संजय दत्त
🎂जन्म 29जुलाई 1959
एक भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्माता हैं जिन्हें हिन्दी सिनेमा में उनके काम के लिए जाना जाता है। वो थोड़े-बहुत राजनीति से भी जुड़े हुए हैं दत्त प्रसिद्ध फ़िल्म कलाकार एवं राजनीतिज्ञ सुनील दत्त एवं अभिनेत्री नर्गिस के पुत्र हैं। उन्होंने हिन्दी फ़िल्मों में सन् १९८१ में काम करना आरम्भ किया। उसके बाद उन्होंने कई प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्मों में अभिनय किया। उन्होंने फ़िल्मों में प्रेमी, हास्य जैसे अभिनय भी किये और अपराधी, ठग और पुलिस अधिकारी का अभिनय भी किया जिसके लिए अपने प्रशंसकों और फ़िल्म समालोचकों से अभूतपूर्व प्रशंसा प्राप्त की। दत्त को अप्रैल १९९३ में आतंकवादियों की सहायता करना, नौ मिमी पिस्टल को अवैध तरिके से अपने घर पर रखने और एके-छप्पन रायफल रखने के आरोप में आतंकवादी तथा विघटनकारी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम (टाडा) के तहत गिरफ्तार किया गया। १८ माह जेल की सजा काटने के बाद, उन्हें अप्रैल १९९५ में जमानत मिल गई। जुलाई २००७ में उन्हें छः वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। भारत के सर्वोच्य न्यायालय ने २१ मार्च २०१३ के अपने एक निर्णय में उन्हें १९९३ के मुम्बई बम विस्फोट मामले में पाँच वर्ष की सश्रम कारावास की सजा सुनाई।
↔️ सुनील दत्त और नर्गिस के घर हुआ। उनकी दो बहनें हैं- प्रिया दत्त और नम्रता दत्त उनकी शिक्षा कसौली के पास लॉरेंस स्कूल, सनावर में हुई।उनकी माँ का मई 1981में, उनकी पदार्पण फ़िल्म के प्रथम प्रदर्शन से तीन दिन पहले निधन हो गया। उन्हें फ़िल्मों में उनके विभिन्न अभिनयों सहित उनके विवादित कार्यों मादक पदार्थों के सेवन आदि के लिए जाना जाता है।उन्हें 1982में अवैध मादक पदार्थ रखने के आरोप में 5माह की कारावास की सजा हुई थी। हवालात से निकलने के बाद उन्होंने 2वर्ष संयुक्त राज्य अमेरिका में व्यतीत किये। उनका अमेरिका में अधिकतर समय टेक्सास रेहाब क्लिनिक (टेक्सास पुनर्वसन क्लिनिक) में गुजरा। उसके बाद उन्होंने पुनः भारत आकर अपने कैरियर की ओर ध्यान दिया।
दत्त ने 1986 में ऋचा शर्मा के साथ विवाह किया।शर्मा की ब्रेन ट्यूमर (मस्तिष्क की गाँठ) के कारण 1996में मृत्यु हो गई। इस दम्पति के घर में 1988 में एक लड़की ने जन्म लिया जिसका नाम त्रिशाला है और वो दत्त की पत्नी की मृत्यु और उनकी हिरासत के बाद अपने नाना-नानी के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका में रहती है।दत्त का दूसरा विवाह मॉडल रिया पिल्लई के साथ 1998में हुआ।2005में उनका तलाक हो गया। दत्त ने दो वर्ष डेटिंग करने के बाद 2008 में गोवा में एक निजी दावत में मान्यता (जन्म का नाम: दिलनवाज़ शेख) के साथ विवाह किया।21 अक्टूबर 2010वो दो जुड़वा बच्चों के पिता बने जिनमें लड़के का नाम शहरान और लड़की का नाम इक़रा रखा।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें