अभिनेता मनोज कुमार
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
🎂जन्म की तारीख और समय: 24 जुलाई 1937 (आयु 85 वर्ष), ऐब्टाबाद, पाकिस्तान
बच्चे: कुणाल गोस्वामी, विशाल गोस्वामी
पत्नी: शशि गोस्वामी
इनाम: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता, ज़्यादा
पोते या नाती: कर्म गोस्वामी, मुस्कान गोस्वामी, वंश गोस्वामी
*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
मनोज कुमार एक हिन्दी फिल्म अभिनेता हैं। उनका पूर्व नाम हरिकिशन गिरि गोस्वामी था। भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, फिल्म निर्माता व निर्देशक हैं। अपनी फ़िल्मों के जरिए मनोज कुमार ने लोगों को देशभक्ति की भावना का गहराई से एहसास कराया।
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
देश भागती की फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता मनोज कुमार का जन्मदिन 24 जुलाई को मनाया जाता है।
❤️मनोज कुमार की पहली फिल्म फैशन (1957) थी। उसके बाद शहीद (1965) से उन्हें लोकप्रियता मिलनी प्रारम्भ हो गई। उन्होंने अधिकतर देशभक्ति फिल्मों में अभिनय किया। वो एक फिल्म निर्माता एवं निर्देशक भी थे। उन्होने कई देशभक्ति फिल्में भी बनाईं। कुमार ने भूतपूर्व भारतीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर उपकार बनाईं जो शास्त्री जी के दिए हुए नारे जय जवान जय किसान पर आधारित थी। मनोज कुमार की फिल्मों में 'हरियाली और रास्ता' (1962), 'वो कौन थी' (1964), 'शहीद' (1965), 'हिमालय की गोद में' (1965), 'गुमनाम' (1965), 'पत्थर के सनम' (1967), 'उपकार' (1967), 'पूरब और पश्चिम' (1969), 'रोटी कपड़ा और मकान' (1974), 'क्रांति प्रमुख हैं। फिल्म 'उपकार' के लिए मनोज कुमार को नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया था।
उनका जन्म एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था.
मनोज कुमार अकसर बंद गले के कपड़े पहनना पसंद करते हैं। फिर चाहे वह कुर्ता हो या शर्ट। इसके अलावा आप मनोज कुमार के एक हाथ को अकसर उनके अपने मुंह पर रखा पाएंगे। मनोज कुमार को फ़िल्मों में रोमांस के बजाय देशभक्ति फ़िल्में करना ज्यादा भाया। मनोज कुमार ने वर्ष 1957 में बनी फ़िल्म 'फ़ैशन' के जरिए बड़े पर्दे पर क़दम रखा। प्रमुख भूमिका की उनकी पहली फ़िल्म 'कांच की गुडि़या' (1960) थी। बाद में उनकी दो और फ़िल्में पिया मिलन की आस और रेशमी रुमाल आई लेकिन उनकी पहली हिट फ़िल्म 'हरियाली और रास्ता' (1962) थी। मनोज कुमार ने वो कौन थी, हिमालय की गोद में, गुमनाम, दो बदन, पत्थर के सनम, यादगार, शोर, संन्यासी, दस नम्बरी और क्लर्क जैसी अच्छी फ़िल्मों में काम किया। उनकी आखिरी फ़िल्म मैदान-ए-जंग (1995) थी। बतौर निर्देशक उन्होंने अपनी अंतिम फ़िल्म ‘जय हिंद’ 1999 में बनाई थी।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें