फ़िल्म अभिनेत्री गायिका कैबरे डांसर कल्पना अय्यर के जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं
*●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁ कल्पना अय्य
*Ş₳ŦเŞ𝓱👸🏻◣🍁💜⃝🇱♥︎2*
कल्पना अय्यर
🎂जन्म26 जुलाई 1956 बॉम्बे
अभिनेत्री • गायिका • डांसर
●▬▬ஜ۩۞۩ஜ▬▬▬●
꧁
आमिर खान की फिल्म 'राजा हिन्दुस्तानी' का गाना ‘परदेसी परदेसी’ सिनेप्रेमी ने जरूर सुना होगा। इस गाने में आमिर खान के साथ कल्पना अय्यर थीं, जिनके बंजारा लुक और डांस ने हर किसी को अपना दीवाना बना दिया था। 26 जुलाई को बॉलीवुड की इसी मशहूर अदाकारा का जन्मदिन है। कल्पना का जन्म 26 जुलाई 1956 को मुंबई में हुआ था और वह एक जमाने में बॉलीवुड इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस और डांसर थीं। कल्पना अय्यर ने फिल्मों में आइटम नंबर्स को एक नई पहचान दी। जब भी उनका नाम आता है, तो उनके गाने फैंस के जहन में अपने आप उतर जाते हैं। लेकिन अपने करियर के अलावा, कल्पना अपनी लव लाइफ की वजह भी चर्चा में रहीं। आइए आज हम आपको कल्पना के करियर से लेकर अमजद खान संग उनके रिश्ते के बारे में बताते हैं।
कल्पना अय्यर ने मॉडलिंग के बाद बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था। वह 70 के दशक की मशहूर मॉडल रह चुकी हैं। उन्होंने मिस वर्ल्ड पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट किया। इसी दौरान उन्हें राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘मनोकामना’ का ऑफिर मिला और ऐसे उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की। इस फिल्म में कल्पना वेस्टर्न लुक में नजर आईं, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद कल्पना ने कई हिट फिल्मों में काम करके खुद के एक शानदार अभिनेत्री के साथ-साथ गजब की कैबरे डांसर के रुप में भी स्थापित किया।
1980 से लेकर 1990 तक कल्पना अय्यर ने लगभग 100 फिल्मों में काम किया है। वह 'कोई यहां नाचे नाचे', 'हरी ओम हरी', 'मुझे जान से भी प्यारा है' जैसे कई हिट गानों के लिए याद की जाती हैं। कल्पना अपने हर गाने में आकर्षित लगती थीं, जिस वजह से दर्शकों के लिए उनके लुक्स से निगाहें हटा पाना भी मुश्किल हो जाता था। कल्पना बेहतरीन एक्ट्रेस रही हैं बल्कि जबरदस्त पॉप सिंगर भी रही हैं। उन्होंने कई लाइव शोज में परफॉर्म भी किया
बॉलीवुड इंडस्ट्री में कल्पना अय्यर और 'शोले' के गब्बर यानी अमजद खान का अफेयर काफी चर्चा में रहा। दोनों एक साथ फिल्म ‘प्यार का दुश्मन’ में नजर आए थे। इस फिल्म के गाने ‘हरि ओम हरि’ में कल्पना ने अपने डांस से आग लगा दी थी और अमजद खान उन्हें निहारते हुए दिखे थे। दावा किया जाता है कि कल्पना अमजद खान के प्यार में पागल थीं और वह अभिनेता से शादी करना चाहती थीं। कल्पना अमजद से इतना प्यार करती थीं कि अभिनेता की मौत के बाद उन्होंने भी शादी नहीं की। कल्पना आज तक कंवारी हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं।
कल्पना अय्यर फिल्मी दुनिया से अचानक गायब हो गईं। वह फिल्मी दुनिया और ग्लैमर की चकाचौंध से दूर दुबई में हैं और वहां अपना रेस्टोरेंट चला रही हैं। कल्पना अय्यर ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने बताया कि वह अब दुबई में हैं और वहां पर अपना बिजनेस चला रही हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में भी बात की थी।
कल्पना अय्यर ने कहा था, 'कुछ तकलीफों और परेशानियों के चलते मैं दुबई आई। निजी तौर पर मेरी जिंदगी में कुछ ऐसी चीजें हुईं जिनसे मैं बुरी तरह से टूट गई थी और मेरी वजह से मेरी फैमिली को भी काफी तकलीफ हो रही थी। मुझे लगने लगा था कि मैं कुछ नहीं कर पाऊंगी और तभी राजन सिप्पी और उनकी वाइफ ने मुझे दुबई में आने का मौका दिया और काम दिया। इस तरह मैं दुबई में राजन के रेस्टोरेंट द मोगुल रूम में होस्टेस का काम करने लगी और बाद में मुझे एंबेसेडर होटल के मालिक ने अपने यहां नौकरी दी।'
इन्हों ने लग भग 100 फिल्मे की
अपने पूरे करियर में, अय्यर ने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है।
पूनम (1981)
हम से बढ़कर कौन (1981)
सत्ते पे सत्ता (1982)
हम हैं लाजवाब (1984)
नल्लावनुक्कु नल्लावन (1984) आइटम नंबर
अमीर आदमी ग़रीब आदमी (1985)
जख्मी औरत (1988)
मिल गई मंजिल मुझे (1989)
अभी तो मैं जवान हूं (1989)
अंजाम (1994)
गुंडाराज (1995)
हम साथ साथ हैं (1999)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें