मंगलवार, 4 जुलाई 2023

नीना गुप्ता

🎂जन्म 4 जुलाई1959🎂

नीना गुप्ता (जन्म: 4 जुलाई 1959) हिंदी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री टीवी कलाकार और फिल्म डायरेक्टर  तथा प्रोड्यूसर हैं।उन्हें वर्ष 1990 में फ़िल्म "वो छोकरी' के लिये बेस्ट सपोर्टिंग अभिनेत्री का फ़िल्म फ़ेयर पुरस्कार मिला। वे अस्सी के दशक में प्रसिद्ध क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ अपने प्रेम संबंधों के कारण काफ़ी चर्चा में रहीं; और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना विवाह किये बेटी मसाबा को जन्म दिया।

*फ़िल्म अभिनेत्री निर्मात्री,निर्देशिका नीना गुप्ता के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं*

नीना गुप्ता हिंदी सिनेमा जगत  की एक सफल अभिनेत्री, टीवी कलाकार और फिल्म निर्देशक और निर्माता है।
नीना गुप्ता का जन्म 4 जून 1959 दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम आर एन गुप्ता है। नीना गुप्ता ने अपनी आरम्भिक पढ़ाई सनावर लौरेंस स्कूल में शिक्षा ग्रहण की।  

नीना गुप्ता  वेस्ट इण्डीज के प्रसिद्द क्रिकेट खिलाडी विवियन रिचर्ड्स से सम्बन्ध थे, जिससे उन्हें एक बेटी भी है, जिसका नाम है मसाबा गुप्ता। वर्तमान में मसाबा गुप्ता जानी-मानी फैशन डिजायनर है। एक लम्बे अन्तराल के बाद नीना ने वर्ष2008 मे पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी कर ली।

नीना गुप्ता को टीवी की दुनिया में  सबसे बड़ा ब्रेक वर्ष 1985 में टीवी शो "खानदान" से मिला था, जिसके बाद उन्होंने यात्रा(1986) गुलजार मिर्जा साहिब ग़ालिब(1987), टीवी मिनी सीरिज आदि की।  इसके अलावा उन्होंने दर्द (1994 डीडी मेट्रो), गुमराह (1 995 डीडी मेट्रो), सांस (स्टार प्लस), सात फेरे:सलोनी का सफार (2005),चिट्ठी(2003), मेरी बिवी का जवाब नहीं (2004), और कितनी मोहब्बत है (2009) में काम किया।  इसकेअलावा वह जस्सी जैसा कोई नहीं में भी नजर आयीं, इस शो में उनके किरदार को लोगो द्वारा काफी पसंद किया गया था। 

नीना ने अपने हिंदी फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1982 में फिल्म 'ये नजदीकियां' से की थी, इसके बाद वह कई अन्य हिंदी फिल्मों में नजर आयीं , जिनमे साथ-साथ ,जाने भी दो यारों, मंडी, त्रिकाल आदि शामिल हैं। इसके अलावा वह हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध गाने "चोली के पीछे क्या है"  के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने टेलीफिल्म्स लाजवंती और बाज़ार सीताराम (1993) निर्मित की हैं, जिसमे उन्हेंबेस्ट फर्स्ट गैर फीचर फिल्म के लिए 1993 में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

नीना गुप्ता ने कई अंतरराष्ट्रीय फिल्मों में काम किया है, जिनमे से गांधी(1982) हैं, इसमें उन्होंने महात्मा गांधी की भतीजी का किरदार निभाया था, इसके अलावा वह मर्चेंट आइवरी फिल्म द डीसीवर (1988), मिर्जा गालिब (1989) इन कस्टडी (1993), और कॉटन मैरी (1999) भी शामिल है।

🎂जन्म 4 जुलाई 1959
वर्ष।            फ़िल्म

वर्ष।         फ़िल्म

2018      बधाई हो 
2018           मुल्क 
2005          नज़र 
2004      मेरी बीवी का जवाब नहीं
1997      उफ़ ! ये मोहब्बत
1995       दुश्मनी 
1994       वो छोकरी 
1994         जज़बात 
1993      सूरज का सातवाँ घोड़ा 
1993        इन कस्टडी 
1993         अंत 
1993        खलनायक
1992         कल की आवाज़ 
1992          अंगार 
1992         बलवान 
1992      ज़ुल्म की अदालत 
1992        य़लगार 
1991         आधि मिमांसा 
1990           दृष्टि 
1990।        स्वर्ग 
1989        डैडी 
1989         बटवारा 
1988            रिहाई 
1988        भारत एक खोज 
1985          त्रिकाल 
1984           उत्सव 
1984।           लैला 
1983           जाने भी दो यारों
1983            मंडी 
1982।           साथ साथ 
1982।          ये नज़दीकियाँ 
1981         आदत से मजबूर

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

भारत ईरान संबंध

भारत-ईरान संबंध भारत गणराज्य और ईरान इस्लामी गणराज्य के बीच द्विपक्षीय संबंध हैं । स्वतंत्र भारत और ईरान ने 15 मार्च 1950 को राजनयिक संबंध ...