रेहाना सुल्तान
🎂जन्म 19 नवंबर को इलाहाबाद में हुआ था।
रेहाना सुल्तान
जन्म की तारीख और समय: 19 नवंबर 1950 , प्रयागराज
पति: बी० आर० इशारा (विवाह 1984–2012)
अभिनेत्री के पिता इलाहाबाद में इलेक्ट्रिक सामान बेचने का काम करते थे। तंग गलियों में पली-बढ़ी होने के बावजूद भी रेहाना का नजरिया कभी भी तंग नहीं रहा। अभिनेत्री ने पुणे के 'फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट' से एक्टिंग में ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद साल 1967 में एक्टिंग डिग्री मिलने के बाद उन्हें विश्वनाथ अयंगर की डिप्लोमा फिल्म 'शादी की पहली सालगिरह' में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म में काम करने के बाद रेहाना ने बी.आर. इशारा की फिल्म 'चेतना' में काम किया था, जो 1970 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली ही फिल्म से रेहाना ने फिल्मी दुनिया में सनसनी फैला दी थी।
दरअसल, रेहाना सुल्तान ने अपनी डेब्यू फिल्म 'चेतना' में कम उम्र में ही एक सैक्स वर्ककर का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभाकर अभिनेत्री ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इतना ही नहीं इस किरदार ने रेहाना सुल्तान को रातोंरात एक टॉप अभिनेत्री बना दिया था। इसके बाद रेहाना ने राजेंद्र सिंह बेदी ने अपनी फिल्म 'दस्तक' के लिए साइन किया था। यह फिल्म भी 1970 में रिलीज हुई थी। जहां रेहाना की पहली फिल्म 'चेतना' ने उन्हें सेक्सी रोल करने वाली एक्ट्रेस का टैग दिलाया था, वहीं 'दस्तक' में अभिनेत्री ने इतना कमाल का अभिनय किया था कि उन्हें इसके लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। 'दस्तक' में भी अभिनेत्री ने अपना बोल्ड अंदाज लोगों को दिखाया था। इस फिल्म के पोस्टर पर ही उनके बोल्ड अंदाज ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इसके बाद से ही रेहाना सुल्तान की गिनती बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्रियों में होने लगी थी।
आईओए
फिल्म 'दस्तक' के बाद रेहाना सुल्तान को बोल्ड किरदार करने के ढेरों ऑफर आने लगे थे। अभिनेत्री इन किरदारों से परेशान हो गई थीं। उन्हें लगने लगा था कि वह सेक्शुएलिटी का दूसरा नाम बनकर रह गई थीं। इस लिए वह अधिकतर स्क्रिप्ट से इनकार कर देती थीं। वह उसके बाद एक दशक तक ऐसी भूमिकाएं करती रहीं जिसकी कोई चर्चा नहीं होती थी। रेहाना सुल्तान की कुछ यादगार फिल्मों में 'मन तेरा तन मेरा', 'तन्हाई', 'सवेरा', 'हार-जीत', 'प्रेम पर्वत', 'खोटे सिक्के','एजेंट विनोद', 'बंधन कच्चे धागों का', 'किस्सा कुर्सी का' हैं। रेहाना सुल्तान का फिल्मी करियर बहुत लंबा नहीं रहा। रेहाना ने अपने करियर में कुल 41 फिल्में की थीं। इनके बाद अभिनेत्री ने अपने से 16 साल बड़े बी.आर. इशारा से 1984 में शादी कर ली थी। शादी के बाद वह धीरे धीरे फिल्मी पर्दे से गायब होती चली गई थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें