूं या नहीं, लेकिन रंगमंच करना मैं कभी नहीं छोड़ूंगा।”

अभिनेता फिल्मों में भी व्यस्त रहते हैं। उनकी अगली फिल्म फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन और समय पर आधारित विक्की कौशल-अभिनीत ‘सैम बहादुर’ है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...