कुमारी नाज़़
प्रसिद्ध नाम बेबी नाज़
अन्य नाम सलमा बेग
🎂जन्म 20 अगस्त, 1944
⚰️मृत्यु 19 अक्टूबर, 1995
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र हिन्दी सिनेमा
प्रसिद्धि अभिनेत्री
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी बेबी नाज़ ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में क़दम रखा। उन्होंने महज 8 साल की उम्र में फिल्म 'रेशम' में अभिनेत्री सुरैया के बचपन का किरदार निभाया था।
कुमारी नाज़़ या 'बेबी नाज़' या 'सलमा बेग' हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री थीं। उन्होंने सिने जगत में बतौर एक बाल कलाकार प्रवेश किया। महज 8 साल की उम्र में फिल्म 'रेशम' में अभिनेत्री सुरैया के बचपन का रोल किया था।
बेबी नाज ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट कदम रखा था। माता-पिता ने नाज का नाम सलमा बेग रखा था। सलमा ने महज 8 साल की उम्र में फिल्म रेशम में एक्ट्रेस सुरैया के बचपन का रोल किया था। सलमा के पिता लेखक थे, जो स्ट्रगल करते रहे। पिता के दोस्त प्रोड्यूसर लेखराज ने पहली बार सलमा को फिल्म में काम करने का मौका दिया था। हालांकि पहले पिता नहीं चाहते थे कि वह फिल्मों में काम करें लेकिन आर्थिक तंगी की वजह से वह सलमा के काम करने के लिए तैयार हो गए थे। चलिए आज हम आपको सलमा बेग से जुडा एक रोचक किस्सा बताते हैं। जब सेट पर ही सलमा बेग की मांग भर दी गई थी।
दरअसल यह वाकया साल 1963 में रिलीज हुई फिल्म देखा प्यार तुम्हारा की शूटिंग के दौरान का है। डायरेक्टर के. परवेज के निर्देशन बनी इस फिल्म के हीरो थे पृथ्वीराज कपूर के भांजे सुबीराज। सुबीराज को फिल्मों में अधिक्तर पुलिस ऑफिसर से लेकर बिजनेसमैन की भुमिका में देखा जाता था। वहीं फिल्म की हीरोइन थीं सलमा बेग, उस वक्त तक सलमा को बेबी नाज से जाना जाता था।
फिल्म देखा प्यार तुम्हारा की शूटिंग प्रतापगढ़ के एक किले में चल रही थी। सुबीराज और बेबी नाज काफी घुल-मिलने लगे थे। धीरे-धीरे यह मुलाकात प्यार में बदल गई। सुबीराज को यह मालूम था कि मुंबई जाते ही वह नाज से दूर हो जाएंगे। इन दोनों की शादी के बीच दो अड़चन थीं पहली अलग-अलग धर्म और दूसरी नाज की इनकम से ही परिवार चलता था।
सुबीराज नाज से दूर नहीं होना चाहते थे। एक दिन सुबीराज ने शूटिंग के दौरान ही बेबी नाज की मांग में सिंदूर भरकर उनसे शादी कर ली थी। उस वक्त इस खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें